कुरुक्षेत्र के झांसा में लड़का और लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम लड़के की तलाश कर रही है, जबकि लड़की को नहर से निकाल लिया गया है। उसे अंबाला रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लड़का दुनिया माजरा के गांव का रहने वाला है, जबकि लड़की पास के ही गांव की है। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों झांसा पुल के पास भाखड़ा नहर में कूद गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस और गोताखोर की टीम लड़के की तलाश में जुटी है। कुरुक्षेत्र के झांसा में लड़का और लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम लड़के की तलाश कर रही है, जबकि लड़की को नहर से निकाल लिया गया है। उसे अंबाला रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लड़का दुनिया माजरा के गांव का रहने वाला है, जबकि लड़की पास के ही गांव की है। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों झांसा पुल के पास भाखड़ा नहर में कूद गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस और गोताखोर की टीम लड़के की तलाश में जुटी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
