हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में मां सविता ने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि आरोपी सचिन ने उसकी बेटी की हत्या क्यों की, इसका जवाब दिया जाए। पैसे का लेनदेन हत्या का कारण नहीं हो सकता। सविता ने बताया कि पैसे का लेनदेन तो दुनिया का चलता है। उसकी बेटी ने बहुत से लोगों को पैसे दे रखे थे। कुछ लोगों से तो हिमानी ने उसके सामने ही फीस जमा करवाने के लिए अपने पैसे मांगे थे। ये हत्या का कोई कारण नहीं हो सकता। अगर पैसे के लेनदेन में ही हत्या की होती तो वह घर से सामान क्यों लेकर गया, क्योंकि उन्हें घर में कुछ नहीं मिला। साजिश के तहत आया था आरोपी
सविता ने बताया कि आरोपी एक साजिश के तहत उनके घर आया था। जो बताया जा रहा है कि आरोपी डेढ़ साल से हिमानी को जानता था। ये सब तो आरोपी अपने बचाव में बोल रहा है। हकीकत को पुलिस छुपा रही है। उसे जानना है कि आखिर आरोपी ने उसकी बेटी की हत्या क्यों की। चुनाव में लगा दिया था पैसा
सविता ने बताया कि हिमानी ने अपना पैसा चुनाव में लगा दिया था, लेकिन बाद में उसके पास फीस भरने के पैसे भी नहीं थे। जब उसने पैसे देने के लिए कहा तो हिमानी ने स्पष्ट कहा कि वह ड्यूटी ज्वाइन कर फीस भर देगी और उसके बाद पेपर भी देगी। पुलिस ने मामले में अपना काम तो किया, लेकिन इस बात से सहमत नहीं कि हिमानी गलत थी। गंद को नहीं रखती थी अपने साथ
सविता ने कहा कि हिमानी 10 साल से कांग्रेस की कार्यकर्ता थी। कहीं जाना होता तो उसके साथ 10 गाड़ियां चलती थी। कार्यकर्ताओं के साथ काम करती थी। अगर ऐसा ही होता तो पहले ही मार देना चाहिए था। हिमानी साफ सुथरी छवि के साथ काम करना चाहती थी, उसने कभी गंद को अपना साथ नहीं रखा। 9 बजे तक होती रही बात
सविता ने बताया कि आरोपी का उसके घर आने जाने के बारे में उसे नहीं पता। बहुत से लोगों का उसके घर आना जाना था। 27 फरवरी को 4 बजे वह गई थी और रात 9 बजे तक बात होती रही। उसके बाद आरोपी कब आया, क्या मकसद था, यह प्रशासन को बताना चाहिए। ब्वॉयफ्रेंड होता तो खुलकर बता देती हिमानी
सविता ने बताया कि उसने अपनी बेटी हिमानी की परवरिश लड़कों जैसे ही की थी। ब्वॉयफ्रेंड का कीड़ा नहीं पालती थी। अगर कोई उसके घर आता और आस पड़ोस के लोग पूछते तो वह बता देती थी कि उसका भाई है या दोस्त है। क्योंकि गांव के रिश्तेदार भी आते थे। हिमानी किसी से डरती नहीं थी। आरोपी को मिलनी चाहिए फांसी
सविता ने एक ही मांग की कि आरोपी को फांसी मिलनी चाहिए। आरोपी बता रहा है कि पैसों के लेनदेन में झगड़ा हो गया और उसने हिमानी को मार दिया। यह कारण नहीं हो सकता। पुलिस को हत्या की असली वजह बतानी चाहिए। साथ ही पुलिस बताए कि मामले में आरोपी के अलावा कोई और भी शामिल था या नहीं। हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में मां सविता ने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि आरोपी सचिन ने उसकी बेटी की हत्या क्यों की, इसका जवाब दिया जाए। पैसे का लेनदेन हत्या का कारण नहीं हो सकता। सविता ने बताया कि पैसे का लेनदेन तो दुनिया का चलता है। उसकी बेटी ने बहुत से लोगों को पैसे दे रखे थे। कुछ लोगों से तो हिमानी ने उसके सामने ही फीस जमा करवाने के लिए अपने पैसे मांगे थे। ये हत्या का कोई कारण नहीं हो सकता। अगर पैसे के लेनदेन में ही हत्या की होती तो वह घर से सामान क्यों लेकर गया, क्योंकि उन्हें घर में कुछ नहीं मिला। साजिश के तहत आया था आरोपी
सविता ने बताया कि आरोपी एक साजिश के तहत उनके घर आया था। जो बताया जा रहा है कि आरोपी डेढ़ साल से हिमानी को जानता था। ये सब तो आरोपी अपने बचाव में बोल रहा है। हकीकत को पुलिस छुपा रही है। उसे जानना है कि आखिर आरोपी ने उसकी बेटी की हत्या क्यों की। चुनाव में लगा दिया था पैसा
सविता ने बताया कि हिमानी ने अपना पैसा चुनाव में लगा दिया था, लेकिन बाद में उसके पास फीस भरने के पैसे भी नहीं थे। जब उसने पैसे देने के लिए कहा तो हिमानी ने स्पष्ट कहा कि वह ड्यूटी ज्वाइन कर फीस भर देगी और उसके बाद पेपर भी देगी। पुलिस ने मामले में अपना काम तो किया, लेकिन इस बात से सहमत नहीं कि हिमानी गलत थी। गंद को नहीं रखती थी अपने साथ
सविता ने कहा कि हिमानी 10 साल से कांग्रेस की कार्यकर्ता थी। कहीं जाना होता तो उसके साथ 10 गाड़ियां चलती थी। कार्यकर्ताओं के साथ काम करती थी। अगर ऐसा ही होता तो पहले ही मार देना चाहिए था। हिमानी साफ सुथरी छवि के साथ काम करना चाहती थी, उसने कभी गंद को अपना साथ नहीं रखा। 9 बजे तक होती रही बात
सविता ने बताया कि आरोपी का उसके घर आने जाने के बारे में उसे नहीं पता। बहुत से लोगों का उसके घर आना जाना था। 27 फरवरी को 4 बजे वह गई थी और रात 9 बजे तक बात होती रही। उसके बाद आरोपी कब आया, क्या मकसद था, यह प्रशासन को बताना चाहिए। ब्वॉयफ्रेंड होता तो खुलकर बता देती हिमानी
सविता ने बताया कि उसने अपनी बेटी हिमानी की परवरिश लड़कों जैसे ही की थी। ब्वॉयफ्रेंड का कीड़ा नहीं पालती थी। अगर कोई उसके घर आता और आस पड़ोस के लोग पूछते तो वह बता देती थी कि उसका भाई है या दोस्त है। क्योंकि गांव के रिश्तेदार भी आते थे। हिमानी किसी से डरती नहीं थी। आरोपी को मिलनी चाहिए फांसी
सविता ने एक ही मांग की कि आरोपी को फांसी मिलनी चाहिए। आरोपी बता रहा है कि पैसों के लेनदेन में झगड़ा हो गया और उसने हिमानी को मार दिया। यह कारण नहीं हो सकता। पुलिस को हत्या की असली वजह बतानी चाहिए। साथ ही पुलिस बताए कि मामले में आरोपी के अलावा कोई और भी शामिल था या नहीं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
