‘IIT स्कॉलर ने मेरे शौहर को हनीट्रैप में फंसाया है। साथ रहने के बहाने उसके मंसूबे क्या थे, यह कोर्ट में हम साबित कर देंगे। हालात कैसे भी हों, मैं अपने शौहर के लिए इंसाफ मिलने तक लड़ती रहूंगी।’ ACP मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ के चेहरे पर यह सब कहते हुए गुस्सा झलकने लगता है। ACP के खिलाफ IIT स्कॉलर ने 12 दिसंबर, 2024 को यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। वह 19 दिसंबर को हाईकोर्ट से स्टे ले आए। करीब 3 महीने बाद पुलिस मुख्यालय ने ACP को सस्पेंड कर दिया। अब मोहसिन की पत्नी ने भी IIT स्कॉलर के खिलाफ धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर कोर्ट से गुहार लगाई है। इसके बाद उन्होंने पहली बार वह दैनिक भास्कर से बात की। हूबहू पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: क्या आपको लगता है कि ACP मोहसिन की कोई गलती नहीं?
ACP की पत्नी: उसने सरासर गलत आरोप लगाया है। वह सब कुछ पहले से जानती थी। उसे पहले से पता था कि मोहसिन शादीशुदा हैं। फिर भी वो एक महिला होकर भी आगे बढ़ी। उसने मेरे पति को हनीट्रैप किया। अपने तरीके से उनकी पोस्ट को इस्तेमाल करना चाहा। वो बड़ी पोस्ट पर हैं, दिखने में अच्छे हैं। वो उसको गाइड भी कर रहे थे, क्योंकि वो पहले से साइबर क्राइम पर वर्क कर रहे थे। सवाल: क्या कभी मोहसिन ने आपको IIT स्कॉलर से मिलवाया?
ACP की पत्नी : जी हां, मोहसिन ने उसे मुझसे मिलवाया था। लेकिन, मुझे पता नहीं था कि उसका ऐसा शैतानी दिमाग है। मैं उस स्कॉलर लड़की को जानती थी। मैं जब प्रेग्नेंट थी, तब मेरे सारे टेस्ट IIT में ही हुए। मेरी बच्ची वहां पर डांस सीखने के लिए सप्ताह में 3 दिन जाती थी। वहां के गार्ड्स, मेल, फीमेल डॉक्टर्स सब हमें जानते थे। जब रात में कभी हमारा बच्चा बीमार होता, तब भी हम वहीं पर डॉक्टर से कंसल्ट करने जाते थे। सभी को पता था, मैं मोहसिन की पत्नी हूं। क्या यह उसको नहीं पता था? वो कैसे इतनी अनजान बनी रही, यह मुझे नहीं मालूम। सवाल: कोर्ट से IIT स्कॉलर के खिलाफ FIR क्यों दर्ज कराई?
ACP की पत्नी : जो भी मेरे साथ हुआ, वो मैने कोर्ट में जाकर बता दिया। मुझे सरकार और पुलिस पर पूरा भरोसा है, वो मुझे न्याय दिलाएंगे। मेरे पति और बच्चों को भी न्याय मिलेगा। हमारी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। सवाल: कोर्ट ने IIT स्कॉलर पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए, वो घटना क्या थी?
ACP की पत्नी : वो लड़की जिस दिन मेरे घर आई थी। उससे 2 दिन पहले मेरा बेबी हुआ था। मैं मेंटली उस कंडीशन में नहीं थी कि मैं किसी से बात करूं…उठकर बैठ जाऊं। मैं बस रेस्ट कर रही थी। मेरा रूम अलग था और यह (मोहसिन खान) दूसरे रूम में ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वह एकदम से मेरे रूम में आ गई और रूम लॉक कर लिया। उसने अपना नाम बताया और कहा कि मैं IIT में हूं। तुम्हारे पति के साथ कोर्स कर रही हूं। तुम और तुम्हारे बच्चे मेरे और तुम्हारे पति के बीच में आ रहे हैं। सवाल: कोई ऐसे शब्द कहे थे, जो आपको याद हों?
