हरियाणा के करनाल जिले के रतनगढ़ के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी और बच्चों की जानकारी नहीं स्पष्ट जानकारी के अनुसार गांव रतनगढ़ का कमल राजमिस्त्री का काम करता है, वह एक ठेकेदार के पास काम करता है। ठेकेदार चिंटू वर्मा ने बताया कि कमल काफी समय से मेरे पास काम कर रहा है। पिछले हफ्ते इसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ कही चली गई थी, वह किसी रिश्तेदारी में गई थी या फिर कहीं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि मिस्त्री से उसकी पत्नी की बात हो रही थी। फोन कर रिक्वेस्ट भी की वह उसे घर आने के लिए रिक्वेस्ट भी कर रहा था, लेकिन वह वापिस लौटने का नाम नहीं ले रही थी। जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था। ठेकेदार ने बताया कि रात को मिस्त्री ने अपनी पत्नी से फोन पर बात भी की थी और कहा भी था कि वापिस घर आ जाए, लेकिन वह नहीं आई। बीपी चेक करवाने गया था आज सुबह शिव कालोनी में काम पर आया हुआ था। करीब 11 बजे इसने कहा कि मेरी तबीयत डाउन है और मैं अपना बीपी चेक करवाकर आता हूं। मैने इसको भेज दिया था और रेस्ट करने के लिए भी कहा था। जब यह दो-तीन घंटे बाद भी नहीं आया, तो मैंने इसके फोन पर कॉल किया किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल उठाया। उसने बताया कि कमल ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है और यह उल्टियां कर रहा है। ठेकेदार ने पुलिस को किया सूचित ठेकेदार ने बताया कि जैसे ही मैने यह बात सुनी, तो तुरंत डायल-112 को कॉल किया। जिसके बाद हम इसे नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां पर इसका इलाज चल रहा है। इसके बीवी-बच्चे घर लौट आए, इसकी हालत गंभीर है। वहीं कमल का भी कहना है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला है, क्योंकि वह काफी परेशान था। वह चाहता है कि उसकी पत्नी व बच्चे जल्दी से घर लौट आए। हरियाणा के करनाल जिले के रतनगढ़ के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी और बच्चों की जानकारी नहीं स्पष्ट जानकारी के अनुसार गांव रतनगढ़ का कमल राजमिस्त्री का काम करता है, वह एक ठेकेदार के पास काम करता है। ठेकेदार चिंटू वर्मा ने बताया कि कमल काफी समय से मेरे पास काम कर रहा है। पिछले हफ्ते इसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ कही चली गई थी, वह किसी रिश्तेदारी में गई थी या फिर कहीं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि मिस्त्री से उसकी पत्नी की बात हो रही थी। फोन कर रिक्वेस्ट भी की वह उसे घर आने के लिए रिक्वेस्ट भी कर रहा था, लेकिन वह वापिस लौटने का नाम नहीं ले रही थी। जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था। ठेकेदार ने बताया कि रात को मिस्त्री ने अपनी पत्नी से फोन पर बात भी की थी और कहा भी था कि वापिस घर आ जाए, लेकिन वह नहीं आई। बीपी चेक करवाने गया था आज सुबह शिव कालोनी में काम पर आया हुआ था। करीब 11 बजे इसने कहा कि मेरी तबीयत डाउन है और मैं अपना बीपी चेक करवाकर आता हूं। मैने इसको भेज दिया था और रेस्ट करने के लिए भी कहा था। जब यह दो-तीन घंटे बाद भी नहीं आया, तो मैंने इसके फोन पर कॉल किया किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल उठाया। उसने बताया कि कमल ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है और यह उल्टियां कर रहा है। ठेकेदार ने पुलिस को किया सूचित ठेकेदार ने बताया कि जैसे ही मैने यह बात सुनी, तो तुरंत डायल-112 को कॉल किया। जिसके बाद हम इसे नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां पर इसका इलाज चल रहा है। इसके बीवी-बच्चे घर लौट आए, इसकी हालत गंभीर है। वहीं कमल का भी कहना है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला है, क्योंकि वह काफी परेशान था। वह चाहता है कि उसकी पत्नी व बच्चे जल्दी से घर लौट आए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में पिलर गिरा, 4 बच्चे दबे, एक की मौत:3 बच्चों के सिर-पैर में चोट; खंडहर मकान में बालकनी की रेलिंग पर खेल रहे थे
हरियाणा में पिलर गिरा, 4 बच्चे दबे, एक की मौत:3 बच्चों के सिर-पैर में चोट; खंडहर मकान में बालकनी की रेलिंग पर खेल रहे थे हरियाणा के यमुनानगर जिले के बूड़िया क्षेत्र में खंडहर मकान में खेल रहे 4 बच्चे देर रात पिलर गिरने से मलबे में दब गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक बच्चे की पहचान अमान के रूप में हुई। घायल बच्चों में अब्दुल सोवाग, नेविश और सूफियान शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक, चारों बच्चे खंडहर मकान की बालकनी की रेलिंग पर झूल रहे थे। जिस वजह से पिलर गिरा और चारों बच्चे दब गए। चारों बच्चे एक ही परिवार से हैं। बच्चों की उम्र 7 से 8 साल है। बच्चे के दोनों पैर टूटे
परिजनों के अनुसार हादसे में जो 3 बच्चे घायल हुए हैं, उनमें से एक के सिर में चोट आई है। दूसरे बच्चे के सिर और पैर में चोट आई है। इसके अलावा तीसरे बच्चे के दोनों पैर टूट गए हैं। बालकनी पर खेल रहे थे बच्चे
घायल बच्चों के मामा राकिब ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ। बच्चों के खेलते वक्त अचानक पिलर गिरा। जिस वजह से बच्चों को संभलने का मौका नहीं मिला। घायल बच्चों का सिविल अस्पताल यमुनानगर में इलाज चल रहा है। बुडि़या पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिस जगह यह घटना घटित हुई, वहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। जहां पर प्राचीन काल के बने हुए मकान और खंडहर अभी भी खस्ता हालत में खड़े हैं। परिजनों के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
बूडिया थाना प्रभारी नर्सिंग सिंह ने बताया कि एक मकान की बालकनी गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक बच्चे की मौत हो चुकी है। मकान काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
हरियाणा CMO में 3 अहम नियुक्तियां:बढ़खालसा CM के ओएसडी, तरुण भंडारी राजनीतिक सचिव बने; खट्टर के मीडिया सचिव को फिर यही जिम्मेदारी
हरियाणा CMO में 3 अहम नियुक्तियां:बढ़खालसा CM के ओएसडी, तरुण भंडारी राजनीतिक सचिव बने; खट्टर के मीडिया सचिव को फिर यही जिम्मेदारी हरियाणा मुख्यमंत्री ऑफिस में 3 अहम नियुक्तियां कर दी गई हैं। CM नायब सिंह सैनी की हरी झंडी के बाद वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) लगाया गया है। वहीं, पंचकूला के रहने वाले तरुण भंडारी को राजनीतिक सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा, पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सचिव रहे प्रवीण अत्रे को फिर से वही जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर कई बड़े चेहरे लॉबिंग कर रहे थे। हरियाणा CMO में हुईं तीनों नियुक्तियों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का प्रभाव दिख रहा है। CM सैनी के राजनीतिक सचिव नियुक्त हुए तरुण भंडारी पूर्व CM खट्टर के कार्यकाल में भी CMO में राजनीतिक सचिव की भूमिका में थे। वहीं, प्रवीण अत्रे भी पूर्व CM के करीबी रहे हैं, और उन्होंने उनके कार्यकाल में भी मीडिया सचिव की भूमिका निभाई है। इसके अलावा OSD बने वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा भी पूर्व CM के कार्यकाल में CMO में रह चुके हैं। ये पूर्व मंत्री लॉबिंग कर रहे थे
इस बार मुख्यमंत्री कार्यालय में आने के लिए 4 पूर्व मंत्री प्रयास कर रहे थे। ये पांचों पूर्व मंत्री हाल ही में विधानसभा चुनाव हारे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे अधिक मारामारी CM नायब सैनी के राजनीतिक सलाहकार के पद पर नियुक्ति को लेकर मची थी। कुछ पूर्व मंत्री CM के OSD लगने के भी प्रयास में थे। पूर्व मंत्री असीम गोयल और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा को मुख्यमंत्री नायब सैनी का भरोसेमंद माना जाता है। इन दोनों की नियुक्तियां CMO में तय मानी जा रही थीं। वहीं, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी इस कोशिश में थे कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय में आकर सरकार का कामकाज संभालें। मीडिया सलाहकार का पद अब भी खाली
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का पद अभी खाली है। इस पद पर अभी BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके राजीव जेटली काम देख रहे थे। अब भी इस पद पर उनकी ही सबसे मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की कोशिश अपने किसी बेहद करीबी को इस पद पर एडजस्ट करने की थी। CM के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन का नाम भी इस पद के लिए चल रहा था। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
हरियाणा BJP कैंडिडेट तंवर बोले- धोखेबाजों की लिस्ट तैयार:बराला ने कहा- बबली ने केंद्र-राज्य की स्कीमों का श्रेय लेकर कांग्रेस का साथ दिया
हरियाणा BJP कैंडिडेट तंवर बोले- धोखेबाजों की लिस्ट तैयार:बराला ने कहा- बबली ने केंद्र-राज्य की स्कीमों का श्रेय लेकर कांग्रेस का साथ दिया हरियाणा में सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर शनिवार को फतेहाबाद के टोहाना में पार्टी वर्करों की बैठक में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने गड़बड़ी जरूर की है। ऐसे लोगों, कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिन्होंने गड़बड़ियां कीं। सरकारी नौकरी करने वाले ऐसा करते हैं, तो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों से संविधान को खतरा है। उधर, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने इनडायरेक्टली पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली पर निशाना साधते हुए कहा कि PM मोदी और प्रदेश सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने वालों ने कांग्रेस का साथ देकर नीति और सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है। डॉ. तंवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मजबूती से 10 की 10 सीटों पर चुनाव लड़ा। कुछ लोगों ने धक्के से हवा बनाने का काम किया, लेकिन जनता ने इन चुनावों में विपक्षियों की हवा निकालने का काम किया। बड़े मार्जिन से सिरसा सीट पर कमल खिलने जा रहा है, जो 400 सीटों में भागीदार होगा। बराला बोले- सभी 10 सीटें जीतेंगे
राज्य सभा सांसद सुभाष बराला ने कहा है कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह नजर आया। आज उन्हीं जनता व कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए मीटिंग रखी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हरियाणा में 10 की 10 सीटें भाजपा जीत रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल और केवल भाजपा का विरोध करते रहे, इसके बावजूद जनता ने जो विश्वास दिखाया, उससे कुछ लोगों के चेहरे नंगे हो गए। टोहाना से चुनाव लड़ना पक्का नहीं: बराला
टोहाना से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बराला ने कहा कि फिलहाल पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए राज्यसभा में सेवा के लिए भेजा है। भविष्य में पार्टी हो सकता है किसी भी कार्यकर्ता को मौका दे, यह पार्टी की मर्जी है। भाजपा में किसी की व्यक्तिगत इच्छा नहीं चलती। उन्होंने कहा कि डॉ. तंवर बड़े मार्जिन से सिरसा से चुनाव जीतेंगे। रिजल्ट से पहले ही आभार मीटिंगों के सवाल पर बराला ने बताया कि भाजपा ऑटो मोड पर चलने वाली पार्टी है, जो अभी से 2024 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। सौ के पार नहीं जा रही कांग्रेस
उन्होंने इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस गठबंधन के साथ ऐसा हो गया है कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। एग्जिट पोल आने वाले हैं। उससे पहले ही कांग्रेस ने कह दिया है कि उनका कोई प्रवक्ता इसमें भाग नहीं लेगा। क्योंकि, कांग्रेस के आंतरिक विश्लेषण में कांग्रेस 100 के पार नहीं जा रही। वह कांग्रेस जो इंडी गठबंधन में सबसे बड़ा दल होने का दावा करती है।