कांगड़ा में दो छात्रों को विधायक ने किया सम्मानित:12वीं कॉमर्स में प्रदेश में छठे स्थान पर अभय, नौवें पर पलक, 16-16 हजार का इनाम

कांगड़ा में दो छात्रों को विधायक ने किया सम्मानित:12वीं कॉमर्स में प्रदेश में छठे स्थान पर अभय, नौवें पर पलक, 16-16 हजार का इनाम

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाने वाले दो छात्रों को विशेष सम्मान मिला है। बुधवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने इन छात्रों के घर जाकर सम्मान किया। जानकारी के अनुसार दौलतपुर स्कूल के छात्र अभय ने कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। कोपढ़ लहाड़ गांव के रहने वाले अभय के पिता का देहांत हो चुका है। उनकी मां मीना देवी उन्हें पढ़ा रही हैं। दोनों मेधावी छात्रों को बांटा ये सामान कछियारी स्कूल की छात्रा पलक ने कॉमर्स स्ट्रीम में नौवां स्थान हासिल किया है। पलक की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता उजला देवी और शशि गौरवान्वित हैं। विधायक काजल ने दोनों मेधावी छात्रों को 16-16 हजार रुपए नगद के साथ स्टेशनरी, बैडमिंटन किट, शाल और टोपी देकर सम्मानित किया। ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी अभय को प्रोत्साहन राशि दी। चंगर सभा से 7,100 रुपए, वेलफेयर संघ से 2 हजार रुपए और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष रंजीत सिंह, अशोक, डॉ. सतीश सोनी, उपप्रधान नवल समेत कई स्थानीय नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाने वाले दो छात्रों को विशेष सम्मान मिला है। बुधवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने इन छात्रों के घर जाकर सम्मान किया। जानकारी के अनुसार दौलतपुर स्कूल के छात्र अभय ने कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। कोपढ़ लहाड़ गांव के रहने वाले अभय के पिता का देहांत हो चुका है। उनकी मां मीना देवी उन्हें पढ़ा रही हैं। दोनों मेधावी छात्रों को बांटा ये सामान कछियारी स्कूल की छात्रा पलक ने कॉमर्स स्ट्रीम में नौवां स्थान हासिल किया है। पलक की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता उजला देवी और शशि गौरवान्वित हैं। विधायक काजल ने दोनों मेधावी छात्रों को 16-16 हजार रुपए नगद के साथ स्टेशनरी, बैडमिंटन किट, शाल और टोपी देकर सम्मानित किया। ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी अभय को प्रोत्साहन राशि दी। चंगर सभा से 7,100 रुपए, वेलफेयर संघ से 2 हजार रुपए और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष रंजीत सिंह, अशोक, डॉ. सतीश सोनी, उपप्रधान नवल समेत कई स्थानीय नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर