हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कार्यकर्ता मीटिंग में भाजपा सरकार पर हमला बोला। ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। जजपा नेताओं ने नायब सैनी की सरकार को यू टर्न की सरकार बताया। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज पार्टी की 13वीं मीटिंग कुरुक्षेत्र में है। अब तक वे 13 जिले कवर कर चुके हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया है। डॉ अजय सिंह चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिया है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत किया जाए। लोगों के घर-घर तक पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि जब जनता परिवर्तन की चाह रखती है तो बड़े बदलाव आए हैं। आगामी दिनों के अंदर भी प्रदेश की स्थिति बदलने का काम जनता करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा बनाई गई योजनाओं को अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा बदला जा रहा है। नायब सरकार यूटर्न लेकर जनता से बचना चाह रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो इनेलो और बीएसपी का जो गठबंधन हुआ है वह एक सोची समझी साजिश है। थोड़े दिनों में इसका भी पर्दाफाश हो जाएगा कि यह गठबंधन किसके इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के डर से अपराधी घटनाएं बंद होने की बजाय गुंडा तत्व और ज्यादा सक्रिय हो चुका है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कार्यकर्ता मीटिंग में भाजपा सरकार पर हमला बोला। ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। जजपा नेताओं ने नायब सैनी की सरकार को यू टर्न की सरकार बताया। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज पार्टी की 13वीं मीटिंग कुरुक्षेत्र में है। अब तक वे 13 जिले कवर कर चुके हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया है। डॉ अजय सिंह चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिया है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत किया जाए। लोगों के घर-घर तक पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि जब जनता परिवर्तन की चाह रखती है तो बड़े बदलाव आए हैं। आगामी दिनों के अंदर भी प्रदेश की स्थिति बदलने का काम जनता करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा बनाई गई योजनाओं को अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा बदला जा रहा है। नायब सरकार यूटर्न लेकर जनता से बचना चाह रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो इनेलो और बीएसपी का जो गठबंधन हुआ है वह एक सोची समझी साजिश है। थोड़े दिनों में इसका भी पर्दाफाश हो जाएगा कि यह गठबंधन किसके इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के डर से अपराधी घटनाएं बंद होने की बजाय गुंडा तत्व और ज्यादा सक्रिय हो चुका है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
