करनाल की बेटी पर ससुराल में जुल्म:पति सहित ससुरालियों ने की दहेज प्रताड़ाना, देवर पर भी लगाए गंभीर आरोप

करनाल की बेटी पर ससुराल में जुल्म:पति सहित ससुरालियों ने की दहेज प्रताड़ाना, देवर पर भी लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा में करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गांव मुखोमाजरा की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 25 जून 2020 को विजय से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी क्षमता से अधिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करने लगे। पति, सास और ससुर ने की मारपीट, काले रंग का उड़ाया मजाक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे बात-बात पर ताने दिए जाते थे और दहेज की मांग की जाती थी। जब वह मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं, उसके काले रंग को लेकर भी उसे अपमानित किया जाता था। देवर पर लगाए गंभीर आरोप, गैंगस्टर से जान-पहचान की दी धमकी ​​​​​​​पीड़िता ने अपने देवर अमन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, उसका देवर शुरू से ही गलत नजर रखता था और उसके साथ बदसलूकी करता था। जब उसने इस बारे में शिकायत की तो पति और सास-ससुर ने भी उसका साथ नहीं दिया, बल्कि उसे चुप रहने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया कि अमन ने उसे धमकी दी कि उसकी गैंगस्टर से जान-पहचान है और वह उसे और उसके परिवार को उठवा सकता है। बेटे को अगवा करने की कोशिश, महिला को जान का खतरा ​​​​​​​महिला का कहना है कि उसका तीन साल का बेटा पूर्व भी खतरे में है। उसके पति और ससुराल वालों ने बच्चे को अगवा करने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे और उसके बच्चे को सुरक्षा दी जाए। कुंजपुरा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी शशीबाला ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पति विजय, सास सलोचना, ससुर बलबीर और देवर अमन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के आरोप प्रथम दृष्टि सही पाए गए। हरियाणा में करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गांव मुखोमाजरा की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 25 जून 2020 को विजय से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी क्षमता से अधिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करने लगे। पति, सास और ससुर ने की मारपीट, काले रंग का उड़ाया मजाक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे बात-बात पर ताने दिए जाते थे और दहेज की मांग की जाती थी। जब वह मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं, उसके काले रंग को लेकर भी उसे अपमानित किया जाता था। देवर पर लगाए गंभीर आरोप, गैंगस्टर से जान-पहचान की दी धमकी ​​​​​​​पीड़िता ने अपने देवर अमन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, उसका देवर शुरू से ही गलत नजर रखता था और उसके साथ बदसलूकी करता था। जब उसने इस बारे में शिकायत की तो पति और सास-ससुर ने भी उसका साथ नहीं दिया, बल्कि उसे चुप रहने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया कि अमन ने उसे धमकी दी कि उसकी गैंगस्टर से जान-पहचान है और वह उसे और उसके परिवार को उठवा सकता है। बेटे को अगवा करने की कोशिश, महिला को जान का खतरा ​​​​​​​महिला का कहना है कि उसका तीन साल का बेटा पूर्व भी खतरे में है। उसके पति और ससुराल वालों ने बच्चे को अगवा करने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे और उसके बच्चे को सुरक्षा दी जाए। कुंजपुरा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी शशीबाला ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पति विजय, सास सलोचना, ससुर बलबीर और देवर अमन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के आरोप प्रथम दृष्टि सही पाए गए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर