कुरुक्षेत्र जिले में करंट लगने से फ्लावर सिटी के कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी झंडा लगाने के लिए लोहे के पोल पर चढ़ा था। इस दौरान वह बिजली वायर की चपेट में आ गया। उधर, परिजनों ने कॉलोनाइजर और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पलवल गांव के दीपक कुमार के मुताबिक, उसका छोटा भाई रोहित कुमार (24) फ्लावर सिटी में करीब 2 साल से माली का काम करता था। ठेकेदार उसके भाई से माली के काम के अलावा अन्य काम लेते थे। 14 मई सुबह करीब 9 बजे कॉलोनाइजर उसके भाई रोहित को झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर के पास अपनी दूसरी सिटी में लेकर गए थे। यहां पर कॉलोनाइजर और ठेकेदार ने रोहित पर झंडा लगाने का दबाव बनाया। हाई वोल्टेज वायर की चपेट में आया झंडे लगाने का काम सुपरवाइजर प्रमोद कुमार की देखरेख में करवाया जा रहा था। करीब 11 बजे रोहित सड़क किनारे लोहे के पोल में झंडा लगाने लगा तो ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगते ही रोहित जमीन पर गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों की मदद से पहले उसे एक निजी अस्पताल में, फिर LNJP अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 2 साल पहले हुई शादी NIT कुरुक्षेत्र में कार्यरत मोनू कल्याण ने बताया कि करीब 2 साल पहले उसके साले रोहित की शादी हुई थी। रोहित अपने पीछे पत्नी अंजलि और करीब 6 महीने के बेटे लविश कुमार को छोड़ गया। रोहित के पिता भी NIT कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मी है। कॉलोनाइजर पर FIR दर्ज थाना कृष्णा गेट के SHO जगदीश टामक ने बताया कि मृतक के भाई की स्टेटमेंट पर पुलिस ने कॉलोनाइजर और ठेकेदार समेत 3 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुरुक्षेत्र जिले में करंट लगने से फ्लावर सिटी के कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी झंडा लगाने के लिए लोहे के पोल पर चढ़ा था। इस दौरान वह बिजली वायर की चपेट में आ गया। उधर, परिजनों ने कॉलोनाइजर और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पलवल गांव के दीपक कुमार के मुताबिक, उसका छोटा भाई रोहित कुमार (24) फ्लावर सिटी में करीब 2 साल से माली का काम करता था। ठेकेदार उसके भाई से माली के काम के अलावा अन्य काम लेते थे। 14 मई सुबह करीब 9 बजे कॉलोनाइजर उसके भाई रोहित को झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर के पास अपनी दूसरी सिटी में लेकर गए थे। यहां पर कॉलोनाइजर और ठेकेदार ने रोहित पर झंडा लगाने का दबाव बनाया। हाई वोल्टेज वायर की चपेट में आया झंडे लगाने का काम सुपरवाइजर प्रमोद कुमार की देखरेख में करवाया जा रहा था। करीब 11 बजे रोहित सड़क किनारे लोहे के पोल में झंडा लगाने लगा तो ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगते ही रोहित जमीन पर गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों की मदद से पहले उसे एक निजी अस्पताल में, फिर LNJP अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 2 साल पहले हुई शादी NIT कुरुक्षेत्र में कार्यरत मोनू कल्याण ने बताया कि करीब 2 साल पहले उसके साले रोहित की शादी हुई थी। रोहित अपने पीछे पत्नी अंजलि और करीब 6 महीने के बेटे लविश कुमार को छोड़ गया। रोहित के पिता भी NIT कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मी है। कॉलोनाइजर पर FIR दर्ज थाना कृष्णा गेट के SHO जगदीश टामक ने बताया कि मृतक के भाई की स्टेटमेंट पर पुलिस ने कॉलोनाइजर और ठेकेदार समेत 3 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
