कुरुक्षेत्र में चाकू मारकर लड़की की हत्या:गर्दन-छाती पर मिले 12 निशान; 3 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

कुरुक्षेत्र में चाकू मारकर लड़की की हत्या:गर्दन-छाती पर मिले 12 निशान; 3 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बुधवार को हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर झाड़ियों से बरामद लड़की के अधजले शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा दिया। हालांकि 3 दिन के अंदर भी लड़की की पहचान नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शाहाबाद हेल्पर्स सोसाइटी के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। शनिवार को पुलिस ने 2 डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें बेहद ही चौकाने वाला तथ्य सामने आए। चाकू मारकर लड़की का मर्डर किया है, क्योंकि पोस्टमॉर्टम में लड़की की गर्दन और छाती पर चाकू के निशान मिले हैं। मर्डर के बाद लड़की के शव को जला दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि लड़की का मर्डर घटनास्थल पर हुआ या मर्डर के बाद उसके शव को NH-152 फेंक दिया। डॉक्टरों ने लड़की की पहचान के लिए 1 हड्‌डी और 4 दांतों का सैंपल लिया है, ताकि किसी के दावा करने पर DNA जांच कराई जा सके। 12 चाकू मार कर की हत्या फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में लड़की गर्दन पर 3 और छाती पर चाकू मारने के 9 निशान मिल हैं। हत्या के बाद लड़की के शव को आग लगाई गई। हालांकि उसे किस ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया, उसका पता नहीं लग पाया है। इसलिए विसरा जांच के लिए पंचकुला भेजा जाएगा। मंगवार-बुधवार रात हुई मौत लड़की की मौत मंगलवार-बुधवार रात को हुई। लड़की के साथ रेप होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम में रेप का खुलासा नहीं हो पाया है। इसलिए पैनल ने रेप की जांच के लिए स्लाइड एंड स्लैब का सैंपल मधुबन भेजा है। मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी। लड़की की उम्र 16-18 रही होगी। बुधवार को गुमथला गढू गांव के पास मिला था शव जानकारी अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे NH-152 पर गुमथला गढू गांव के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में लड़की का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था। शव आधा जला हुआ था। प्राथमिक जांच से लड़की का शव 60-70 परसेंट जला हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बुधवार को हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर झाड़ियों से बरामद लड़की के अधजले शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा दिया। हालांकि 3 दिन के अंदर भी लड़की की पहचान नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शाहाबाद हेल्पर्स सोसाइटी के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। शनिवार को पुलिस ने 2 डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें बेहद ही चौकाने वाला तथ्य सामने आए। चाकू मारकर लड़की का मर्डर किया है, क्योंकि पोस्टमॉर्टम में लड़की की गर्दन और छाती पर चाकू के निशान मिले हैं। मर्डर के बाद लड़की के शव को जला दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि लड़की का मर्डर घटनास्थल पर हुआ या मर्डर के बाद उसके शव को NH-152 फेंक दिया। डॉक्टरों ने लड़की की पहचान के लिए 1 हड्‌डी और 4 दांतों का सैंपल लिया है, ताकि किसी के दावा करने पर DNA जांच कराई जा सके। 12 चाकू मार कर की हत्या फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में लड़की गर्दन पर 3 और छाती पर चाकू मारने के 9 निशान मिल हैं। हत्या के बाद लड़की के शव को आग लगाई गई। हालांकि उसे किस ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया, उसका पता नहीं लग पाया है। इसलिए विसरा जांच के लिए पंचकुला भेजा जाएगा। मंगवार-बुधवार रात हुई मौत लड़की की मौत मंगलवार-बुधवार रात को हुई। लड़की के साथ रेप होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम में रेप का खुलासा नहीं हो पाया है। इसलिए पैनल ने रेप की जांच के लिए स्लाइड एंड स्लैब का सैंपल मधुबन भेजा है। मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी। लड़की की उम्र 16-18 रही होगी। बुधवार को गुमथला गढू गांव के पास मिला था शव जानकारी अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे NH-152 पर गुमथला गढू गांव के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में लड़की का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था। शव आधा जला हुआ था। प्राथमिक जांच से लड़की का शव 60-70 परसेंट जला हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर