करनाल में विवाहिता की मौत पर हंगामा:छत से गिरी- अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

करनाल के शिव कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला मंगलवार शाम छत पर चढ़ी थी और नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसकी बुधवार सुबह चार बजे मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद मायके वाले करनाल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते रामनगर थाना में जमकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया और शिकायत के अनुसार ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों को गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2019 में हुई थी अंजली की शादी
मृतका अंजली बुलंदशहर की रहने वाली थी और उसकी शादी 28 अप्रैल 2019 को करनाल के शिव कॉलोनी निवासी शिवा से हुई थी। अंजली के पास एक 4 साल का बेटा रेयान है। जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका के पिता प्रताप सिंह का कहना है कि ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बात-बात पर झगड़ा होता था। यहां तक कि अंजली को घर वालों से फोन पर बात करने की इजाजत भी नहीं दी जाती थी। फोन पर बात कराते समय स्पीकर ऑन किया जाता था, ताकि वह कुछ अलग ना कह सके। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही अंजली को छत से धक्का दिया है। चार दिन पहले भाई को भेजा था मैसेज – घर में कलेश है
मृतका की बहन ने बताया कि अंजली ने घटना से चार दिन पहले रविवार को अपने भाई को एक मैसेज भेजा था। मैसेज में उसने लिखा था कि “घर में कलेश हो रखा है, मम्मी को बता देना।” इस मैसेज के बाद परिवार पहले से ही चिंता में था। अब अंजली की मौत के बाद परिजन इसे सीधे तौर पर हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह छत से गिरने की नहीं, बल्कि साजिशन धक्का देकर की गई हत्या है। मीडिया और पुलिस को दिए अलग-अलग बयान
अंजली के परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल वाले मीडिया को कुछ और बता रहे हैं और पुलिस को अलग बयान दे रहे हैं। जिससे शक और गहराता जा रहा है। मृतका की बहन रचना और लक्ष्मी का कहना है कि अगर सच्चाई है, तो फिर बयान बदलने की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। चार साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया
अंजली की एक चार साल की संतान है, जो अब अपनी मां के बिना रह गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है। मां की ममता से वंचित हो गया यह मासूम अपने भविष्य को लेकर भी अंधकार में है। परिवार पूरी तरह टूट चुका है और न्याय की गुहार लगा रहा है। कोई लड़ाई झगड़ा नहीं होता था घर
वहीं सास शगुन का कहना है कि कभी लड़ाई झगड़ा नहीं होता था। किसी तरह से कोई टॉर्चर नहीं किया जाता था। वह मंगलवार को छत पर चढ़ी थी और वहीं से गिर गई। जिसको अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जिसकी आज सुबह मौत हो गई। अंजली खुद घर संभालती थी, अब कोई कुछ भी आरोप लगा सकता है। रामनगर थाना पुलिस कर रही जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
रामनगर थाना के प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि महिला की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। वहीं मायका पक्ष इसे हत्या बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। करनाल के शिव कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला मंगलवार शाम छत पर चढ़ी थी और नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसकी बुधवार सुबह चार बजे मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद मायके वाले करनाल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते रामनगर थाना में जमकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया और शिकायत के अनुसार ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों को गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2019 में हुई थी अंजली की शादी
मृतका अंजली बुलंदशहर की रहने वाली थी और उसकी शादी 28 अप्रैल 2019 को करनाल के शिव कॉलोनी निवासी शिवा से हुई थी। अंजली के पास एक 4 साल का बेटा रेयान है। जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका के पिता प्रताप सिंह का कहना है कि ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बात-बात पर झगड़ा होता था। यहां तक कि अंजली को घर वालों से फोन पर बात करने की इजाजत भी नहीं दी जाती थी। फोन पर बात कराते समय स्पीकर ऑन किया जाता था, ताकि वह कुछ अलग ना कह सके। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही अंजली को छत से धक्का दिया है। चार दिन पहले भाई को भेजा था मैसेज – घर में कलेश है
मृतका की बहन ने बताया कि अंजली ने घटना से चार दिन पहले रविवार को अपने भाई को एक मैसेज भेजा था। मैसेज में उसने लिखा था कि “घर में कलेश हो रखा है, मम्मी को बता देना।” इस मैसेज के बाद परिवार पहले से ही चिंता में था। अब अंजली की मौत के बाद परिजन इसे सीधे तौर पर हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह छत से गिरने की नहीं, बल्कि साजिशन धक्का देकर की गई हत्या है। मीडिया और पुलिस को दिए अलग-अलग बयान
अंजली के परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल वाले मीडिया को कुछ और बता रहे हैं और पुलिस को अलग बयान दे रहे हैं। जिससे शक और गहराता जा रहा है। मृतका की बहन रचना और लक्ष्मी का कहना है कि अगर सच्चाई है, तो फिर बयान बदलने की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। चार साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया
अंजली की एक चार साल की संतान है, जो अब अपनी मां के बिना रह गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है। मां की ममता से वंचित हो गया यह मासूम अपने भविष्य को लेकर भी अंधकार में है। परिवार पूरी तरह टूट चुका है और न्याय की गुहार लगा रहा है। कोई लड़ाई झगड़ा नहीं होता था घर
वहीं सास शगुन का कहना है कि कभी लड़ाई झगड़ा नहीं होता था। किसी तरह से कोई टॉर्चर नहीं किया जाता था। वह मंगलवार को छत पर चढ़ी थी और वहीं से गिर गई। जिसको अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जिसकी आज सुबह मौत हो गई। अंजली खुद घर संभालती थी, अब कोई कुछ भी आरोप लगा सकता है। रामनगर थाना पुलिस कर रही जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
रामनगर थाना के प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि महिला की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। वहीं मायका पक्ष इसे हत्या बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर