हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में मशहूर कमरुनाग और शिकारी माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने शनिवार को खूब हंगामा किया और VVIP कल्चर पर सवाल उठाए। इससे पहले लोकल पुलिस ने इन दोनों मंदिरों को जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को आधे रास्ते में करीब चार घंटे तक रोका, क्योंकि विधानसभा की एक समिति के कुछ MLA मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इसके बाद श्रद्धालुओं का घुसा पुलिस पर फूटा और मंदिर दर्शन में VVIP कल्चर के खिलाफ आवाज उठाई, क्योंकि सैकड़ों श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी के बीच घंटों सड़क के ट्रैफिक बहाली का इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों ने तो यहां कह डाला कि जब इन्हें वोट चाहिए होते हैं तब ये पांव पड़ते हैं। अब इनसे सुगम दर्शन के चक्कर में सैकड़ों लोग परेशान हैं। कमरुनाग में आज सरनाहुली मेला कमरुनाग मंदिर में आज सरनाहुली मेला है। इसके लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बीते कल भी काफी तादात में श्रद्धालु कमरुनाग और कुछ श्रद्धालु जब शिकारी माता मंदिर जा रहे थे। मगर तब इनके वाहन VVIP मूवमेंट की वजह से घंटों रोके गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक वाहन रोके गए हैं। लोगों को कहना था कि यदि रोकना था तो मेन रोड पर रोका जाता, ताकि श्रद्धालु बीच रास्ते में न फंसते। इस वजह से भीषण गर्मी से लोगों के भूखे-प्यासे रास्ते व गाड़ियों में पसीने छूट गए। बच्चे-बुजुर्गों को झेलनी पड़ी ज्यादा परेशानी VVIP मूवमेंट की वजह से सैकड़ों बच्चे, बुजुर्गों व आम श्रद्धालुओं को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान लोगों में आक्रोश देखा गया और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ भी लोगों की तीखी बहस हुई। लोगों को वीडियो में साफ कहते सुना जा सकता है कि मंदिरों में वीवीआईपी कल्चर नहीं होना चाहिए। इससे जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। स्थानीय और बाहरी राज्यों के पहुंचते हैं धार्मिक श्रद्धालु बता दें कि कमरुनाग और शिकारी माता मंदिर में दर्शन के लिए स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों के भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वीकेंड की वजह से शनिवार को भी भारी संख्या में टूरिस्ट आए थे। लेकिन सभी को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ देरी को रोका था ट्रैफिक: SP SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि विधानसभा की कमेटी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसलिए कुछ देर को ट्रैफिक जरूर रोका था। चार घंटे ट्रैफिक रोकने की बात सही नहीं है। उन्होंने बताया कि कमरुनाग में मेले की वजह लोग काफी संख्या में पहुंचे हुए थे। इस वजह से ट्रैफिक ज्यादा था। हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में मशहूर कमरुनाग और शिकारी माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने शनिवार को खूब हंगामा किया और VVIP कल्चर पर सवाल उठाए। इससे पहले लोकल पुलिस ने इन दोनों मंदिरों को जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को आधे रास्ते में करीब चार घंटे तक रोका, क्योंकि विधानसभा की एक समिति के कुछ MLA मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इसके बाद श्रद्धालुओं का घुसा पुलिस पर फूटा और मंदिर दर्शन में VVIP कल्चर के खिलाफ आवाज उठाई, क्योंकि सैकड़ों श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी के बीच घंटों सड़क के ट्रैफिक बहाली का इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों ने तो यहां कह डाला कि जब इन्हें वोट चाहिए होते हैं तब ये पांव पड़ते हैं। अब इनसे सुगम दर्शन के चक्कर में सैकड़ों लोग परेशान हैं। कमरुनाग में आज सरनाहुली मेला कमरुनाग मंदिर में आज सरनाहुली मेला है। इसके लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बीते कल भी काफी तादात में श्रद्धालु कमरुनाग और कुछ श्रद्धालु जब शिकारी माता मंदिर जा रहे थे। मगर तब इनके वाहन VVIP मूवमेंट की वजह से घंटों रोके गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक वाहन रोके गए हैं। लोगों को कहना था कि यदि रोकना था तो मेन रोड पर रोका जाता, ताकि श्रद्धालु बीच रास्ते में न फंसते। इस वजह से भीषण गर्मी से लोगों के भूखे-प्यासे रास्ते व गाड़ियों में पसीने छूट गए। बच्चे-बुजुर्गों को झेलनी पड़ी ज्यादा परेशानी VVIP मूवमेंट की वजह से सैकड़ों बच्चे, बुजुर्गों व आम श्रद्धालुओं को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान लोगों में आक्रोश देखा गया और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ भी लोगों की तीखी बहस हुई। लोगों को वीडियो में साफ कहते सुना जा सकता है कि मंदिरों में वीवीआईपी कल्चर नहीं होना चाहिए। इससे जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। स्थानीय और बाहरी राज्यों के पहुंचते हैं धार्मिक श्रद्धालु बता दें कि कमरुनाग और शिकारी माता मंदिर में दर्शन के लिए स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों के भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वीकेंड की वजह से शनिवार को भी भारी संख्या में टूरिस्ट आए थे। लेकिन सभी को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ देरी को रोका था ट्रैफिक: SP SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि विधानसभा की कमेटी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसलिए कुछ देर को ट्रैफिक जरूर रोका था। चार घंटे ट्रैफिक रोकने की बात सही नहीं है। उन्होंने बताया कि कमरुनाग में मेले की वजह लोग काफी संख्या में पहुंचे हुए थे। इस वजह से ट्रैफिक ज्यादा था। हिमाचल | दैनिक भास्कर