ACP की पत्नी : मुझे अच्छी तरह याद है, उसने कहा था कि मैं उनको प्यार करती हूं। आई लव हिम, आई लव हिम। ये दो शब्द थे, जो वो कह रही थी, ये मुझे अभी भी याद हैं। उसने आगे कहा कि मैंने तुम्हारी शादी की वीडियो देखी थी, मुझे मोहसिन बहुत हैंडसम लग रहे थे। सवाल: आपने क्या जवाब दिया?
ACP की पत्नी : वह फिजूल बातें कर रही थी। हमारी शादी के 10 साल हो गए थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या बोल रही है? उसके बाद वो एकदम से हाइपर हो गई। कहा कि अगर तुम नहीं मानोगी तो तुम्हारे बच्चों के साथ बुरा कर दूंगी। तुम्हारा पूरा खानदान बर्बाद कर दूंगी। फिर मैंने मोहसिन को आवाज दी। वह दूसरे रूम में थे। मैंने कहा कि अरे देखिए…ये क्या फिजूल की बातें कर रही है। सवाल: मोहसिन के कमरे में आने के बाद क्या हुआ?
ACP की पत्नी : मेरे चीखने के बाद वह भागते हुए आए। इस पर IIT स्कॉलर और ज्यादा हाइपर हो गई। धमकाया कि मैं तुम्हें (सुहैला सैफ) नहीं छोड़ूंगी, तुम्हें हटना पड़ेगा। मैं इससे (मोहसिन) बहुत प्यार करती हूं। मैं इसको नहीं छोड़ सकती। मेरी डिलीवरी हुई थी, पेरेंट्स आए हुए थे, जो दूसरे रूम में थे। वो लोग भी आ गए। उन्होंने कहा कि तुम जाओ यहां से, वरना तुम्हारे साथ बहुत बुरा होगा। सवाल: मोहसिन और IIT स्कॉलर का वीडियो सामने आया था, उस पर क्या कहेंगी?
ACP की पत्नी : वो वीडियो IIT में हुए एक कॉन्सर्ट का था। उस वक्त मैं भी वहीं थी। उस दिन मेरी बेटी की क्लास थी। वहां पर बहुत लाउड साउंड था। तब मैं 8 महीने की प्रेग्नेंट थी। इन्होंने मुझसे कहा कि तुम जाओ, तब मैं चली आई थी। वहां पर उस वक्त इनके साथ तीन-चार लड़के थे, जो उन्हीं के दोस्त थे। सवाल: क्या आप मोहसिन को दोषी मानती हैं?
ACP की पत्नी : वो दोषी नहीं हैं, उन्हें फंसाया गया है। उनको कौन फंसा रहा है, उस लड़की के पीछे कौन लोग हैं? यह मुझे नहीं मालूम। लेकिन, मैं अपने पति के साथ हूं। हर कदम पर उनके साथ हूं। मैं मेरे पति, अपने बच्चों को न्याय जरूर दिलवाऊंगी। ————————– यह खबर भी पढ़ें : कानपुर IIT छात्रा बोली-धर्मांतरण करना चाहता था ACP मोहसिन, उसकी पत्नी और मां ने जबरन निकाह का दबाव डाला, मना करने पर कोर्ट गए कानपुर में यौन शोषण पीड़िता IIT स्कॉलर ने फिर सस्पेंड ACP मोहसिन पर गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार रात पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा- मोहसिन मेरा धर्मांतरण कराना चाहता था। मोहसिन, उसकी मां और पत्नी उसपर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने और निकाह का दबाव डाल रही थीं। जब मैंने मना कर दिया, तब उसकी पत्नी मेरे खिलाफ कोर्ट गई। पुलिस ने इस शिकायत पर भी मोहसिन और उसके परिजनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… ‘IIT स्कॉलर ने मेरे शौहर को हनीट्रैप में फंसाया है। साथ रहने के बहाने उसके मंसूबे क्या थे, यह कोर्ट में हम साबित कर देंगे। हालात कैसे भी हों, मैं अपने शौहर के लिए इंसाफ मिलने तक लड़ती रहूंगी।’ ACP मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ के चेहरे पर यह सब कहते हुए गुस्सा झलकने लगता है। ACP के खिलाफ IIT स्कॉलर ने 12 दिसंबर, 2024 को यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। वह 19 दिसंबर को हाईकोर्ट से स्टे ले आए। करीब 3 महीने बाद पुलिस मुख्यालय ने ACP को सस्पेंड कर दिया। अब मोहसिन की पत्नी ने भी IIT स्कॉलर के खिलाफ धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर कोर्ट से गुहार लगाई है। इसके बाद उन्होंने पहली बार वह दैनिक भास्कर से बात की। हूबहू पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: क्या आपको लगता है कि ACP मोहसिन की कोई गलती नहीं?
ACP की पत्नी: उसने सरासर गलत आरोप लगाया है। वह सब कुछ पहले से जानती थी। उसे पहले से पता था कि मोहसिन शादीशुदा हैं। फिर भी वो एक महिला होकर भी आगे बढ़ी। उसने मेरे पति को हनीट्रैप किया। अपने तरीके से उनकी पोस्ट को इस्तेमाल करना चाहा। वो बड़ी पोस्ट पर हैं, दिखने में अच्छे हैं। वो उसको गाइड भी कर रहे थे, क्योंकि वो पहले से साइबर क्राइम पर वर्क कर रहे थे। सवाल: क्या कभी मोहसिन ने आपको IIT स्कॉलर से मिलवाया?
ACP की पत्नी : जी हां, मोहसिन ने उसे मुझसे मिलवाया था। लेकिन, मुझे पता नहीं था कि उसका ऐसा शैतानी दिमाग है। मैं उस स्कॉलर लड़की को जानती थी। मैं जब प्रेग्नेंट थी, तब मेरे सारे टेस्ट IIT में ही हुए। मेरी बच्ची वहां पर डांस सीखने के लिए सप्ताह में 3 दिन जाती थी। वहां के गार्ड्स, मेल, फीमेल डॉक्टर्स सब हमें जानते थे। जब रात में कभी हमारा बच्चा बीमार होता, तब भी हम वहीं पर डॉक्टर से कंसल्ट करने जाते थे। सभी को पता था, मैं मोहसिन की पत्नी हूं। क्या यह उसको नहीं पता था? वो कैसे इतनी अनजान बनी रही, यह मुझे नहीं मालूम। सवाल: कोर्ट से IIT स्कॉलर के खिलाफ FIR क्यों दर्ज कराई?
ACP की पत्नी : जो भी मेरे साथ हुआ, वो मैने कोर्ट में जाकर बता दिया। मुझे सरकार और पुलिस पर पूरा भरोसा है, वो मुझे न्याय दिलाएंगे। मेरे पति और बच्चों को भी न्याय मिलेगा। हमारी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। सवाल: कोर्ट ने IIT स्कॉलर पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए, वो घटना क्या थी?
ACP की पत्नी : वो लड़की जिस दिन मेरे घर आई थी। उससे 2 दिन पहले मेरा बेबी हुआ था। मैं मेंटली उस कंडीशन में नहीं थी कि मैं किसी से बात करूं…उठकर बैठ जाऊं। मैं बस रेस्ट कर रही थी। मेरा रूम अलग था और यह (मोहसिन खान) दूसरे रूम में ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वह एकदम से मेरे रूम में आ गई और रूम लॉक कर लिया। उसने अपना नाम बताया और कहा कि मैं IIT में हूं। तुम्हारे पति के साथ कोर्स कर रही हूं। तुम और तुम्हारे बच्चे मेरे और तुम्हारे पति के बीच में आ रहे हैं। सवाल: कोई ऐसे शब्द कहे थे, जो आपको याद हों?
ACP की पत्नी : मुझे अच्छी तरह याद है, उसने कहा था कि मैं उनको प्यार करती हूं। आई लव हिम, आई लव हिम। ये दो शब्द थे, जो वो कह रही थी, ये मुझे अभी भी याद हैं। उसने आगे कहा कि मैंने तुम्हारी शादी की वीडियो देखी थी, मुझे मोहसिन बहुत हैंडसम लग रहे थे। सवाल: आपने क्या जवाब दिया?
ACP की पत्नी : वह फिजूल बातें कर रही थी। हमारी शादी के 10 साल हो गए थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या बोल रही है? उसके बाद वो एकदम से हाइपर हो गई। कहा कि अगर तुम नहीं मानोगी तो तुम्हारे बच्चों के साथ बुरा कर दूंगी। तुम्हारा पूरा खानदान बर्बाद कर दूंगी। फिर मैंने मोहसिन को आवाज दी। वह दूसरे रूम में थे। मैंने कहा कि अरे देखिए…ये क्या फिजूल की बातें कर रही है। सवाल: मोहसिन के कमरे में आने के बाद क्या हुआ?
ACP की पत्नी : मेरे चीखने के बाद वह भागते हुए आए। इस पर IIT स्कॉलर और ज्यादा हाइपर हो गई। धमकाया कि मैं तुम्हें (सुहैला सैफ) नहीं छोड़ूंगी, तुम्हें हटना पड़ेगा। मैं इससे (मोहसिन) बहुत प्यार करती हूं। मैं इसको नहीं छोड़ सकती। मेरी डिलीवरी हुई थी, पेरेंट्स आए हुए थे, जो दूसरे रूम में थे। वो लोग भी आ गए। उन्होंने कहा कि तुम जाओ यहां से, वरना तुम्हारे साथ बहुत बुरा होगा। सवाल: मोहसिन और IIT स्कॉलर का वीडियो सामने आया था, उस पर क्या कहेंगी?
ACP की पत्नी : वो वीडियो IIT में हुए एक कॉन्सर्ट का था। उस वक्त मैं भी वहीं थी। उस दिन मेरी बेटी की क्लास थी। वहां पर बहुत लाउड साउंड था। तब मैं 8 महीने की प्रेग्नेंट थी। इन्होंने मुझसे कहा कि तुम जाओ, तब मैं चली आई थी। वहां पर उस वक्त इनके साथ तीन-चार लड़के थे, जो उन्हीं के दोस्त थे। सवाल: क्या आप मोहसिन को दोषी मानती हैं?
ACP की पत्नी : वो दोषी नहीं हैं, उन्हें फंसाया गया है। उनको कौन फंसा रहा है, उस लड़की के पीछे कौन लोग हैं? यह मुझे नहीं मालूम। लेकिन, मैं अपने पति के साथ हूं। हर कदम पर उनके साथ हूं। मैं मेरे पति, अपने बच्चों को न्याय जरूर दिलवाऊंगी। ————————– यह खबर भी पढ़ें : कानपुर IIT छात्रा बोली-धर्मांतरण करना चाहता था ACP मोहसिन, उसकी पत्नी और मां ने जबरन निकाह का दबाव डाला, मना करने पर कोर्ट गए कानपुर में यौन शोषण पीड़िता IIT स्कॉलर ने फिर सस्पेंड ACP मोहसिन पर गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार रात पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा- मोहसिन मेरा धर्मांतरण कराना चाहता था। मोहसिन, उसकी मां और पत्नी उसपर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने और निकाह का दबाव डाल रही थीं। जब मैंने मना कर दिया, तब उसकी पत्नी मेरे खिलाफ कोर्ट गई। पुलिस ने इस शिकायत पर भी मोहसिन और उसके परिजनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कानपुर ACP मोहसिन की पत्नी पहली बार सामने आईं:बोलीं- मेरे शौहर को हनीट्रैप में फंसाया, मुझे IIT छात्रा से पहले ही मिलवाया था
