अमृतसर | इस्लामाबाद पुलिस ने केंद्रीय जेल फताहपुर से हवालातियों से 8 मोबाइल और 4 सिम व 1 चार्जर मिलने के आरोप में केस दर्ज किया है। केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट साहेब की शिकायत पर पुलिस ने हवालाती विनय प्रताप निवासी ढपई, गगनदीप सिंह निवासी महिसामपुर, सुखजिंदर सिंह निवासी महिसामपुर, मनजीत सिंह उर्फ बब्बा निवासी भिक्खीविंड, हरप्रीत सिंह उर्फ चकना निवासी कंबो, आदित्य कपूर उर्फ मक्खन निवासी लाहोरी गेट, विजयपाल सिंह उर्फ टिड्डू निवासी घरिंडा के रूप में हुई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अमृतसर | इस्लामाबाद पुलिस ने केंद्रीय जेल फताहपुर से हवालातियों से 8 मोबाइल और 4 सिम व 1 चार्जर मिलने के आरोप में केस दर्ज किया है। केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट साहेब की शिकायत पर पुलिस ने हवालाती विनय प्रताप निवासी ढपई, गगनदीप सिंह निवासी महिसामपुर, सुखजिंदर सिंह निवासी महिसामपुर, मनजीत सिंह उर्फ बब्बा निवासी भिक्खीविंड, हरप्रीत सिंह उर्फ चकना निवासी कंबो, आदित्य कपूर उर्फ मक्खन निवासी लाहोरी गेट, विजयपाल सिंह उर्फ टिड्डू निवासी घरिंडा के रूप में हुई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की मां का निधन:काफी समय से चल रही थी बीमार, कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर
जालंधर में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की मां का निधन:काफी समय से चल रही थी बीमार, कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर पंजाब के जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रहे राजिंदर बेरी को गहरा सदमा लगा है। आज यानी बुधवार को लंबी बीमारी से जूझ रही उनकी मां कौशल्या देवी का निधन हो गया। कांग्रेस के मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी की मां का निधन उनके घर में ही हुआ। बेरी की मां कौशल्या देवी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। कौशल्या देवी के अचानक निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है। राजिंदर बेरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस के बड़े नेतृत्व से उनकी नजदीकी है। कौशल्या देवी के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है। कल यानी गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। बेरी जालंधर पश्चिम से विधायक थे बता दें कि राजिंदर बेरी की जालंधर में अच्छी पकड़ है और वह जालंधर के सेंट्रल हलके से कांग्रेस के विधायक थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस ने बेरी को शहरी प्रधान नियुक्त किया था। लोकसभा चुनाव में बेरी ने सेंट्रल हलके से कांग्रेस की काफी मदद की थी।

पंजाब की विधायक के खिलाफ आज से शुरू होगा ट्रायल:चंडीगढ़ जिला अदालत में चलेगा केस, बीजेपी दफ्तर के बाहर पुलिस से झड़प मामला
पंजाब की विधायक के खिलाफ आज से शुरू होगा ट्रायल:चंडीगढ़ जिला अदालत में चलेगा केस, बीजेपी दफ्तर के बाहर पुलिस से झड़प मामला पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान व तीन अन्य नेताओं के खिलाफ 2021 में दर्ज चंडीगढ़ में दर्ज मामले का ट्रॉयल आज 5 फरवरी से से शुरू होगा। इस मामले के अन्य आरोपियों में पार्टी के चंडीगढ़ इकाई के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलुवालिया, राजविंदर कौर गिल व अर्शदीप सिंह शामिल है इन पर आईपीसी की धारा 188, 323, 332 व 353 के तहत केस चलेगा। बीजेपी दफ्तर के बाहर पुलिस से हुई थी झड़प यह मामला चार साल सेक्टर-39 में दर्ज हुआ था। 4 अगस्त 2021 को पार्टी के AAP के नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और आगे से जाने से रोकने की कोशिश की है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई है। इसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पहली बार विधायक बनने पर बनी थी मंत्री अनमोल गगन मान पार्टी के प्रमुख नेता व पार्टी सुप्रीम अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं। वह पार्टी के लिए गाना तक गा चुकी है। इसके अलावा पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल उनके लिए प्रचार करने के लिए खुद खरड़ आए थे। वहीं, उन्हें पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री बना दिया गया था। हालांकि गत साल किए मंत्रिमंडल फेरबदल में इनको मंत्री पद से हटा दिया गया था।

बरनाला में भारत-पाक सीजफायर पर AAP सांसद का विरोध:अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका पर आपत्ति, कश्मीर विवाद पर उठाए सवाल
बरनाला में भारत-पाक सीजफायर पर AAP सांसद का विरोध:अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका पर आपत्ति, कश्मीर विवाद पर उठाए सवाल पंजाब के बरनाला जिले में आम आदमी पार्टी के संगरूर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप करार दिया। मीत हेयर ने कहा कि भारत के मामलों में अमेरिका का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। भारत के बारे में अनुचित टिप्पणी की थी उन्होंने टैरिफ मुद्दे का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत के बारे में अनुचित टिप्पणी की थी। सांसद ने सीजफायर की पहल भारत द्वारा न किए जाने को बेहतर बताया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे की आलोचना की, कि उन्होंने दोनों देशों के बीच समझौता करवाया। मीत हेयर ने कश्मीर विवाद के इतिहास पर भी सवाल उठाए। हजार साल पुराना मुद्दा बता रहे उन्होंने कहा कि कुछ देश इसे हजार साल पुराना मुद्दा बता रहे हैं, जबकि भारत को आजाद हुए मात्र 77 वर्ष हुए हैं। सांसद ने जोर देकर कहा कि पूरा देश यह जानना चाहता है कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की अनुमति क्यों दी गई। उनका मानना है कि यह देश की गरिमा और सम्मान के विपरीत है।