कुरुक्षेत्र में आएंगे MP के प्रसिद्ध मामा:गुरुकुल की प्राकृतिक खेती देखेंगे शिवराज; राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद; मोदी कर चुके तारीफ

कुरुक्षेत्र में आएंगे MP के प्रसिद्ध मामा:गुरुकुल की प्राकृतिक खेती देखेंगे शिवराज; राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद; मोदी कर चुके तारीफ

कुरुक्षेत्र में आज दोपहर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान गुरुकुल कुरुक्षेत्र आएंगे। यहां वे 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फॉर्म के साथ-साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विभाग एवं आईसीएआर के अधिकारियों सहित किसान भी शामिल रहेंगे।
गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरुकुल के फॉर्म पर आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में करीब 10 वर्षों से विशुद्ध प्राकृतिक खेती की जा रही है। यहां छोटे किसानों के लिए मिश्रित फसलों के कई सफल मॉडल भी स्थापित किए गए हैं। दोपहर ढाई बजे आएंगे मामा मध्य प्रदेश में मामा के नाम से मशहूर केंद्रीय शिवराज चौहान दोपहर करीब ढाई बजे गुरुकुल आएंगे। यहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत से प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कई बार गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फॉर्म की सरहाना कर चुके हैं। कुरुक्षेत्र में आज दोपहर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान गुरुकुल कुरुक्षेत्र आएंगे। यहां वे 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फॉर्म के साथ-साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विभाग एवं आईसीएआर के अधिकारियों सहित किसान भी शामिल रहेंगे।
गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरुकुल के फॉर्म पर आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में करीब 10 वर्षों से विशुद्ध प्राकृतिक खेती की जा रही है। यहां छोटे किसानों के लिए मिश्रित फसलों के कई सफल मॉडल भी स्थापित किए गए हैं। दोपहर ढाई बजे आएंगे मामा मध्य प्रदेश में मामा के नाम से मशहूर केंद्रीय शिवराज चौहान दोपहर करीब ढाई बजे गुरुकुल आएंगे। यहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत से प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कई बार गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फॉर्म की सरहाना कर चुके हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर