हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 जून को होने वाले इंटरनेशनल योगा डे पर कुरुक्षेत्र में स्टेट लेवल कार्यक्रम का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव भी आएंगे। सीएम ने कहा कि इंटरनेशनल योगा डे के लिए 25 दिन पहले एसओपी तैयार किया गया है। 11 वें योग दिवस हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री जब यूएनओ में प्रस्ताव लाए तो 177 देशों ने इसका समर्थन किया था। आज दुनिया के हर देश में योग दिवस मनाया जाता है। अब लोगों ने इसे जीवन का हिस्सा बना लिया है। योग हमारे ऋषियों की पुरानी परंपरा है। हरियाणा में 11 वां योगा दिवस मनाएंगे तो हर युवा, महिला, बुजुर्ग इसमें जुड़े इसके लिए बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सरकार ने ये फैसला किया है। 22 जिलों में 121 खंडों में होंगे कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा जिसमें 1 लाख लोग हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के सभी जिलो में 121 खंडों में योग कार्यक्रम होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 25 दिन पहले एसओपी तैयार किया है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हुए कार्यक्रम 21 जून तक चलेंगे। मंत्री, विधायकों का भी होगा योग का प्रशिक्षण सीएम सैनी ने बताया कि योगा डे के साथ स्वच्छता कार्यक्रम को भी हमने जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा सभी मंत्री, विधायक, मेयर, पार्षद, सरपंच सभी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। योग युक्त हरियाणा नशा मुक्त हरियाणा अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। योगा के साथ 10 लाख पौधे भी रोपित करेगी सरकार सीएम बोले, राज्य सरकार का यह संकल्प है कि योग को जनजन तक पहुंचाया जाए। योग युक्त हरियाणा और नशा मुक्त हरियाणा का भी हम आगाज इसके साथ करेंगे। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए धरातल पर हमारा काम चल रहा है। हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोग योग करें इसके लिए हम संकल्पित हैं। 5 लाख विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं, 10 लाख युवाओं को जोड़ने वाले हैं। सीएम सैनी ने कहा, हरित योग का मतलब 10 लाख वृक्षारोपण भी किया जाएगा। पुलिस विभाग, ITBP, CRPF और हमारी सेना के भी विशेष कार्यक्रम इसके साथ होंगे। सीएम बोले- योग ने शारीरिक नहीं, मानसिक बीमारी भी दूर की सीएम सैनी ने चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक व मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। योग ने ना केवल शारीरिक बीमारियों को दूर किया है, बल्कि मानसिक बीमारियों को भी दूर कर रहा है। इसमें कई योगासन हैं, जिनसे मानसिक तनाव और अवसाद को कम करने में योग मदद करता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 जून को होने वाले इंटरनेशनल योगा डे पर कुरुक्षेत्र में स्टेट लेवल कार्यक्रम का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव भी आएंगे। सीएम ने कहा कि इंटरनेशनल योगा डे के लिए 25 दिन पहले एसओपी तैयार किया गया है। 11 वें योग दिवस हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री जब यूएनओ में प्रस्ताव लाए तो 177 देशों ने इसका समर्थन किया था। आज दुनिया के हर देश में योग दिवस मनाया जाता है। अब लोगों ने इसे जीवन का हिस्सा बना लिया है। योग हमारे ऋषियों की पुरानी परंपरा है। हरियाणा में 11 वां योगा दिवस मनाएंगे तो हर युवा, महिला, बुजुर्ग इसमें जुड़े इसके लिए बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सरकार ने ये फैसला किया है। 22 जिलों में 121 खंडों में होंगे कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा जिसमें 1 लाख लोग हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के सभी जिलो में 121 खंडों में योग कार्यक्रम होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 25 दिन पहले एसओपी तैयार किया है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हुए कार्यक्रम 21 जून तक चलेंगे। मंत्री, विधायकों का भी होगा योग का प्रशिक्षण सीएम सैनी ने बताया कि योगा डे के साथ स्वच्छता कार्यक्रम को भी हमने जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा सभी मंत्री, विधायक, मेयर, पार्षद, सरपंच सभी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। योग युक्त हरियाणा नशा मुक्त हरियाणा अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। योगा के साथ 10 लाख पौधे भी रोपित करेगी सरकार सीएम बोले, राज्य सरकार का यह संकल्प है कि योग को जनजन तक पहुंचाया जाए। योग युक्त हरियाणा और नशा मुक्त हरियाणा का भी हम आगाज इसके साथ करेंगे। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए धरातल पर हमारा काम चल रहा है। हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोग योग करें इसके लिए हम संकल्पित हैं। 5 लाख विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं, 10 लाख युवाओं को जोड़ने वाले हैं। सीएम सैनी ने कहा, हरित योग का मतलब 10 लाख वृक्षारोपण भी किया जाएगा। पुलिस विभाग, ITBP, CRPF और हमारी सेना के भी विशेष कार्यक्रम इसके साथ होंगे। सीएम बोले- योग ने शारीरिक नहीं, मानसिक बीमारी भी दूर की सीएम सैनी ने चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक व मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। योग ने ना केवल शारीरिक बीमारियों को दूर किया है, बल्कि मानसिक बीमारियों को भी दूर कर रहा है। इसमें कई योगासन हैं, जिनसे मानसिक तनाव और अवसाद को कम करने में योग मदद करता है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
