काशी से भागवत हिंदुओं को जोड़ रहे:बोले- IIT-IIM स्टूडेंट-प्रोफेसर गांव जरूर जाएं,  हम 58 हजार ग्राम पंचायतों तक शाखा पहुंचाएंगे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत काशी में हैं। इससे पहले उन्होंने 30 मार्च को नागपुर में PM मोदी से मुलाकात की थी। अपनी 5 दिवसीय काशी यात्रा में उन्होंने हिंदुत्व पर बड़ा संदेश दिया। कहा- हिंदू समाज के सभी पंथ, जाति, समुदाय साथ आएं। श्मशान, मंदिर और पानी सब हिंदुओं के लिए एक होना चाहिए। इसमें भेदभाव क्यों और कैसा? यहां उन्होंने IIT-BHU की शाखा में भाग लिया। 94 आईआईटियन और 28 प्रोफेसर के साथ करीब 45 मिनट बात की। उन्होंने कहा- आप लोग समय निकालकर गांव की तरफ जरूर जाएं। हम उत्तर प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में शाखाएं लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। वाराणसी में 5 दिन के प्रवास में काशी-गोरखपुर प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक, IIT-BHU में संवाद के दौरान भागवत ने 4 बड़े मैसेज दिए। पहला- हिंदू जातियों में नहीं बंटना चाहिए। दूसरा- गांवों में संघ की गतिविधियां बढ़ेंगी।​​ तीसरा- गांव से लेकर शहर तक पढ़े-लिखे युवाओं को संघ से जोड़ा जाएगा। चौथा- 2027 से पहले BJP और संघ एक होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 1- हिंदुओं को जाति में बंटना नहीं चाहिए
संघ का मानना है कि प्रयागराज में हुए महाकुंभ के बाद हिंदुत्व को उभार मिला। 45 दिन में जिस तरह से 66.23 करोड़ लोग पहुंचे। ऐसा लगा कि महाकुंभ ने हिंदुओं की सभी जातियों को एक सूत्र में पिरो दिया। जाति से दूर जाकर हिंदुओं ने संगम स्‍नान किया। यह एक हिंदू पुनर्जागरण जैसा भाव देकर गया है। जाहिर है कि इसके पीछे संघ की दशकों की मेहनत थी। अब संघ चाहता है कि हिंदू दोबारा जातियों में बंटा हुआ न दिखे। सनातन को मजबूत करने के लिए उन्होंने पानी, मंदिर और श्मशान एक करने का मैसेज दिया। उन्होंने छात्रों से कहा- समाज में बड़ी विघटनकारी शक्तियां सक्रिय हैं। समाज को बांटने के लिए एक बड़ा बौद्धिक वर्ग भी सक्रिय है। इसके खिलाफ सभी को आगे आना होगा। 2- गांवों में संघ को बढ़ावा देना
मोहन भागवत काशी के अलावा मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र भी गए। यहां संघ के अभियानों पर नए स्वयंसेवकों से बात की। उन्हें प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों तक पहुंचने का गुरुमंत्र दिया। उन्होंने बौद्धिक चर्चा के दौरान शिक्षकों और छात्रों से कहा- आप संघ को ज्यादा समय दें। संभव हो, तो कुछ वक्त के लिए पूरा समय दें। हमें गांव में शाखाएं करनी हैं, कई जगह हो रही हैं। वहां पंच प्रण यानी सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण की रक्षा, स्वदेशी भावना को बढ़ाना है। इससे हम उत्तम नागरिक का निर्माण कर सकते हैं। इनको जीवन में व्यावहारिक रूप उतारने की जरूरत है। 3- गांव से लेकर शहर तक पढ़े-लिखे युवाओं को संघ से जोड़ना
3 अप्रैल को काशी पहुंचे मोहन भागवत ने यहां बौद्धिक सम्मेलन और युवाओं से बातचीत की। काशी और गोरखपुर प्रांत के पदाधिकारियों से बातचीत में उन्होंने साफ मैसेज दिया कि अब हमें संघ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जोड़ना है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों तक संघ की सोच और संगठन के बारे में जानकारी पहुंचानी पड़ेगी। मोहन भागवत ने दोनों प्रांतों के पदाधिकारियों से कहा- गांव में भी जो भी सबसे पढ़े-लिखे युवा हों, उन्हें संगठन से जोड़िए और क्षेत्र का चेहरा बनाइए। जिससे धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में संघ के सदस्यों की एक बड़ी संख्या खड़ी हो सके। उन्होंने बताया कि जातीय और सामाजिक असमानता सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देती है। अगर हम हर गांव में 100 युवा संघ की विचारधारा के साथ तैयार कर पाएंगे तो वे जातीय और अन्य सामाजिक असमानताओं को दूर करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। 4- 2027 से पहले ‘BJP-संघ एक हैं’ का मैसेज देना
PM मोदी ने अपने नागपुर दौरे में स्वयंसेवकों की प्रयागराज के महाकुंभ मेले में भूमिका की सराहना की। कुछ ऐसा ही काशी में CM योगी के दौरे में नजर आया। जब उन्होंने कहा- अयोध्या के मंदिर के पीछे संघ की अहम भूमिका रही। मोहन भागवत ने भी काशी में रहते हुए हिंदुत्व पर जो भी संदेश दिए, वो वहीं हैं जो BJP के कोर एजेंडे में रहते हैं। इन सबसे इतना साफ है कि मोदी समझ रहे हैं, संघ से इतर नहीं जा सकते। संघ भी यह समझ रहा है कि हिंदुत्‍व की बहती हवा में वह BJP से अलग खड़ा नहीं रह सकता। यही वजह है, काशी के बाद 7 अप्रैल को मोहन भागवत लखनऊ में रहेंगे। 8 अप्रैल को कानपुर जाएंगे। यहां भी जातियों में बंटे समाज को एक करने की कोशिश करेंगे। 30 अप्रैल को एक बार फिर वह काशी आएंगे। यहां होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 मिनट पूजा की
मोहन भागवत 5 अप्रैल की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से 15 मिनट मंत्रोच्चार के बीच बाबा का दर्शन-पूजन और अभिषेक किया। मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के साथ भागवत ने बाबा धाम की भव्यता देखी। उनसे धाम में चल रही सभी व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की। भागवत ने IIT छात्रों से पूछा- बताइए संघ क्या है?
4 अप्रैल को संघ प्रमुख IIT-BHU के जिमखाना मैदान में 70 मिनट तक रहे। उन्होंने IIT के 100 से ज्यादा छात्रों का योग, खेल और वैदिक मंत्रों का उच्चारण देखा। छात्र उन्हें देख कर जय बजरंगी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष करते दिखे। भागवत ने छात्रों से पूछा- क्या आप संघ को समझते हैं? बताइए संघ क्या है? इस पर छात्रों ने कहा- संघ का मतलब हिंदुत्व को बढ़ावा देना। सनातन की रक्षा करना। धर्म कोई भी हो, सबकी मदद करना और युवा शक्ति को सही दिशा दिखाना। मोहन भागवत ने छात्रों से कहा- संघ संगठन का उद्देश्य हिंदू धर्म को मजबूत करने का है। हिंदुत्व की विचारधारा को फैलाना है। भारतीय संस्कृति और उसके सभ्यता के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्श को बढ़ावा देना है। यह आपको भी ख्याल रखना चाहिए। ————————
यह खबर भी पढ़ें : भागवत बोले- शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रमणों का चक्र तोड़ा, भारत हार की परंपरा से जूझ रहा था, उन्होंने यह दौर खत्म किया, इसलिए वे युगपुरुष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने बुधवार को नागपुर में एक बुक लॉन्च इवेंट में कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश में सदियों से चल रही विदेशी आक्रमणकारियों से हार की परंपरा को खत्म किया। उन्होंने देश में आक्रमणों के चक्र को तोड़ा। इसलिए उन्हें युगपुरुष कहा जाता है। पढ़िए पूरी खबर… राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत काशी में हैं। इससे पहले उन्होंने 30 मार्च को नागपुर में PM मोदी से मुलाकात की थी। अपनी 5 दिवसीय काशी यात्रा में उन्होंने हिंदुत्व पर बड़ा संदेश दिया। कहा- हिंदू समाज के सभी पंथ, जाति, समुदाय साथ आएं। श्मशान, मंदिर और पानी सब हिंदुओं के लिए एक होना चाहिए। इसमें भेदभाव क्यों और कैसा? यहां उन्होंने IIT-BHU की शाखा में भाग लिया। 94 आईआईटियन और 28 प्रोफेसर के साथ करीब 45 मिनट बात की। उन्होंने कहा- आप लोग समय निकालकर गांव की तरफ जरूर जाएं। हम उत्तर प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में शाखाएं लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। वाराणसी में 5 दिन के प्रवास में काशी-गोरखपुर प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक, IIT-BHU में संवाद के दौरान भागवत ने 4 बड़े मैसेज दिए। पहला- हिंदू जातियों में नहीं बंटना चाहिए। दूसरा- गांवों में संघ की गतिविधियां बढ़ेंगी।​​ तीसरा- गांव से लेकर शहर तक पढ़े-लिखे युवाओं को संघ से जोड़ा जाएगा। चौथा- 2027 से पहले BJP और संघ एक होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 1- हिंदुओं को जाति में बंटना नहीं चाहिए
संघ का मानना है कि प्रयागराज में हुए महाकुंभ के बाद हिंदुत्व को उभार मिला। 45 दिन में जिस तरह से 66.23 करोड़ लोग पहुंचे। ऐसा लगा कि महाकुंभ ने हिंदुओं की सभी जातियों को एक सूत्र में पिरो दिया। जाति से दूर जाकर हिंदुओं ने संगम स्‍नान किया। यह एक हिंदू पुनर्जागरण जैसा भाव देकर गया है। जाहिर है कि इसके पीछे संघ की दशकों की मेहनत थी। अब संघ चाहता है कि हिंदू दोबारा जातियों में बंटा हुआ न दिखे। सनातन को मजबूत करने के लिए उन्होंने पानी, मंदिर और श्मशान एक करने का मैसेज दिया। उन्होंने छात्रों से कहा- समाज में बड़ी विघटनकारी शक्तियां सक्रिय हैं। समाज को बांटने के लिए एक बड़ा बौद्धिक वर्ग भी सक्रिय है। इसके खिलाफ सभी को आगे आना होगा। 2- गांवों में संघ को बढ़ावा देना
मोहन भागवत काशी के अलावा मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र भी गए। यहां संघ के अभियानों पर नए स्वयंसेवकों से बात की। उन्हें प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों तक पहुंचने का गुरुमंत्र दिया। उन्होंने बौद्धिक चर्चा के दौरान शिक्षकों और छात्रों से कहा- आप संघ को ज्यादा समय दें। संभव हो, तो कुछ वक्त के लिए पूरा समय दें। हमें गांव में शाखाएं करनी हैं, कई जगह हो रही हैं। वहां पंच प्रण यानी सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण की रक्षा, स्वदेशी भावना को बढ़ाना है। इससे हम उत्तम नागरिक का निर्माण कर सकते हैं। इनको जीवन में व्यावहारिक रूप उतारने की जरूरत है। 3- गांव से लेकर शहर तक पढ़े-लिखे युवाओं को संघ से जोड़ना
3 अप्रैल को काशी पहुंचे मोहन भागवत ने यहां बौद्धिक सम्मेलन और युवाओं से बातचीत की। काशी और गोरखपुर प्रांत के पदाधिकारियों से बातचीत में उन्होंने साफ मैसेज दिया कि अब हमें संघ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जोड़ना है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों तक संघ की सोच और संगठन के बारे में जानकारी पहुंचानी पड़ेगी। मोहन भागवत ने दोनों प्रांतों के पदाधिकारियों से कहा- गांव में भी जो भी सबसे पढ़े-लिखे युवा हों, उन्हें संगठन से जोड़िए और क्षेत्र का चेहरा बनाइए। जिससे धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में संघ के सदस्यों की एक बड़ी संख्या खड़ी हो सके। उन्होंने बताया कि जातीय और सामाजिक असमानता सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देती है। अगर हम हर गांव में 100 युवा संघ की विचारधारा के साथ तैयार कर पाएंगे तो वे जातीय और अन्य सामाजिक असमानताओं को दूर करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। 4- 2027 से पहले ‘BJP-संघ एक हैं’ का मैसेज देना
PM मोदी ने अपने नागपुर दौरे में स्वयंसेवकों की प्रयागराज के महाकुंभ मेले में भूमिका की सराहना की। कुछ ऐसा ही काशी में CM योगी के दौरे में नजर आया। जब उन्होंने कहा- अयोध्या के मंदिर के पीछे संघ की अहम भूमिका रही। मोहन भागवत ने भी काशी में रहते हुए हिंदुत्व पर जो भी संदेश दिए, वो वहीं हैं जो BJP के कोर एजेंडे में रहते हैं। इन सबसे इतना साफ है कि मोदी समझ रहे हैं, संघ से इतर नहीं जा सकते। संघ भी यह समझ रहा है कि हिंदुत्‍व की बहती हवा में वह BJP से अलग खड़ा नहीं रह सकता। यही वजह है, काशी के बाद 7 अप्रैल को मोहन भागवत लखनऊ में रहेंगे। 8 अप्रैल को कानपुर जाएंगे। यहां भी जातियों में बंटे समाज को एक करने की कोशिश करेंगे। 30 अप्रैल को एक बार फिर वह काशी आएंगे। यहां होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 मिनट पूजा की
मोहन भागवत 5 अप्रैल की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से 15 मिनट मंत्रोच्चार के बीच बाबा का दर्शन-पूजन और अभिषेक किया। मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के साथ भागवत ने बाबा धाम की भव्यता देखी। उनसे धाम में चल रही सभी व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की। भागवत ने IIT छात्रों से पूछा- बताइए संघ क्या है?
4 अप्रैल को संघ प्रमुख IIT-BHU के जिमखाना मैदान में 70 मिनट तक रहे। उन्होंने IIT के 100 से ज्यादा छात्रों का योग, खेल और वैदिक मंत्रों का उच्चारण देखा। छात्र उन्हें देख कर जय बजरंगी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष करते दिखे। भागवत ने छात्रों से पूछा- क्या आप संघ को समझते हैं? बताइए संघ क्या है? इस पर छात्रों ने कहा- संघ का मतलब हिंदुत्व को बढ़ावा देना। सनातन की रक्षा करना। धर्म कोई भी हो, सबकी मदद करना और युवा शक्ति को सही दिशा दिखाना। मोहन भागवत ने छात्रों से कहा- संघ संगठन का उद्देश्य हिंदू धर्म को मजबूत करने का है। हिंदुत्व की विचारधारा को फैलाना है। भारतीय संस्कृति और उसके सभ्यता के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्श को बढ़ावा देना है। यह आपको भी ख्याल रखना चाहिए। ————————
यह खबर भी पढ़ें : भागवत बोले- शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रमणों का चक्र तोड़ा, भारत हार की परंपरा से जूझ रहा था, उन्होंने यह दौर खत्म किया, इसलिए वे युगपुरुष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने बुधवार को नागपुर में एक बुक लॉन्च इवेंट में कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश में सदियों से चल रही विदेशी आक्रमणकारियों से हार की परंपरा को खत्म किया। उन्होंने देश में आक्रमणों के चक्र को तोड़ा। इसलिए उन्हें युगपुरुष कहा जाता है। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर