कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार धर्मनगरी का दौरा किया। इस बार सीएम नायब सैनी लाडवा में चल रहे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे। लाडवा में पहुंचने BJP कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले, 13 मार्च को सीएम ने फूलों की होली खेली थी। सत्संग में उमड़ा जनसैलाब लाडवा के हिंदू हाई स्कूल में स्वामी ज्ञानानंद की ओर से 3 दिवसीय सत्संग आयोजित किया जा रहा है। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु सत्संग में पहुंचे हैं। सत्संग में सीएम ने आध्यात्मिकता और सामाजिक सौहार्द पर जोर दिया। यहां पर सीएम करीब डेढ़ घंटा रुकेंगे। चंडीगढ़ जाएंगे इस सत्संग में हिस्सा लेने के बाद सीएम चंडीगढ़ जाएंगे। होली की पूर्व संध्या पर भी सीएम लाडवा BJP कार्यकर्ता और पब्लिक के बीच पहुंचे थे। सीएम उनके साथ फूलों की होली खेली थी। उसी रात सीएम वापस चंडीगढ़ गए थे। जाते हुए उन्होंने देर रात कुछ दुकानदारों के साथ बातचीत की थी। कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार धर्मनगरी का दौरा किया। इस बार सीएम नायब सैनी लाडवा में चल रहे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे। लाडवा में पहुंचने BJP कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले, 13 मार्च को सीएम ने फूलों की होली खेली थी। सत्संग में उमड़ा जनसैलाब लाडवा के हिंदू हाई स्कूल में स्वामी ज्ञानानंद की ओर से 3 दिवसीय सत्संग आयोजित किया जा रहा है। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु सत्संग में पहुंचे हैं। सत्संग में सीएम ने आध्यात्मिकता और सामाजिक सौहार्द पर जोर दिया। यहां पर सीएम करीब डेढ़ घंटा रुकेंगे। चंडीगढ़ जाएंगे इस सत्संग में हिस्सा लेने के बाद सीएम चंडीगढ़ जाएंगे। होली की पूर्व संध्या पर भी सीएम लाडवा BJP कार्यकर्ता और पब्लिक के बीच पहुंचे थे। सीएम उनके साथ फूलों की होली खेली थी। उसी रात सीएम वापस चंडीगढ़ गए थे। जाते हुए उन्होंने देर रात कुछ दुकानदारों के साथ बातचीत की थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
