कांग्रेस प्रदेश प्रधान वड़िंग का जाखड़ को चैलेंज:बोले-भतीजे से दिलवाए रिजाइन,अबोहर से मेरे मुकाबले खुद लड़े चुनाव,जो हारा प्रधानगी से दे इस्तीफा

कांग्रेस प्रदेश प्रधान वड़िंग का जाखड़ को चैलेंज:बोले-भतीजे से दिलवाए रिजाइन,अबोहर से मेरे मुकाबले खुद लड़े चुनाव,जो हारा प्रधानगी से दे इस्तीफा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को चैलेंज दिया है। राजा ने जाखड़ को अबोहर हलके से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। राजा ने X पर शेयर किया कि वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे यदि वह जाखड़ से चुनाव हारते है। यदि जाखड़ चुनाव हारते है तो क्या वह भाजपा प्रदेश प्रधान से इस्तीफा देंगे। वड़िंग द्वारा जाखड़ को दी गई चेतावनी के बाद कांग्रेसियों के वड़िंग के पक्ष में काफी कमेंट्स भी आए। अब पढ़िए वड़िंग ने X पर जाखड़ को क्या दिया चैलेंज वड़िंग ने X पर लिखा- मैं सुनील जाखड़ साहब को चुनौती देता हूं कि वे अपने भतीजे संदीप जाखड़, जो अबोहर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए हैं, को पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दिलवाएं और खुद यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ें। मैं जाखड़ साहब के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ूंगा।
अगर मैं हारता हूं तो मैं कांग्रेस प्रदेश प्रधान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा और अगर वे हारते हैं तो वे भाजपा पंजाब के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। उम्मीद है जाखड़ साहब चुनौती स्वीकार करेंगे। मैं न केवल उनके सामने चुनौती रख रहा हूं, बल्कि उन्हें एक उच्च नैतिक आधार भी दे रहा हूं, जिसे अपनाने का उन्हें हमेशा शौंक रहा है। जाखड़ ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया वड़िंग ने कहा कि जाखड़ की इस बात के लिए आलोचना करते है कि उन्होंने राहुल गांधी को पाकिस्तान भेजने का सुझाव दिया है, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री से देश को यह बताने के लिए कहा था कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता में देश को कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जाखड़ को ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया है। वड़िंग ने कहा कि भाजपा के इरादे अच्छे नहीं हैं, क्योंकि वह संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक सीटें जीतना चाहती है। लेकिन, उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उन्हें 240 सीटों पर सीमित करके सबक सिखाया है। अब प्रधानमंत्री भी संविधान के आगे झुकने लगे हैं। वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे मान सरकार ने आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ आधी रात को निर्मम कार्रवाई का आदेश दिया और कैसे उन्हें बेरहमी से पीटा गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को चैलेंज दिया है। राजा ने जाखड़ को अबोहर हलके से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। राजा ने X पर शेयर किया कि वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे यदि वह जाखड़ से चुनाव हारते है। यदि जाखड़ चुनाव हारते है तो क्या वह भाजपा प्रदेश प्रधान से इस्तीफा देंगे। वड़िंग द्वारा जाखड़ को दी गई चेतावनी के बाद कांग्रेसियों के वड़िंग के पक्ष में काफी कमेंट्स भी आए। अब पढ़िए वड़िंग ने X पर जाखड़ को क्या दिया चैलेंज वड़िंग ने X पर लिखा- मैं सुनील जाखड़ साहब को चुनौती देता हूं कि वे अपने भतीजे संदीप जाखड़, जो अबोहर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए हैं, को पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दिलवाएं और खुद यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ें। मैं जाखड़ साहब के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ूंगा।
अगर मैं हारता हूं तो मैं कांग्रेस प्रदेश प्रधान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा और अगर वे हारते हैं तो वे भाजपा पंजाब के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। उम्मीद है जाखड़ साहब चुनौती स्वीकार करेंगे। मैं न केवल उनके सामने चुनौती रख रहा हूं, बल्कि उन्हें एक उच्च नैतिक आधार भी दे रहा हूं, जिसे अपनाने का उन्हें हमेशा शौंक रहा है। जाखड़ ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया वड़िंग ने कहा कि जाखड़ की इस बात के लिए आलोचना करते है कि उन्होंने राहुल गांधी को पाकिस्तान भेजने का सुझाव दिया है, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री से देश को यह बताने के लिए कहा था कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता में देश को कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जाखड़ को ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया है। वड़िंग ने कहा कि भाजपा के इरादे अच्छे नहीं हैं, क्योंकि वह संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक सीटें जीतना चाहती है। लेकिन, उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उन्हें 240 सीटों पर सीमित करके सबक सिखाया है। अब प्रधानमंत्री भी संविधान के आगे झुकने लगे हैं। वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे मान सरकार ने आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ आधी रात को निर्मम कार्रवाई का आदेश दिया और कैसे उन्हें बेरहमी से पीटा गया।   पंजाब | दैनिक भास्कर