कपूरथला में मेले में नोट लुटाने को लेकर संघर्ष:लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग, व्यक्ति की टांग में लगी गोली, चार घायल

कपूरथला में मेले में नोट लुटाने को लेकर संघर्ष:लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग, व्यक्ति की टांग में लगी गोली, चार घायल

कपूरथला के गांव मियानी भग्गूपुरिया में एक धार्मिक स्थल पर चल रहे मेले में झड़प हुई। स्टेज पर चल रहे कार्यक्रम में नोट लुटाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तेजधार हथियार चले और लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग भी हुई। घटना में एक व्यक्ति की टांग में गोली लग गई। कुल चार लोग घायल हुए हैं। गोली से घायल व्यक्ति को जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन घायलों का बेगोवाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेगोवाल पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। घायल सविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:45 बजे वह अपने साथियों मनी सिंह, जसपाल सिंह और चरणजीत सिंह के साथ मेले में मौजूद था। स्टेज पर महिलाओं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बसंत सिंह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उर्फ याद गिद्दा कर रही महिलाओं पर नोट फेंकने लगे। मनी सिंह ने स्टेज संचालक को बताया कि समय बहुत हो गया है और स्टेज की अनुमति भी रात 10 बजे तक ही थी। धक्का देकर स्टेज से नीचे गिराया इस पर उक्त तीनों ने मनी सिंह को धक्का मारकर स्टेज से नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। जब वह (सविंदर) बचाने के लिए गया तो उन लोगों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। उन दोनों की पिटाई होती देख जब चरणजीत सिंह उन्हें छुड़ाने के लिए आगे आया तो बसंत ​सिंह ने उसका लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर मार देने की नीयत से चरणजीत सिंह पर फायर कर दिया, जोकि उसकी टांग व घुटने के पास लगा। अस्पताल पहुंचकर किया चाकू से हमला इतने में यादविंदर सिंह ने ललकारा मारते हुए कहा कि आज इन लोगों को मारकर रोज-रोज का झगड़ा ही खत्म कर देते हैं। इस पर रविंदर सिंह व यादविंदर सिंह ने उल्टे तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। उसे व मनी को छुड़ाने के लिए जब जसपाल सिंह आगे आया तो उन लोगों ने उस पर भी वार शुरू कर दिए। इतने में उनके शोर मचाने पर बसंत सिह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व तेजधार ह​थियार लेकर मौके से भाग गए। इस पर उसके दोस्त यादविंदर सिंह निवासी गांव मियानी भग्गूपुरिया ने उन चारों को बेगोवाल के अस्पताल लेकर पहुंचा तो बसंत सिंह सा​थियों के साथ अस्पताल भी पहुंच गया और वहां पर भी चाकू से जसपाल सिंह पर वार किए। इन तीनों ने उन पर अस्पताल में भी मारपीट की। एक आरोपी गिरफ्तार सविंदर सिंह ने बताया कि उसके दोस्त यादविंदर सिंह ने उन चारों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां से चरणजीत सिंह को गोली लगने के कारण जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि थाना बेगोवाल में सविंदर सिंह के बयान पर वि​भिन्न धाराओं के तहत बसंत सिंह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उर्फ याद के ​खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। कपूरथला के गांव मियानी भग्गूपुरिया में एक धार्मिक स्थल पर चल रहे मेले में झड़प हुई। स्टेज पर चल रहे कार्यक्रम में नोट लुटाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तेजधार हथियार चले और लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग भी हुई। घटना में एक व्यक्ति की टांग में गोली लग गई। कुल चार लोग घायल हुए हैं। गोली से घायल व्यक्ति को जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन घायलों का बेगोवाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेगोवाल पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। घायल सविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:45 बजे वह अपने साथियों मनी सिंह, जसपाल सिंह और चरणजीत सिंह के साथ मेले में मौजूद था। स्टेज पर महिलाओं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बसंत सिंह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उर्फ याद गिद्दा कर रही महिलाओं पर नोट फेंकने लगे। मनी सिंह ने स्टेज संचालक को बताया कि समय बहुत हो गया है और स्टेज की अनुमति भी रात 10 बजे तक ही थी। धक्का देकर स्टेज से नीचे गिराया इस पर उक्त तीनों ने मनी सिंह को धक्का मारकर स्टेज से नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। जब वह (सविंदर) बचाने के लिए गया तो उन लोगों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। उन दोनों की पिटाई होती देख जब चरणजीत सिंह उन्हें छुड़ाने के लिए आगे आया तो बसंत ​सिंह ने उसका लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर मार देने की नीयत से चरणजीत सिंह पर फायर कर दिया, जोकि उसकी टांग व घुटने के पास लगा। अस्पताल पहुंचकर किया चाकू से हमला इतने में यादविंदर सिंह ने ललकारा मारते हुए कहा कि आज इन लोगों को मारकर रोज-रोज का झगड़ा ही खत्म कर देते हैं। इस पर रविंदर सिंह व यादविंदर सिंह ने उल्टे तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। उसे व मनी को छुड़ाने के लिए जब जसपाल सिंह आगे आया तो उन लोगों ने उस पर भी वार शुरू कर दिए। इतने में उनके शोर मचाने पर बसंत सिह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व तेजधार ह​थियार लेकर मौके से भाग गए। इस पर उसके दोस्त यादविंदर सिंह निवासी गांव मियानी भग्गूपुरिया ने उन चारों को बेगोवाल के अस्पताल लेकर पहुंचा तो बसंत सिंह सा​थियों के साथ अस्पताल भी पहुंच गया और वहां पर भी चाकू से जसपाल सिंह पर वार किए। इन तीनों ने उन पर अस्पताल में भी मारपीट की। एक आरोपी गिरफ्तार सविंदर सिंह ने बताया कि उसके दोस्त यादविंदर सिंह ने उन चारों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां से चरणजीत सिंह को गोली लगने के कारण जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि थाना बेगोवाल में सविंदर सिंह के बयान पर वि​भिन्न धाराओं के तहत बसंत सिंह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उर्फ याद के ​खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर