हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के पूह उपमंडल स्थित रारंग गांव में बुधवार की सुबह गांव निवासी चंद्र भगत नेगी का पुराना मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गांव के मध्य में स्थित इस तीन कमरों वाले लकड़ी के मकान में रह रहे दो मजदूरों का राशन, बिस्तर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया। यह बचाव कार्य बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि रारंग गांव में अधिकतर मकान लकड़ी से बने हैं और एक-दूसरे से सटे हुए हैं। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी जय प्रकाश नेगी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रारंभिक जांच में लगभग सात लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित मजदूरों को राशन, बिस्तर और बर्तन उपलब्ध करवाए हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के पूह उपमंडल स्थित रारंग गांव में बुधवार की सुबह गांव निवासी चंद्र भगत नेगी का पुराना मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गांव के मध्य में स्थित इस तीन कमरों वाले लकड़ी के मकान में रह रहे दो मजदूरों का राशन, बिस्तर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया। यह बचाव कार्य बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि रारंग गांव में अधिकतर मकान लकड़ी से बने हैं और एक-दूसरे से सटे हुए हैं। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी जय प्रकाश नेगी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रारंभिक जांच में लगभग सात लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित मजदूरों को राशन, बिस्तर और बर्तन उपलब्ध करवाए हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
