काशी की महाशिवरात्रि, 25 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन:मंगला आरती हुई, 2 लाख भक्त 3km लंबी कतार में; देरी से प्रवेश पर श्रद्धालुओं का हंगामा

काशी की महाशिवरात्रि, 25 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन:मंगला आरती हुई, 2 लाख भक्त 3km लंबी कतार में; देरी से प्रवेश पर श्रद्धालुओं का हंगामा

शिव की काशी में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मंदिर के बाहर आधी रात से ही भक्तों की लाइनें लगी हुई हैं। करीब 2 लाख भक्त 3km लंबी कतार में लगे हैं। सुबह 2:15 बजे बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। बाबा विश्वनाथ का दूल्हे की तरह श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंगला आरती के दौरान प्रवेश रोकने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया। अब तक की शिवरात्रि में सर्वाधिक भीड़ वाराणसी पहुंच रही है। करीब 25 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन करेंगे। महाकुंभ के बाद, 7 शैव अखाड़ों के प्रमुख और 10 हजार से ज्यादा संत-नागा काशी पहुंचे हैं। कुंभ पर महाशिवरात्रि का यह संयोग 6 साल बाद बना है। इससे पहले, 2019 के कुंभ में 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। 8 मार्च 2024, यानी पिछले साल शिवरात्रि पर 11 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। सुबह 6 बजे से बाबा की भव्य-दिव्य पेशवाई निकलेगी। साधु-संत घोड़े और रथ पर सवार होंगे। लाखों श्रद्धालु पेशवाई देखने के लिए उमड़ेंगे। पहली बार ऐसा होगा, जब 45 घंटे तक लगातार बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे। जब अखाड़े दर्शन करेंगे, तब गेट नंबर-4 से आम श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी जाएगी। 2 तस्वीरें देखिए- महाशिवरात्रि से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए… शिव की काशी में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मंदिर के बाहर आधी रात से ही भक्तों की लाइनें लगी हुई हैं। करीब 2 लाख भक्त 3km लंबी कतार में लगे हैं। सुबह 2:15 बजे बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। बाबा विश्वनाथ का दूल्हे की तरह श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंगला आरती के दौरान प्रवेश रोकने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया। अब तक की शिवरात्रि में सर्वाधिक भीड़ वाराणसी पहुंच रही है। करीब 25 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन करेंगे। महाकुंभ के बाद, 7 शैव अखाड़ों के प्रमुख और 10 हजार से ज्यादा संत-नागा काशी पहुंचे हैं। कुंभ पर महाशिवरात्रि का यह संयोग 6 साल बाद बना है। इससे पहले, 2019 के कुंभ में 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। 8 मार्च 2024, यानी पिछले साल शिवरात्रि पर 11 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। सुबह 6 बजे से बाबा की भव्य-दिव्य पेशवाई निकलेगी। साधु-संत घोड़े और रथ पर सवार होंगे। लाखों श्रद्धालु पेशवाई देखने के लिए उमड़ेंगे। पहली बार ऐसा होगा, जब 45 घंटे तक लगातार बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे। जब अखाड़े दर्शन करेंगे, तब गेट नंबर-4 से आम श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी जाएगी। 2 तस्वीरें देखिए- महाशिवरात्रि से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर