कुरुक्षेत्र में भाभी से परेशान होकर देवर ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने आरोपी भाभी और उसके मायका पक्ष पर झूठे केस दर्ज करवाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बयान पर महिला समेत उसके परिजनों पर केस दर्ज कर लिया। घटना 2 मई शाम करीब 4 बजे की है। युवक ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दबखेड़ी के रहने वाले धर्मपाल के मुताबिक, उसका 24 वर्षीय बेटा सेवा सिंह एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। उसके बडे़ बेटे चरण सिंह की पत्नी द्वारा सेवा सिंह को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज करवाया था, जो जांच में झूठा पाया गया। दोबारा शिकायत दी मामला निपटने के बाद उसकी बहू ने 2 दिन पहले दोबारा शाहाबाद थाने में झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस वजह से उसका बेटा सेवा सिंह परेशान चल रहा था। भाभी और उसके माता-पिता से तंग आकर सेवा सिंह ने 2 मई को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया थाना शाहबाद के SHO दिनेश राणा ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर युवक की भाभी समेत 3 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3 (5) के तहत FIR दर्ज कर लिया है। आज पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुरुक्षेत्र में भाभी से परेशान होकर देवर ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने आरोपी भाभी और उसके मायका पक्ष पर झूठे केस दर्ज करवाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बयान पर महिला समेत उसके परिजनों पर केस दर्ज कर लिया। घटना 2 मई शाम करीब 4 बजे की है। युवक ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दबखेड़ी के रहने वाले धर्मपाल के मुताबिक, उसका 24 वर्षीय बेटा सेवा सिंह एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। उसके बडे़ बेटे चरण सिंह की पत्नी द्वारा सेवा सिंह को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज करवाया था, जो जांच में झूठा पाया गया। दोबारा शिकायत दी मामला निपटने के बाद उसकी बहू ने 2 दिन पहले दोबारा शाहाबाद थाने में झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस वजह से उसका बेटा सेवा सिंह परेशान चल रहा था। भाभी और उसके माता-पिता से तंग आकर सेवा सिंह ने 2 मई को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया थाना शाहबाद के SHO दिनेश राणा ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर युवक की भाभी समेत 3 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3 (5) के तहत FIR दर्ज कर लिया है। आज पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
