सहारनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के बच्चे को नोंच डाला। खेत से उसे नोंचते हुए झाड़ियों में ले गए। उसका आधा सिर खा गए। मांस तक बाहर आ गया। शरीर के अन्य हिस्सों को भी बुरी तरह से नोंचा-खरोचा। बच्चे ने चिल्लाते-चिल्लाते दम तोड़ दिया। मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का है। बच्चे का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर कुत्ते भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस कपड़े में लपेटकर लहूलुहान बच्चे को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले घटना की 2 तस्वीरें… खेत में लकड़ी बीनने गया था
इस्लाम नगर के रहने वाले मदन कश्यप का बेटा पुरुषोत्तम कश्यप (9) मंगलवार दोपहर लकड़ी बीनने के लिए घर से खेत गया था। तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक कुत्ते बच्चे को नोचते रहे। बच्चा चीखता रहा। बचाव में इधर-उधर हाथ पैर मारता रहा, लेकिन कुत्तों ने उसे नहीं छोड़ा। बच्चे के सिर से बाल समेत मांस उतर गया था। लोग जब तक बच्चे को बचाने के लिए दौड़े तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अब पढ़िए सहारनपुर में कुत्तों के हमले की अन्य घटनाएं… 7 नवंबर 2024: गंगोह के सांगाठेडा गांव की जैनब (6), सुमैया (4), सादाना (5) और नबिया (6) मदरसे में पढ़ने गई थीं। वह पढ़कर लौट रही थीं। तभी कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। कुत्तों ने झपट्टा मारकर उन्हें गिर दिया। फिर घेरकर नोचने लगे। बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गई थीं। गंगोह CHC के डॉक्टर ने कहा- 2 बच्चियों के चेहरे का मांस कुत्ते नोच ले गए। बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। 20 सितंबर, 2024 : रामपुर मनिहारान के गांव मजरा काजीपुरा के विनय का 4 साल का बेटा विशांत खेत में खेल रहा था। कुत्तों के झुंड ने विशांत पर हमला कर दिया। बच्चे का पेट फट गया। उसकी आंतें तक बाहर आ गई। मौके पर ही दम तोड़ दिया। 8 दिसंबर 2023: गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान के रहने वाले अब्दुर्रहमान के घर में आवारा कुत्तों ने एक बकरे एवं बकरी को नोच-नोचकर मार डाला था। 18 फरवरी, 2023 : गंगोह के गांव बिलासपुर में रहने वाले विकास गुर्जर का 7 साल का बेटा कान्हा घर के पीछे ही खेलते हुए अपने खेत में चला गया। जहां उसने देखा कि 7-8 कुत्तों का झुंड एक बच्चे पर हमला कर रहा है। बच्चे ने लाठी लेकर उस बछड़े को बचाने का प्रयास किया। कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन-मुंह में दबाकर गेहूं के खेत में ले गए। नोच-नोच कर मार डाला। सहारनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के बच्चे को नोंच डाला। खेत से उसे नोंचते हुए झाड़ियों में ले गए। उसका आधा सिर खा गए। मांस तक बाहर आ गया। शरीर के अन्य हिस्सों को भी बुरी तरह से नोंचा-खरोचा। बच्चे ने चिल्लाते-चिल्लाते दम तोड़ दिया। मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का है। बच्चे का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर कुत्ते भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस कपड़े में लपेटकर लहूलुहान बच्चे को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले घटना की 2 तस्वीरें… खेत में लकड़ी बीनने गया था
इस्लाम नगर के रहने वाले मदन कश्यप का बेटा पुरुषोत्तम कश्यप (9) मंगलवार दोपहर लकड़ी बीनने के लिए घर से खेत गया था। तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक कुत्ते बच्चे को नोचते रहे। बच्चा चीखता रहा। बचाव में इधर-उधर हाथ पैर मारता रहा, लेकिन कुत्तों ने उसे नहीं छोड़ा। बच्चे के सिर से बाल समेत मांस उतर गया था। लोग जब तक बच्चे को बचाने के लिए दौड़े तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अब पढ़िए सहारनपुर में कुत्तों के हमले की अन्य घटनाएं… 7 नवंबर 2024: गंगोह के सांगाठेडा गांव की जैनब (6), सुमैया (4), सादाना (5) और नबिया (6) मदरसे में पढ़ने गई थीं। वह पढ़कर लौट रही थीं। तभी कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। कुत्तों ने झपट्टा मारकर उन्हें गिर दिया। फिर घेरकर नोचने लगे। बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गई थीं। गंगोह CHC के डॉक्टर ने कहा- 2 बच्चियों के चेहरे का मांस कुत्ते नोच ले गए। बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। 20 सितंबर, 2024 : रामपुर मनिहारान के गांव मजरा काजीपुरा के विनय का 4 साल का बेटा विशांत खेत में खेल रहा था। कुत्तों के झुंड ने विशांत पर हमला कर दिया। बच्चे का पेट फट गया। उसकी आंतें तक बाहर आ गई। मौके पर ही दम तोड़ दिया। 8 दिसंबर 2023: गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान के रहने वाले अब्दुर्रहमान के घर में आवारा कुत्तों ने एक बकरे एवं बकरी को नोच-नोचकर मार डाला था। 18 फरवरी, 2023 : गंगोह के गांव बिलासपुर में रहने वाले विकास गुर्जर का 7 साल का बेटा कान्हा घर के पीछे ही खेलते हुए अपने खेत में चला गया। जहां उसने देखा कि 7-8 कुत्तों का झुंड एक बच्चे पर हमला कर रहा है। बच्चे ने लाठी लेकर उस बछड़े को बचाने का प्रयास किया। कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन-मुंह में दबाकर गेहूं के खेत में ले गए। नोच-नोच कर मार डाला। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कुत्तों ने मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला:सहारनपुर में आधा सिर खा गए; चीखते-चिल्लाते बच्चे ने दम तोड़ा
