हरियाणा में कुरुक्षेत्र के लाडवा में आज अंबाला STF और CIA-2 की टीम की मुठभेड़ नोनी राणा गैंग के शूटर से हुई। इसमें शूटर को घायल कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। बदमाश को घायल अवस्था में लाडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे LNJP अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस एनकाउंटर में STF के एक कर्मी को भी गोली लगी। हालांकि, गनीमत रही कि कर्मी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उसकी जान बच गई। गुप्त सूचना के बाद पकड़ने के लिए जाल बिछाया
कुरुक्षेत्र CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया है कि शूटर का नाम प्रवीण है। वह लाडवा में विकास नगर सेक्टर-6 का रहने वाला है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसके संबंध में आज हमें सूचना मिली कि वह लाडवा के जंदेड़ी गांव में ही घूम रहा है। गुप्त सूचना के बाद अंबाला STF और CIA-2 ने गांव जंदेड़ी में जाल बिछाया और दोपहर में बदमाश हमें बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बदमाश अपनी बाइक समेत गिर पड़ा और छिपने की कोशिश करने लगा। वह वहां भागकर आम के बगीचे में पहुंच गया। उसका पीछा करते हुए पुलिस की टीमें भी पहुंच गईं और बगीचे में ही बदमाश को घेर लिया। घेरने के बाद प्रवीण को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। उसने पुलिस पर करीब 5 राउंड फायर किए। क्रॉस फायरिंग में बदमाश को गोली लगी
CIA-2 इंचार्ज ने बताया कि बदमाश की एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी थी। हालांकि, पुलिसकर्मी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान शूटर की टांग में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। उससे एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार करवाया जा रहा है। यमुनानगर में व्यापारी से फिरौती मामले में वांटेड था
मोहन लाल का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले इस शूटर ने यमुनानगर में फायरिंग की थी। इसने एक व्यापारी के घर के आगे करीब 4 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद इसने व्यापारी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फिरौती की मांग की। इसने ऐसा इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से किया था। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश को खोजा और पकड़ने की तैयारी की थी। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। हरियाणा में कुरुक्षेत्र के लाडवा में आज अंबाला STF और CIA-2 की टीम की मुठभेड़ नोनी राणा गैंग के शूटर से हुई। इसमें शूटर को घायल कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। बदमाश को घायल अवस्था में लाडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे LNJP अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस एनकाउंटर में STF के एक कर्मी को भी गोली लगी। हालांकि, गनीमत रही कि कर्मी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उसकी जान बच गई। गुप्त सूचना के बाद पकड़ने के लिए जाल बिछाया
कुरुक्षेत्र CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया है कि शूटर का नाम प्रवीण है। वह लाडवा में विकास नगर सेक्टर-6 का रहने वाला है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसके संबंध में आज हमें सूचना मिली कि वह लाडवा के जंदेड़ी गांव में ही घूम रहा है। गुप्त सूचना के बाद अंबाला STF और CIA-2 ने गांव जंदेड़ी में जाल बिछाया और दोपहर में बदमाश हमें बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बदमाश अपनी बाइक समेत गिर पड़ा और छिपने की कोशिश करने लगा। वह वहां भागकर आम के बगीचे में पहुंच गया। उसका पीछा करते हुए पुलिस की टीमें भी पहुंच गईं और बगीचे में ही बदमाश को घेर लिया। घेरने के बाद प्रवीण को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। उसने पुलिस पर करीब 5 राउंड फायर किए। क्रॉस फायरिंग में बदमाश को गोली लगी
CIA-2 इंचार्ज ने बताया कि बदमाश की एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी थी। हालांकि, पुलिसकर्मी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान शूटर की टांग में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। उससे एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार करवाया जा रहा है। यमुनानगर में व्यापारी से फिरौती मामले में वांटेड था
मोहन लाल का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले इस शूटर ने यमुनानगर में फायरिंग की थी। इसने एक व्यापारी के घर के आगे करीब 4 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद इसने व्यापारी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फिरौती की मांग की। इसने ऐसा इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से किया था। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश को खोजा और पकड़ने की तैयारी की थी। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
