कांगड़ा में अधिकारियों का सरकार से उठा भरोसा:बिक्रम ठाकुर बोले-सीधे कोर्ट में दे रहे रिपोर्ट, ईमानदारों को भेज रहे छुट्टी

कांगड़ा में अधिकारियों का सरकार से उठा भरोसा:बिक्रम ठाकुर बोले-सीधे कोर्ट में दे रहे रिपोर्ट, ईमानदारों को भेज रहे छुट्टी

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देहरा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईमानदार अधिकारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। बिक्रम ठाकुर ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओंकार शर्मा का उदाहरण दिया। कोर्ट में रिपोर्ट देने पर पद से हटाया शर्मा ने विमल नेगी मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट को उन्होंने सीधे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारी संजीव गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया। गांधी ने सरकार के भीतर दबाव और मीडिया पर केस की बात की थी। उन्होंने डीजीपी और मुख्य सचिव पर हो रहे दबाव का भी खुलासा किया था। सीएम के बयानों की आलोचना पूर्व मंत्री ने कहा कि अधिकारियों का सरकार पर से भरोसा उठ गया है। वे अपनी रिपोर्ट सीधे कोर्ट में पेश कर रहे हैं। उनका मानना है कि रिपोर्ट सरकार के माध्यम से कोर्ट तक नहीं पहुंचेगी। ठाकुर ने मुख्यमंत्री के न्यायपालिका संबंधी बयानों की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री के बयान असंवैधानिक हैं। जब अधिकारी सवाल उठाते हैं, तो वे चुप रहते हैं, लेकिन कोर्ट के मामले में न्यायपालिका के खिलाफ बोलने लगते हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देहरा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईमानदार अधिकारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। बिक्रम ठाकुर ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओंकार शर्मा का उदाहरण दिया। कोर्ट में रिपोर्ट देने पर पद से हटाया शर्मा ने विमल नेगी मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट को उन्होंने सीधे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारी संजीव गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया। गांधी ने सरकार के भीतर दबाव और मीडिया पर केस की बात की थी। उन्होंने डीजीपी और मुख्य सचिव पर हो रहे दबाव का भी खुलासा किया था। सीएम के बयानों की आलोचना पूर्व मंत्री ने कहा कि अधिकारियों का सरकार पर से भरोसा उठ गया है। वे अपनी रिपोर्ट सीधे कोर्ट में पेश कर रहे हैं। उनका मानना है कि रिपोर्ट सरकार के माध्यम से कोर्ट तक नहीं पहुंचेगी। ठाकुर ने मुख्यमंत्री के न्यायपालिका संबंधी बयानों की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री के बयान असंवैधानिक हैं। जब अधिकारी सवाल उठाते हैं, तो वे चुप रहते हैं, लेकिन कोर्ट के मामले में न्यायपालिका के खिलाफ बोलने लगते हैं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर