कपूरथला जिले के सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में कॉलेज से आ रहे दो छात्रों पर हुए जानलेवा हमले की CCTV फुटेज वायरल के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने उक्त घटना में कानून व्यवस्था को भंग करने व क्षेत्र का माहौल खराब के आरोप में ASI हरजिंदर सिंह के बयान पर 5 आरोपियों को नामजद करने के साथ साथ 10 से 15 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज कर ली है। घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती सुलतानपुर लोधी के SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिला था। घटना में युवकों पर एक गुट द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया जा रहा था। इस घटना के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दाखिल करवाया गया है। उनकी पहचान अभिराजपाल सिंह वासी गांव सुजो कालिया, गुरप्रीत सहोता पुत्र तजिंदर सिंह वासी मंड आलूवाल के रूप में हुई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 5 नामजद सहित कई के खिलाफ केस दर्ज जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत एक्शन करते हुए ASI हरजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी नितीश तिवाड़ी और नीरज तिवाड़ी निवासी चौक चेलियां, सुखमन वासी गांव ज़ब्बोवाल, दमन जोशन, अर्श सहित 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SHO ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। कपूरथला जिले के सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में कॉलेज से आ रहे दो छात्रों पर हुए जानलेवा हमले की CCTV फुटेज वायरल के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने उक्त घटना में कानून व्यवस्था को भंग करने व क्षेत्र का माहौल खराब के आरोप में ASI हरजिंदर सिंह के बयान पर 5 आरोपियों को नामजद करने के साथ साथ 10 से 15 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज कर ली है। घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती सुलतानपुर लोधी के SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिला था। घटना में युवकों पर एक गुट द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया जा रहा था। इस घटना के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दाखिल करवाया गया है। उनकी पहचान अभिराजपाल सिंह वासी गांव सुजो कालिया, गुरप्रीत सहोता पुत्र तजिंदर सिंह वासी मंड आलूवाल के रूप में हुई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 5 नामजद सहित कई के खिलाफ केस दर्ज जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत एक्शन करते हुए ASI हरजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी नितीश तिवाड़ी और नीरज तिवाड़ी निवासी चौक चेलियां, सुखमन वासी गांव ज़ब्बोवाल, दमन जोशन, अर्श सहित 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SHO ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
