करनाल के मेयर प्रत्याशी करोड़ों के मालिक:मनोज वधवा पर 27 करोड़ की देनदारी, रेणुबाला गुप्ता पर 1.24 करोड़ का लोन

करनाल के मेयर प्रत्याशी करोड़ों के मालिक:मनोज वधवा पर 27 करोड़ की देनदारी, रेणुबाला गुप्ता पर 1.24 करोड़ का लोन

हरियाणा के करनाल में कांग्रेस से मेयर का इलेक्शन लड़ रहे मनोज वधवा और भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने अपने-अपने नामांकन पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है। मनोज वधवा के पास 2.76 करोड़ की चल और 3.75 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि उन पर 27.19 करोड़ की देनदारी है। उनकी पत्नी के पास भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। वहीं, रेणुबाला गुप्ता के पास 1.06 करोड़ की चल और 2.58 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पति की संपत्ति भी करोड़ों में है। मनोज वधवा पर तीन केस दर्ज हैं, जबकि रेणुबाला पर कोई केस नहीं है। मनोज वधवा के पास कितनी है दौलत मनोज वधवा के पास 2 करोड़ 76 लाख 79 हजार 533 रुपए की चल संपति है, जबकि इनकी पत्नी आशा वधवा 1 करोड़ 49 लाख 73 हजार 825 की चल संपति है और इनके बेटे संभव वधवा के पास 7 लाख 36 हजार 842 रुपए की चल संपति है। वही मनोज वधवा के पास 3 करोड़ 75 लाख 92 हजार 250 की अचल संपत्ति है और पत्नी के पास 6 करोड़ 34 लाख 61 हजार की अचल संपति है और बेटे संभव के नाम 1.45 करोड़ की अचल संपत्ति है। मनोज पर 2 करोड़ 12 लाख 60 हजार रुपए का बैंक लोन है और पत्नी पर 3.45 करोड़ का लोन है। मनोज वधवा पर 27.19 करोड़ की देनदारी है, जबकि पत्नी के ऊपर कोई देनदारी नहीं है। 2019-20 में मनोज वधवा की इनकम 4.52 लाख रुपए थी, जो 2023-24 में बढ़कर 6.97 लाख हो गई। वहीं इनकी पत्नी आशा वधवा की इनकम 5.47 लाख से बढ़कर 8.60 लाख हो गई है। मनोज वधवा पर 3 केस भी चल रहे है। जिसमें एक एफआईआर 19 जनवरी 2024 में यमुनानगर के प्रताप नगर थाना में दर्ज है। बिलासपुर की कोर्ट में एक कोर्ट केस भी चल रहा है। इसके अलावा इन पर माइनिंग एक्ट, इंवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट और 120-बी और 420 आईपीसी के तहत भी केस है। रेणु बाला गुप्ता के पास संपत्ति भाजपा की प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने वर्ष 2023-24 की इनकम 3.90 लाख रुपए बताई है, जबकि इनके पति के पास 9.31 लाख रुपए है। जबकि पिछली इनकम का कोई हवाला नहीं दिया गया। रेणु बाला के पास 1.06 करोड़ और पति के पास 4.65 करोड़ की चल संपत्ति है। जबकि रेणु बाला के पास 2.58 करोड़ व पति के पास 1.42 करोड़ की अचल संपति है। इसके अलावा छह करोड़ की पुश्तैनी जायदाद है। रेणु बाला गुप्ता पर 1.24 करोड़ का और पति पर 76.75 लाख का बैंक लोन है। इन पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। हरियाणा के करनाल में कांग्रेस से मेयर का इलेक्शन लड़ रहे मनोज वधवा और भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने अपने-अपने नामांकन पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है। मनोज वधवा के पास 2.76 करोड़ की चल और 3.75 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि उन पर 27.19 करोड़ की देनदारी है। उनकी पत्नी के पास भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। वहीं, रेणुबाला गुप्ता के पास 1.06 करोड़ की चल और 2.58 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पति की संपत्ति भी करोड़ों में है। मनोज वधवा पर तीन केस दर्ज हैं, जबकि रेणुबाला पर कोई केस नहीं है। मनोज वधवा के पास कितनी है दौलत मनोज वधवा के पास 2 करोड़ 76 लाख 79 हजार 533 रुपए की चल संपति है, जबकि इनकी पत्नी आशा वधवा 1 करोड़ 49 लाख 73 हजार 825 की चल संपति है और इनके बेटे संभव वधवा के पास 7 लाख 36 हजार 842 रुपए की चल संपति है। वही मनोज वधवा के पास 3 करोड़ 75 लाख 92 हजार 250 की अचल संपत्ति है और पत्नी के पास 6 करोड़ 34 लाख 61 हजार की अचल संपति है और बेटे संभव के नाम 1.45 करोड़ की अचल संपत्ति है। मनोज पर 2 करोड़ 12 लाख 60 हजार रुपए का बैंक लोन है और पत्नी पर 3.45 करोड़ का लोन है। मनोज वधवा पर 27.19 करोड़ की देनदारी है, जबकि पत्नी के ऊपर कोई देनदारी नहीं है। 2019-20 में मनोज वधवा की इनकम 4.52 लाख रुपए थी, जो 2023-24 में बढ़कर 6.97 लाख हो गई। वहीं इनकी पत्नी आशा वधवा की इनकम 5.47 लाख से बढ़कर 8.60 लाख हो गई है। मनोज वधवा पर 3 केस भी चल रहे है। जिसमें एक एफआईआर 19 जनवरी 2024 में यमुनानगर के प्रताप नगर थाना में दर्ज है। बिलासपुर की कोर्ट में एक कोर्ट केस भी चल रहा है। इसके अलावा इन पर माइनिंग एक्ट, इंवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट और 120-बी और 420 आईपीसी के तहत भी केस है। रेणु बाला गुप्ता के पास संपत्ति भाजपा की प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने वर्ष 2023-24 की इनकम 3.90 लाख रुपए बताई है, जबकि इनके पति के पास 9.31 लाख रुपए है। जबकि पिछली इनकम का कोई हवाला नहीं दिया गया। रेणु बाला के पास 1.06 करोड़ और पति के पास 4.65 करोड़ की चल संपत्ति है। जबकि रेणु बाला के पास 2.58 करोड़ व पति के पास 1.42 करोड़ की अचल संपति है। इसके अलावा छह करोड़ की पुश्तैनी जायदाद है। रेणु बाला गुप्ता पर 1.24 करोड़ का और पति पर 76.75 लाख का बैंक लोन है। इन पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर