कीर्तन दरबार के साथ संपन्न हुई प्रकाश पर्व के समागमों की शृंखला

कीर्तन दरबार के साथ संपन्न हुई प्रकाश पर्व के समागमों की शृंखला

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करवाए गए समागमों की शृंखला को वीरवार रात कीर्तन दरबार करके संपन्न किया गया। गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष गुरकृपाल सिंह तथा कोर कमेटी चेयरमैन हरजीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि गुरु जी की असीम कृपा से सभी कार्यक्रम पूरी उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से संपन्न हुए। वीरवार को अंतिम दीवान कीर्तन दरबार के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई निरभै सिंह के अलावा भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले, भाई बलबीर सिंह जी चंडीगढ़ वाले और भाई गुरभेज सिंह पारस के जत्थों ने अमृतमई कीर्तन की वर्षा से संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार की सेवा दविंदर सिंह रहेजा के परिवार द्वारा की गई। कीर्तन दरबार में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, पार्षद मनजीत सिंह टीटू आदि प्रमुख हस्तियों ने माथा टेका और संगत को बधाई दी। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष गुरकृपाल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दविंदर सिंह रहेजा ने उन्हें सिरोपाओ देकर सम्मानित किया। मंच सेवा महासचिव ज्ञानी गुरमीत सिंह और सचिव इंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से निभाई। अंत में अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा एडवोकेट ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और सभी सेवादारों और सभा सोसायटियों का भी धन्यवाद किया। यहां बेअंत सिंह सरहदी, अमरीक सिंह, कुलवंतबीर सिंह, एडवोकेट सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह अरोड़ा, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह नैना, अमरजीत सिंह भाटिया, रछपाल सिंह अकाली मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करवाए गए समागमों की शृंखला को वीरवार रात कीर्तन दरबार करके संपन्न किया गया। गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष गुरकृपाल सिंह तथा कोर कमेटी चेयरमैन हरजीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि गुरु जी की असीम कृपा से सभी कार्यक्रम पूरी उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से संपन्न हुए। वीरवार को अंतिम दीवान कीर्तन दरबार के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई निरभै सिंह के अलावा भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले, भाई बलबीर सिंह जी चंडीगढ़ वाले और भाई गुरभेज सिंह पारस के जत्थों ने अमृतमई कीर्तन की वर्षा से संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार की सेवा दविंदर सिंह रहेजा के परिवार द्वारा की गई। कीर्तन दरबार में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, पार्षद मनजीत सिंह टीटू आदि प्रमुख हस्तियों ने माथा टेका और संगत को बधाई दी। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष गुरकृपाल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दविंदर सिंह रहेजा ने उन्हें सिरोपाओ देकर सम्मानित किया। मंच सेवा महासचिव ज्ञानी गुरमीत सिंह और सचिव इंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से निभाई। अंत में अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा एडवोकेट ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और सभी सेवादारों और सभा सोसायटियों का भी धन्यवाद किया। यहां बेअंत सिंह सरहदी, अमरीक सिंह, कुलवंतबीर सिंह, एडवोकेट सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह अरोड़ा, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह नैना, अमरजीत सिंह भाटिया, रछपाल सिंह अकाली मौजूद रहे।   पंजाब | दैनिक भास्कर