कुरुक्षेत्र में मिला लड़की का अधजला शव:अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था, एक तरफ से झुलसा हुआ है चेहरा

कुरुक्षेत्र में मिला लड़की का अधजला शव:अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था, एक तरफ से झुलसा हुआ है चेहरा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर लड़की का अधजला शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे NH 152 पर गुमथला गढू गांव के पास सड़क से नीचे लड़की का शव पड़ा होने की सूचना गुमथला गढू चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की का शव आधाजला हुआ था। एक तरफ से झुलसा हुआ है चेहरा प्रारंभिक जांच के मुताबिक लड़की की उम्र 15 से 20 साल लग रही है। उसका चेहरा एक तरफ से झुलसा हुआ है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर लड़की का अधजला शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे NH 152 पर गुमथला गढू गांव के पास सड़क से नीचे लड़की का शव पड़ा होने की सूचना गुमथला गढू चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की का शव आधाजला हुआ था। एक तरफ से झुलसा हुआ है चेहरा प्रारंभिक जांच के मुताबिक लड़की की उम्र 15 से 20 साल लग रही है। उसका चेहरा एक तरफ से झुलसा हुआ है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर