कबीर के जन्मोत्सव पर झूमे रहे भक्त:निकाली गई 3KM की शोभायात्रा, लहराया जा रहा सत्यनाम का झंडा

कबीर के जन्मोत्सव पर झूमे रहे भक्त:निकाली गई 3KM की शोभायात्रा, लहराया जा रहा सत्यनाम का झंडा

कबीर के प्राकट्य महोत्सव पर मंगलवार को उत्सवी माहौल दिखाई दे रहा है। वाराणसी में लहरतारा स्थित उनकी जन्मस्थली कबीर बाग आश्रम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में कबीरपंथियों का हुजूम उमड़ा है। कहीं भक्तों की टोली तो कहीं संतों की टोली कबीर धुन पर थिरकती नजर आ रही है। कला कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा। साथ ही सत्यनाम का पताका लहराया गया। यह शोभायात्रा कुल 3 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कबीर के प्राकट्य महोत्सव पर मंगलवार को उत्सवी माहौल दिखाई दे रहा है। वाराणसी में लहरतारा स्थित उनकी जन्मस्थली कबीर बाग आश्रम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में कबीरपंथियों का हुजूम उमड़ा है। कहीं भक्तों की टोली तो कहीं संतों की टोली कबीर धुन पर थिरकती नजर आ रही है। कला कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा। साथ ही सत्यनाम का पताका लहराया गया। यह शोभायात्रा कुल 3 किलोमीटर का सफर तय करेगी।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर