करनाल में सीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना:नायब सैनी बोले- पार्टी की नीतियां गलत, पंजाब के मंत्री सही चश्मे का प्रयोग करें

करनाल में सीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना:नायब सैनी बोले- पार्टी की नीतियां गलत, पंजाब के मंत्री सही चश्मे का प्रयोग करें

करनाल पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरदार त्रिलोचन सिंह कांग्रेस के बहुत बड़े नेता है। उन्होंने करनाल से विधानसभा का चुनाव लड़ा है। इनके साथ पूरी टीम ने भाजपा को जॉइन किया है। इन सबका स्वागत है। पीएम मोदी के के विजन को देखते हुए त्रिलोचन सिंह जी ने यह निर्णय लिया है। इनको विश्वास दिलाता हूं कि इनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि त्रिलोचन सिंह हमारे साथ खड़े हैं। जब तक ये कांग्रेस में थे, उस वक्त कांग्रेस के थे अब ये भाजपा में आए हैं, तो अब ये भाजपा के है। कांग्रेस में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद रहा है। लेकिन इन्होंने मोदी जी के विजन को देखते हुए पार्टी को जॉइन किया है। इससे रेणु बाला गुप्ता को मजबूती मिलेगी। अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे लोगों पर बोले अमेरिका से डिपोर्ट होने वाले लोगों के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि विदेश सहयोग विभाग बना रखा है। उसके तहत जहां से भी डिमांड आती है उसके जरिए ही 500 से ज्यादा बच्चों को विदेश भेज दिया गया है। डंकी रुट से जाने वालों से आग्रह है कि वे गलत तरीके से बाहर न जाए, क्योंकि इससे दिक्कतें आती हैं। अमेरिका से डिपोर्ट होने वाले बच्चों को अमृतसर से लाने के लिए कैदियों वाली बस भेजने के पंजाब के मंत्रियों के आरोपों पर सीएम सैनी ने निशाना साधा और कहा कि जो बसे भेजी गई है, उनमें पुलिसकर्मी आते जाते है, शायद पंजाब के मंत्रियों ने ध्यान से नहीं देखा इसलिए उनसे निवेदन है कि वे सही चश्मे का प्रयोग करे। कांग्रेस की गलत नीतियां है। कांग्रेस अपने लिए काम करती है लोगों के लिए नहीं। त्रिलोचन सिंह की भी यही पीड़ा थी, उनको यही महसूस हुआ और उन्होंने पार्टी छोड़ दिया। करनाल पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरदार त्रिलोचन सिंह कांग्रेस के बहुत बड़े नेता है। उन्होंने करनाल से विधानसभा का चुनाव लड़ा है। इनके साथ पूरी टीम ने भाजपा को जॉइन किया है। इन सबका स्वागत है। पीएम मोदी के के विजन को देखते हुए त्रिलोचन सिंह जी ने यह निर्णय लिया है। इनको विश्वास दिलाता हूं कि इनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि त्रिलोचन सिंह हमारे साथ खड़े हैं। जब तक ये कांग्रेस में थे, उस वक्त कांग्रेस के थे अब ये भाजपा में आए हैं, तो अब ये भाजपा के है। कांग्रेस में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद रहा है। लेकिन इन्होंने मोदी जी के विजन को देखते हुए पार्टी को जॉइन किया है। इससे रेणु बाला गुप्ता को मजबूती मिलेगी। अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे लोगों पर बोले अमेरिका से डिपोर्ट होने वाले लोगों के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि विदेश सहयोग विभाग बना रखा है। उसके तहत जहां से भी डिमांड आती है उसके जरिए ही 500 से ज्यादा बच्चों को विदेश भेज दिया गया है। डंकी रुट से जाने वालों से आग्रह है कि वे गलत तरीके से बाहर न जाए, क्योंकि इससे दिक्कतें आती हैं। अमेरिका से डिपोर्ट होने वाले बच्चों को अमृतसर से लाने के लिए कैदियों वाली बस भेजने के पंजाब के मंत्रियों के आरोपों पर सीएम सैनी ने निशाना साधा और कहा कि जो बसे भेजी गई है, उनमें पुलिसकर्मी आते जाते है, शायद पंजाब के मंत्रियों ने ध्यान से नहीं देखा इसलिए उनसे निवेदन है कि वे सही चश्मे का प्रयोग करे। कांग्रेस की गलत नीतियां है। कांग्रेस अपने लिए काम करती है लोगों के लिए नहीं। त्रिलोचन सिंह की भी यही पीड़ा थी, उनको यही महसूस हुआ और उन्होंने पार्टी छोड़ दिया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर