कुशीनगर में ट्रक में घुसा ऑटो, 3 की मौत:टक्कर इतनी तेज कि अंदर बैठे लोग 5 फीट दूर गिरे; बिहार से लौट रहे थे

कुशीनगर में ट्रक में घुसा ऑटो, 3 की मौत:टक्कर इतनी तेज कि अंदर बैठे लोग 5 फीट दूर गिरे; बिहार से लौट रहे थे

कुशीनगर में तेज रफ्तार ऑटो पीछे से ट्रक में घुस गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो सवार बिहार के वाल्मीकि नगर के मदनपुर मंदिर में दर्शन करने गए थे। गुरुवार सुबह वहां से लौट रहे थे, तभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली में हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह पिचक गया। लोग छिटककर सड़क पर गिर पड़े। किसी का हाथ टूट गया तो किसी का सिर फट गया। कई लोग ऑटो में ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। 3 तस्वीरें देखिए- झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, ऑटो सवार सभी लोग कुशीनगर के हाटा के रहने वाले हैं। बुधवार को वे ट्रेन से बिहार के वाल्मीकि नगर के मदनपुर मंदिर गए थे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुरुवार सुबह 4 बजे वे ट्रेन से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से ऑटो बुक कर घर लौट रहे थे। रास्ते में मथौली में किसान इंटर कॉलेज के पास ऑटो चालक को झपकी आ गई, जिससे वह ऑटो को संभाल नहीं पाया। ऑटो सीधे ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में मरने वालों की पहचान मंसा चौहान (40), कांता (65) और अवधेश के रूप में हुई है, जबकि ऑटो चालक गगन, कलावश्री देवी, रामभवन प्रजापति, दिवाकर चौहान और मुल्ला देवी घायल हैं। ड्राइवर ट्रक सहित फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस
थानाध्यक्ष कप्तानगंज धनवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें-ः मेरठ में रिटायर्ड दरोगा के पास 16 करोड़ की संपत्ति:30 प्लॉट, स्कूल भी; कमाई से 3 गुना ज्यादा खर्च; विजिलेंस ने की छापेमारी मेरठ के जाग्रति बिहार में बुधवार को विजिलेंस टीम ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के 2 मकानों और स्कूल में छापेमारी की। 22 अफसरों की टीम ने 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में पता चला कि दरोगा ने अपनी इनकम से 147% अधिक रुपया खर्च किया। दरोगा के पास 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बैनामे, स्कूल के डॉक्यूमेंट्स कब्जे में लिए। पढ़ें पूरी खबर… कुशीनगर में तेज रफ्तार ऑटो पीछे से ट्रक में घुस गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो सवार बिहार के वाल्मीकि नगर के मदनपुर मंदिर में दर्शन करने गए थे। गुरुवार सुबह वहां से लौट रहे थे, तभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली में हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह पिचक गया। लोग छिटककर सड़क पर गिर पड़े। किसी का हाथ टूट गया तो किसी का सिर फट गया। कई लोग ऑटो में ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। 3 तस्वीरें देखिए- झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, ऑटो सवार सभी लोग कुशीनगर के हाटा के रहने वाले हैं। बुधवार को वे ट्रेन से बिहार के वाल्मीकि नगर के मदनपुर मंदिर गए थे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुरुवार सुबह 4 बजे वे ट्रेन से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से ऑटो बुक कर घर लौट रहे थे। रास्ते में मथौली में किसान इंटर कॉलेज के पास ऑटो चालक को झपकी आ गई, जिससे वह ऑटो को संभाल नहीं पाया। ऑटो सीधे ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में मरने वालों की पहचान मंसा चौहान (40), कांता (65) और अवधेश के रूप में हुई है, जबकि ऑटो चालक गगन, कलावश्री देवी, रामभवन प्रजापति, दिवाकर चौहान और मुल्ला देवी घायल हैं। ड्राइवर ट्रक सहित फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस
थानाध्यक्ष कप्तानगंज धनवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें-ः मेरठ में रिटायर्ड दरोगा के पास 16 करोड़ की संपत्ति:30 प्लॉट, स्कूल भी; कमाई से 3 गुना ज्यादा खर्च; विजिलेंस ने की छापेमारी मेरठ के जाग्रति बिहार में बुधवार को विजिलेंस टीम ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के 2 मकानों और स्कूल में छापेमारी की। 22 अफसरों की टीम ने 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में पता चला कि दरोगा ने अपनी इनकम से 147% अधिक रुपया खर्च किया। दरोगा के पास 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बैनामे, स्कूल के डॉक्यूमेंट्स कब्जे में लिए। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर