कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर नगर परिषद चुनाव और इस्माइलाबाद नगर पालिका के उप चुनाव में कैंडिडेट्स को चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे पहले चेयरपर्सन पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 30 कैंडिडेट्स ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। अब नगर परिषद थानेसर में चेयरपर्सन के लिए 5 और 32 वार्डों में 91 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं। उधर, पालिका इस्माइलाबाद के उप चुनाव में किसी भी कैंडिडेट्स ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से AAP की चेयरपर्सन कैंडिडेट अपना नामांकन नहीं भर पाई थीं। AAP की ओर से कैंडिडेट घोषित राजेश सैनी समय पर अपने कागजात पूरे नहीं सकीं। यहां पर सिर्फ एक उम्मीदवार BJP के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। BJP ने यहां से मेघा बंसल काे मैदान में उतारा है। कोमल चौहान ने वापस लिया नामांकन डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने कहा कि चेयरपर्सन की कैंडिडेट कोमल चौहान ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। अब यहां BJP की माफी ढांडा, कांग्रेस ने सुनीता नेहरा, आम आदमी पार्टी से रुकमणी, बसपा से राज बाला और इंडिपेंडेंट रत्न कौर चुनाव लड़ेंगी। इन कैंडिडेट्स ने लिए नामांकन वापस वार्ड-1 से अशोक कुमार भट्ट व हरि राम, वार्ड-3 से रूबी, वार्ड-5 से सोनिका भारद्वाज, वार्ड-6 से सोनिया रानी व कलावती, वार्ड-7 से सतीश कुमार, वार्ड-8 से कपिल देव, वार्ड-9 से विकास कुमार व सतपाल शर्मा, वार्ड-12 से प्रिंस कुमार व हरनेक सिंह, वार्ड-14 से सविता सैनी, वार्ड-15 से पंकज अरोड़ा व सुमिता बहमनी, वार्ड-17 से सुरजीत सिंह, वार्ड-18 से गुरदयाल सिंह ने नामांकन वापस लिया। इसी तरह वार्ड-20 से नीरू, वार्ड-22 से तुषार, वार्ड-23 से तवलीन कौर, वार्ड-25 से दीक्षा व सुदेश रानी, वार्ड-27 से सोनिया व रामपाल, वार्ड-31 से इंदू बजाज, संदीप कुमार, नेहा शर्मा व राजेश कुमार अरोड़ा, वार्ड-32 से राजीव कुमार व कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। 2 वार्डों में BJP निविर्रोध जीती वार्ड-32 से BJP ने सुधीर चुघ काे कैंडिडेट बनाया है। उनके विरुद्ध खड़े कुलदीप कुमार व राजीव कुमार के नाम वापस ले लिया। इस तरह सुधीर चुघ निविर्रोध पार्षद चुने गए। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उधर, वार्ड-7 से BJP की कैंडिडेट भी निविर्रोध चुनी गईं। उनके मुकाबले नामांकन करने वाले सतीश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस वार्ड से BJP से निशा मदान और सतीश कुमार ने नामांकन भरा था। इसलिए सतीश कुमार के नामांकन के बाद निशा मदान बगैर चुनाव ही जीत गईं। 122 ने भरे थे नामांकन सतेंद्र सिवाच के मुताबिक, थानेसर के 32 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 122 नामांकन पत्र भरे गए थे। इनमें से वार्ड-15 से पार्षद पद की कैंडिडेट महक के दस्तावेज पूरे नहीं थे। इस वजह से उनका नामांकन पत्र रद्द किया गया था। अन्य सभी के नामांकन ठीक पाए गए। 5 महिला कैंडिडेट्स आमने-सामने इस्माइलाबाद उपचुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट एकता को हाथ घड़ी, दीप शिखा को कुर्सी, निशा रानी को घंटी और हरजीत घोतरा को रिक्शा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। यहां मतदान के लिए 13 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लाडवा उपचुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचन लाडवा के वार्ड-11 के उपचुनाव में BJP कैंडिडेट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। यहां से BJP से संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित नीरज गोयल और BJP कार्यकर्ता अरुण सैनी ने नामांकन किया था। बाद में नीरज गोयल ने सीएम नायाब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी के नेतृत्व में BJP जॉइन कर ली। आज दोनों कैंडिडेट ने अपना नामांकन वापस ले लिया और संजीव कुमार निविर्रोध निर्वाचित हुए। कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर नगर परिषद चुनाव और इस्माइलाबाद नगर पालिका के उप चुनाव में कैंडिडेट्स को चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे पहले चेयरपर्सन पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 30 कैंडिडेट्स ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। अब नगर परिषद थानेसर में चेयरपर्सन के लिए 5 और 32 वार्डों में 91 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं। उधर, पालिका इस्माइलाबाद के उप चुनाव में किसी भी कैंडिडेट्स ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से AAP की चेयरपर्सन कैंडिडेट अपना नामांकन नहीं भर पाई थीं। AAP की ओर से कैंडिडेट घोषित राजेश सैनी समय पर अपने कागजात पूरे नहीं सकीं। यहां पर सिर्फ एक उम्मीदवार BJP के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। BJP ने यहां से मेघा बंसल काे मैदान में उतारा है। कोमल चौहान ने वापस लिया नामांकन डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने कहा कि चेयरपर्सन की कैंडिडेट कोमल चौहान ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। अब यहां BJP की माफी ढांडा, कांग्रेस ने सुनीता नेहरा, आम आदमी पार्टी से रुकमणी, बसपा से राज बाला और इंडिपेंडेंट रत्न कौर चुनाव लड़ेंगी। इन कैंडिडेट्स ने लिए नामांकन वापस वार्ड-1 से अशोक कुमार भट्ट व हरि राम, वार्ड-3 से रूबी, वार्ड-5 से सोनिका भारद्वाज, वार्ड-6 से सोनिया रानी व कलावती, वार्ड-7 से सतीश कुमार, वार्ड-8 से कपिल देव, वार्ड-9 से विकास कुमार व सतपाल शर्मा, वार्ड-12 से प्रिंस कुमार व हरनेक सिंह, वार्ड-14 से सविता सैनी, वार्ड-15 से पंकज अरोड़ा व सुमिता बहमनी, वार्ड-17 से सुरजीत सिंह, वार्ड-18 से गुरदयाल सिंह ने नामांकन वापस लिया। इसी तरह वार्ड-20 से नीरू, वार्ड-22 से तुषार, वार्ड-23 से तवलीन कौर, वार्ड-25 से दीक्षा व सुदेश रानी, वार्ड-27 से सोनिया व रामपाल, वार्ड-31 से इंदू बजाज, संदीप कुमार, नेहा शर्मा व राजेश कुमार अरोड़ा, वार्ड-32 से राजीव कुमार व कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। 2 वार्डों में BJP निविर्रोध जीती वार्ड-32 से BJP ने सुधीर चुघ काे कैंडिडेट बनाया है। उनके विरुद्ध खड़े कुलदीप कुमार व राजीव कुमार के नाम वापस ले लिया। इस तरह सुधीर चुघ निविर्रोध पार्षद चुने गए। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उधर, वार्ड-7 से BJP की कैंडिडेट भी निविर्रोध चुनी गईं। उनके मुकाबले नामांकन करने वाले सतीश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस वार्ड से BJP से निशा मदान और सतीश कुमार ने नामांकन भरा था। इसलिए सतीश कुमार के नामांकन के बाद निशा मदान बगैर चुनाव ही जीत गईं। 122 ने भरे थे नामांकन सतेंद्र सिवाच के मुताबिक, थानेसर के 32 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 122 नामांकन पत्र भरे गए थे। इनमें से वार्ड-15 से पार्षद पद की कैंडिडेट महक के दस्तावेज पूरे नहीं थे। इस वजह से उनका नामांकन पत्र रद्द किया गया था। अन्य सभी के नामांकन ठीक पाए गए। 5 महिला कैंडिडेट्स आमने-सामने इस्माइलाबाद उपचुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट एकता को हाथ घड़ी, दीप शिखा को कुर्सी, निशा रानी को घंटी और हरजीत घोतरा को रिक्शा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। यहां मतदान के लिए 13 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लाडवा उपचुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचन लाडवा के वार्ड-11 के उपचुनाव में BJP कैंडिडेट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। यहां से BJP से संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित नीरज गोयल और BJP कार्यकर्ता अरुण सैनी ने नामांकन किया था। बाद में नीरज गोयल ने सीएम नायाब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी के नेतृत्व में BJP जॉइन कर ली। आज दोनों कैंडिडेट ने अपना नामांकन वापस ले लिया और संजीव कुमार निविर्रोध निर्वाचित हुए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
