करनाल में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर:सौंकडा गांव में बच्चों की कहानी सुनी के बाद हुआ विवाद, महिलाओं व बच्चों को आई चोटें

करनाल में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर:सौंकडा गांव में बच्चों की कहानी सुनी के बाद हुआ विवाद, महिलाओं व बच्चों को आई चोटें

हरियाणा में करनाल के तरावड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सौकड़ा गांव में गुरुवार देर रात वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों के बीच बच्चों की छोटी सी कहासुनी बड़ा विवाद बन गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे।झगड़े के दौरान छतों से पत्थर बरसाए गए, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों की बहस से शुरू हुआ विवाद, छतों से बरसी ईंटें गांव वालों के मुताबिक, एक छोटे बच्चे पर साइकिल चढ़ाने की बात को लेकर दो पक्षों के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। इस मामूली बहस को लेकर बड़ों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे के ऊपर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर उनके घर पर लगातार ईंटें बरसाईं, जिससे घरों के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान टूट गया। इस पत्थरबाजी में तीन से चार लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गली और घरों में बिखरे पड़े हैं पत्थर, डर के साए में जी रहे लोग एक पक्ष की महिला ने बताया कि झगड़े के समय घर में बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं। छत से लगातार पत्थर फेंके जा रहे थे। डर के मारे किसी को बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। पत्थरबाजी के बाद गली और घरों में चारों तरफ पत्थर बिखरे पड़े हैं। घरों की दीवारों और खिड़कियों को नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी यही आरोप लगाया कि उनके घरों पर भी पत्थर फेंके गए और उनके लोग भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की लड़ाई के बाद भी उन्होंने मामले को बढ़ाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने उकसाने का काम किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर, माहौल किया शांत घटना की जानकारी मिलते ही तरावड़ी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। एसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि सौकड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले हैं। गांव की गलियों में चारों ओर पत्थर पड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। फिलहाल हालात काबू में हैं और मामले में दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा में करनाल के तरावड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सौकड़ा गांव में गुरुवार देर रात वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों के बीच बच्चों की छोटी सी कहासुनी बड़ा विवाद बन गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे।झगड़े के दौरान छतों से पत्थर बरसाए गए, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों की बहस से शुरू हुआ विवाद, छतों से बरसी ईंटें गांव वालों के मुताबिक, एक छोटे बच्चे पर साइकिल चढ़ाने की बात को लेकर दो पक्षों के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। इस मामूली बहस को लेकर बड़ों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे के ऊपर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर उनके घर पर लगातार ईंटें बरसाईं, जिससे घरों के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान टूट गया। इस पत्थरबाजी में तीन से चार लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गली और घरों में बिखरे पड़े हैं पत्थर, डर के साए में जी रहे लोग एक पक्ष की महिला ने बताया कि झगड़े के समय घर में बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं। छत से लगातार पत्थर फेंके जा रहे थे। डर के मारे किसी को बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। पत्थरबाजी के बाद गली और घरों में चारों तरफ पत्थर बिखरे पड़े हैं। घरों की दीवारों और खिड़कियों को नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी यही आरोप लगाया कि उनके घरों पर भी पत्थर फेंके गए और उनके लोग भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की लड़ाई के बाद भी उन्होंने मामले को बढ़ाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने उकसाने का काम किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर, माहौल किया शांत घटना की जानकारी मिलते ही तरावड़ी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। एसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि सौकड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले हैं। गांव की गलियों में चारों ओर पत्थर पड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। फिलहाल हालात काबू में हैं और मामले में दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर