करनाल में विवाहिता को जहर देने का प्रयास:गला घोंटकर मारने की भी कि कोशिश, अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज

करनाल में विवाहिता को जहर देने का प्रयास:गला घोंटकर मारने की भी कि कोशिश, अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज

हरियाणा में करनाल के अराईपुरा में एक विवाहिता को जहर देने की कोशिश व गला घोंटकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पहले चार लाख रुपए दिए, फिर डेढ़ लाख की मांग हुई। इनकार करने पर विवाहिता को जहर देने की कोशिश की गई। जिसमें आरोपी नाकाम रहे तो गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता की हालत बिगड़ी। पीड़िता को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार लाख भी दिए, फिर भी ससुराल वालों का लालच नहीं हुआ खत्म यूपी के सहारनपुर के रसूलपुर टांक देवबंद की रहने वाली छाया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी नेहा की शादी करीब एक साल पहले घरौंडा स्थित अराइपुरा गांव में अनुज से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद नेहा के ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने चार लाख रुपये दिए, तो कुछ वक्त के लिए मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में फिर से पैसों की मांग होने लगी। डेढ़ लाख की मांग नहीं मानी तो ससुरालियों ने जहर देने की कोशिश की ​​​​​​​छाया का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा डेढ़ लाख रुपये देने से इनकार कर दिया तो 2 जनवरी को नेहा के पति, उसकी सास, देवर और ननद ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। लेकिन जब इसमें नाकाम रहे तो उन्होंने गला घोंटकर उसकी जान लेनी चाही। हमारी बेटी की हालत बिगड़ गई। हमें उसके अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी मिली है। हम मौके पर पहुंचे। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ​​​​​​​घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अराइपुरा गांव में नेहा को जहर देने के प्रयास और गला घोंटकर की कोशिश के आरोप ससुराल पक्ष पर लगे है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पति अनुज, सास सरोज, देवर रवि और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दहेज प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार र मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हरियाणा में करनाल के अराईपुरा में एक विवाहिता को जहर देने की कोशिश व गला घोंटकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पहले चार लाख रुपए दिए, फिर डेढ़ लाख की मांग हुई। इनकार करने पर विवाहिता को जहर देने की कोशिश की गई। जिसमें आरोपी नाकाम रहे तो गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता की हालत बिगड़ी। पीड़िता को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार लाख भी दिए, फिर भी ससुराल वालों का लालच नहीं हुआ खत्म यूपी के सहारनपुर के रसूलपुर टांक देवबंद की रहने वाली छाया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी नेहा की शादी करीब एक साल पहले घरौंडा स्थित अराइपुरा गांव में अनुज से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद नेहा के ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने चार लाख रुपये दिए, तो कुछ वक्त के लिए मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में फिर से पैसों की मांग होने लगी। डेढ़ लाख की मांग नहीं मानी तो ससुरालियों ने जहर देने की कोशिश की ​​​​​​​छाया का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा डेढ़ लाख रुपये देने से इनकार कर दिया तो 2 जनवरी को नेहा के पति, उसकी सास, देवर और ननद ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। लेकिन जब इसमें नाकाम रहे तो उन्होंने गला घोंटकर उसकी जान लेनी चाही। हमारी बेटी की हालत बिगड़ गई। हमें उसके अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी मिली है। हम मौके पर पहुंचे। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ​​​​​​​घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अराइपुरा गांव में नेहा को जहर देने के प्रयास और गला घोंटकर की कोशिश के आरोप ससुराल पक्ष पर लगे है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पति अनुज, सास सरोज, देवर रवि और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दहेज प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार र मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर