कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और भाजपा नेता मास्टर सुभाष ने कूपन लेकर कैंटीन में खाना भी खाया। साथ ही खाने की क्वालिटी की जांच भी की। कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कृषि मंत्री श्याम राणा ने कहा कि यह कैंटीन किसानों और मजदूरों के लिए एक सम्मानजनक और सस्ती भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश की अन्य मंडियों में भी इस तरह की कैंटीनें शुरू की जाएंगी। ढंग से चल रहा सीजन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अब तक 65 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंडियों से उठान कार्य भी बेहतरीन ढंग से किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं दी हुई हैं। अब जिसका माल है, उसी को ही पैसा मिलता है। पहले आढ़तियों को पैसा दिया जाता था, लेकिन अब किसानों के खातों में सीधा पैसा सरकार की ओर से आ रहा है। कांग्रेस नहीं चुन सकी अपना नेता – राणा श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष का काम सरकार की कमियों को उजागर करना होता है, मगर विपक्ष ये काम भी नहीं कर पा रहा है। अभी तक विपक्ष अपना नेता तक नहीं चुन पाया। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और भाजपा नेता मास्टर सुभाष ने कूपन लेकर कैंटीन में खाना भी खाया। साथ ही खाने की क्वालिटी की जांच भी की। कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कृषि मंत्री श्याम राणा ने कहा कि यह कैंटीन किसानों और मजदूरों के लिए एक सम्मानजनक और सस्ती भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश की अन्य मंडियों में भी इस तरह की कैंटीनें शुरू की जाएंगी। ढंग से चल रहा सीजन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अब तक 65 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंडियों से उठान कार्य भी बेहतरीन ढंग से किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं दी हुई हैं। अब जिसका माल है, उसी को ही पैसा मिलता है। पहले आढ़तियों को पैसा दिया जाता था, लेकिन अब किसानों के खातों में सीधा पैसा सरकार की ओर से आ रहा है। कांग्रेस नहीं चुन सकी अपना नेता – राणा श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष का काम सरकार की कमियों को उजागर करना होता है, मगर विपक्ष ये काम भी नहीं कर पा रहा है। अभी तक विपक्ष अपना नेता तक नहीं चुन पाया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
