कुरुक्षेत्र में 2 बच्चों के पिता की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 महीने बाद लौट रहा था घर

कुरुक्षेत्र में 2 बच्चों के पिता की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 महीने बाद लौट रहा था घर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इसमें बाइक चला रहे 2 बच्चों के पिता की मौत हो गई। घटना 6 अप्रैल देर रात की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। चोचड़ा के कर्मचंद के मुताबिक, उसका चचेरा भाई मोहन लाल (31) रविवार को अपनी बाइक पर किसी काम से अंबाला गया था। रात को वापसी के दौरान NH-44 पर ईशरगढ़ गांव के पास सामने से आई बाइक ने मोहन लाल की बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुछ समय पहले लौटा था घर
मोहन लाल कंबाइन चलाता था। करीब 3 महीने बाद मध्य प्रदेश से घर लौटा था। मोहन लाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहन लाल अकेले अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर FIR दर्ज की है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इसमें बाइक चला रहे 2 बच्चों के पिता की मौत हो गई। घटना 6 अप्रैल देर रात की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। चोचड़ा के कर्मचंद के मुताबिक, उसका चचेरा भाई मोहन लाल (31) रविवार को अपनी बाइक पर किसी काम से अंबाला गया था। रात को वापसी के दौरान NH-44 पर ईशरगढ़ गांव के पास सामने से आई बाइक ने मोहन लाल की बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुछ समय पहले लौटा था घर
मोहन लाल कंबाइन चलाता था। करीब 3 महीने बाद मध्य प्रदेश से घर लौटा था। मोहन लाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहन लाल अकेले अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर FIR दर्ज की है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर