कानपुर में मोदी के आसपास रहने वालों की कोविड जांच:यूपी में कोरोना के 32 एक्टिव केस, आगरा में 1 मौत; 24 घंटे में 10 नए मरीज

यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 पहुंच गई है। इनमें आगरा में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। हालांकि, मृतक मरीज को हेड इंजरी भी थी। मंगलवार शाम तक 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। कोरोना के बढ़ते केस के बीच 30 मई को कानपुर में PM मोदी की रैली है। ऐसे में मोदी के जनसभा स्थल पर तैनात D-घेरे में रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से CMO को निर्देश दिए गए हैं। आगरा में भर्ती फिरोजाबाद के बुजुर्ग की मौत
यूपी में कोरोना संक्रमित पहले मरीज की मौत आगरा के हॉस्पिटल में हुई है। फिरोजाबाद निवासी 78 साल के मुसाफिर राम कूल्हे का ऑपरेशन कराने के लिए सिकंदरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में 24 मई को भर्ती हुए थे। 15 दिन से उन्हें बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हॉस्पिटल ने प्राइवेट लैब में उनकी जांच कराई, 26 मई को मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिर मरीज को सोमवार देर रात SN मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। SN मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया- मुसाफिर राम के सिर में खून का थक्का जमा था, दो साल से लंग डिजीज भी थी। तमाम और बीमारियां भी थीं। हमारे यहां कोविड की जांच सुबह होती है, लेकिन इससे पहले ही मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। हम प्राइवेट लैब की रिपोर्ट को नहीं मानते हैं। नोएडा-गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
कोरोना पॉजिटिव के सबसे ज्यादा 15 मरीज नोएडा में एक्टिव हैं। नोएडा में मंगलवार को कोरोना के 7 नए मरीज मिले। सभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, गाजियाबाद में चार माह के बच्चे समेत दो और संक्रमित मिले। यहां अब तक 14 एक्टिव केस हैं। इनमें से 13 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। बच्चा हॉस्पिटल में है। लखनऊ में चारधाम यात्रा से लौटे बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव
लखनऊ में मंगलवार को एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लखनऊ के आशियाना निवासी 60 साल के बुजुर्ग 7 मई से परिवार के साथ उत्तराखंड के 4 धाम यात्रा पर थे। 8 मई को कॉमन कोल्ड के साथ उनकी तबीयत बिगड़ी। इस बीच 12 मई को हरिद्वार में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसी दिन उन्हें ट्रेन से लाकर SGPGI में भर्ती किया गया। जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इस दौरान उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिवार के लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी हुई। राहत की बात ये रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। सभी पेशेंट में खांसी-जुकाम, बुखार के लक्षण
गाजियाबाद के बृज विहार की 18 वर्षीय युवती को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जांच में कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली थी। वहीं, वसुंधरा में रहने वाले एक दंपती 13 मई को बेंगलुरु से लौटे थे, दोनों को खांसी और बुखार की शिकायत थी। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि वैशाली की 37 वर्षीय महिला को भी चार-पांच दिन से खांसी-जुकाम था। डॉक्टर की सलाह पर कराई गई जांच में वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। यूपी में अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोई भी संक्रमित मरीज गंभीर हालत में नहीं है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इन पर नजर बनाए हुए है। – डॉ.आरपी सिंह सुमन, डीजी मेडिकल हेल्थ प्रदेश के सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी
डॉ.आरपी सिंह सुमन ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बस सभी को सतर्क रहना होगा। सभी 75 जिलों में नए सब वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में कोरोना की जांच की सुविधा भी मौजूद है। जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों का अस्पताल में भर्ती कर इलाज भी किया जा सकेगा। इम्युनिटी को कमजोर करता है​​​​​ JN.1 वैरिएंट
JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। यह अगस्त 2023 में पहली बार पाया गया था। दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। यह दुनिया के कई हिस्सों में सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है। JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक कहीं भी रह सकते हैं। अगर आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको लंबे समय तक रहने वाला कोविड हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें COVID-19 के कुछ लक्षण ठीक होने के बाद भी बने रहते हैं। ———————— ये खबर भी पढ़िए- देश में कोरोना से 12 मौतें, 1081 एक्टिव केस; केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1081 पहुंच गई है। मंगलवार को कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 6 और हरियाणा में 3 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात में 13 मरीज रिकवर हुए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह राज्य में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 पहुंच गई है। इनमें आगरा में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। हालांकि, मृतक मरीज को हेड इंजरी भी थी। मंगलवार शाम तक 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। कोरोना के बढ़ते केस के बीच 30 मई को कानपुर में PM मोदी की रैली है। ऐसे में मोदी के जनसभा स्थल पर तैनात D-घेरे में रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से CMO को निर्देश दिए गए हैं। आगरा में भर्ती फिरोजाबाद के बुजुर्ग की मौत
यूपी में कोरोना संक्रमित पहले मरीज की मौत आगरा के हॉस्पिटल में हुई है। फिरोजाबाद निवासी 78 साल के मुसाफिर राम कूल्हे का ऑपरेशन कराने के लिए सिकंदरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में 24 मई को भर्ती हुए थे। 15 दिन से उन्हें बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हॉस्पिटल ने प्राइवेट लैब में उनकी जांच कराई, 26 मई को मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिर मरीज को सोमवार देर रात SN मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। SN मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया- मुसाफिर राम के सिर में खून का थक्का जमा था, दो साल से लंग डिजीज भी थी। तमाम और बीमारियां भी थीं। हमारे यहां कोविड की जांच सुबह होती है, लेकिन इससे पहले ही मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। हम प्राइवेट लैब की रिपोर्ट को नहीं मानते हैं। नोएडा-गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
कोरोना पॉजिटिव के सबसे ज्यादा 15 मरीज नोएडा में एक्टिव हैं। नोएडा में मंगलवार को कोरोना के 7 नए मरीज मिले। सभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, गाजियाबाद में चार माह के बच्चे समेत दो और संक्रमित मिले। यहां अब तक 14 एक्टिव केस हैं। इनमें से 13 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। बच्चा हॉस्पिटल में है। लखनऊ में चारधाम यात्रा से लौटे बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव
लखनऊ में मंगलवार को एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लखनऊ के आशियाना निवासी 60 साल के बुजुर्ग 7 मई से परिवार के साथ उत्तराखंड के 4 धाम यात्रा पर थे। 8 मई को कॉमन कोल्ड के साथ उनकी तबीयत बिगड़ी। इस बीच 12 मई को हरिद्वार में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसी दिन उन्हें ट्रेन से लाकर SGPGI में भर्ती किया गया। जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इस दौरान उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिवार के लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी हुई। राहत की बात ये रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। सभी पेशेंट में खांसी-जुकाम, बुखार के लक्षण
गाजियाबाद के बृज विहार की 18 वर्षीय युवती को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जांच में कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली थी। वहीं, वसुंधरा में रहने वाले एक दंपती 13 मई को बेंगलुरु से लौटे थे, दोनों को खांसी और बुखार की शिकायत थी। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि वैशाली की 37 वर्षीय महिला को भी चार-पांच दिन से खांसी-जुकाम था। डॉक्टर की सलाह पर कराई गई जांच में वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। यूपी में अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोई भी संक्रमित मरीज गंभीर हालत में नहीं है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इन पर नजर बनाए हुए है। – डॉ.आरपी सिंह सुमन, डीजी मेडिकल हेल्थ प्रदेश के सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी
डॉ.आरपी सिंह सुमन ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बस सभी को सतर्क रहना होगा। सभी 75 जिलों में नए सब वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में कोरोना की जांच की सुविधा भी मौजूद है। जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों का अस्पताल में भर्ती कर इलाज भी किया जा सकेगा। इम्युनिटी को कमजोर करता है​​​​​ JN.1 वैरिएंट
JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। यह अगस्त 2023 में पहली बार पाया गया था। दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। यह दुनिया के कई हिस्सों में सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है। JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक कहीं भी रह सकते हैं। अगर आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको लंबे समय तक रहने वाला कोविड हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें COVID-19 के कुछ लक्षण ठीक होने के बाद भी बने रहते हैं। ———————— ये खबर भी पढ़िए- देश में कोरोना से 12 मौतें, 1081 एक्टिव केस; केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1081 पहुंच गई है। मंगलवार को कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 6 और हरियाणा में 3 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात में 13 मरीज रिकवर हुए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह राज्य में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर