हरियाणा के जिले करनाल से सांसद और केंद्र में हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स व पावर मंत्री मनोहर लाल खट्टर के ऑफिस में नई नियुक्त की गई है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के निवासी मोहित सोनी को उनका OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया है। मोहित सोनी को इस पद पर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर 4 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। इस दौरान उनकी सैलरी डिप्टी सेक्रेटरी के ग्रेड की रहेगी। उनका कार्यकाल मंत्री के साथ जुड़ा रहेगा। यानी जब तक मंत्री पद पर बने रहेंगे या सरकार अन्य कोई आदेश जारी नहीं करती, तब तक वह OSD बने रहेंगे। मोहित सोनी मनोहर लाल खट्टर के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। उन्हें खट्टर का विश्वासपात्र और करीबी माना जाता है। जब खट्टर 2019 में हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, उस समय सोनी को CMO में पब्लिसिटी ऑफिसर टू फीडबैक के रूप में काम मिला था। इस समय भी वह हरियाणा CMO में तैनात थे। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान और मेवात में CM एसोसिएट के रूप में भी काम किया है। उप सचिव स्तर के वेतनमान पर होगी सेवा
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मोहित सोनी उप सचिव स्तर (पे मैट्रिक्स के लेवल-12) के वेतनमान पर सेवा देंगे। उनकी नियुक्ति 17 अप्रैल को मंत्रालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर की गई है। कार्यभार संभालने की तारीख से ही उनकी सेवा अवधि शुरू मानी जाएगी। जरूरी दफ्तरों को भेजी गई जानकारी
इस नियुक्ति से संबंधित आदेश प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और मंत्रालय के अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दिया गया है। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार किसी भी समय आगे के आदेश दे सकती है। बता दें कि OSD का काम पब्लिक से डीलिंग करना नहीं होता है। वह केवल उस मंत्री का काम देखता है, जिसके लिए उसे नियुक्त किया गया है। डिप्टी सेक्रेटरी की ओर से जारी लेटर की कॉपी… हरियाणा के जिले करनाल से सांसद और केंद्र में हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स व पावर मंत्री मनोहर लाल खट्टर के ऑफिस में नई नियुक्त की गई है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के निवासी मोहित सोनी को उनका OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया है। मोहित सोनी को इस पद पर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर 4 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। इस दौरान उनकी सैलरी डिप्टी सेक्रेटरी के ग्रेड की रहेगी। उनका कार्यकाल मंत्री के साथ जुड़ा रहेगा। यानी जब तक मंत्री पद पर बने रहेंगे या सरकार अन्य कोई आदेश जारी नहीं करती, तब तक वह OSD बने रहेंगे। मोहित सोनी मनोहर लाल खट्टर के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। उन्हें खट्टर का विश्वासपात्र और करीबी माना जाता है। जब खट्टर 2019 में हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, उस समय सोनी को CMO में पब्लिसिटी ऑफिसर टू फीडबैक के रूप में काम मिला था। इस समय भी वह हरियाणा CMO में तैनात थे। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान और मेवात में CM एसोसिएट के रूप में भी काम किया है। उप सचिव स्तर के वेतनमान पर होगी सेवा
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मोहित सोनी उप सचिव स्तर (पे मैट्रिक्स के लेवल-12) के वेतनमान पर सेवा देंगे। उनकी नियुक्ति 17 अप्रैल को मंत्रालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर की गई है। कार्यभार संभालने की तारीख से ही उनकी सेवा अवधि शुरू मानी जाएगी। जरूरी दफ्तरों को भेजी गई जानकारी
इस नियुक्ति से संबंधित आदेश प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और मंत्रालय के अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दिया गया है। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार किसी भी समय आगे के आदेश दे सकती है। बता दें कि OSD का काम पब्लिक से डीलिंग करना नहीं होता है। वह केवल उस मंत्री का काम देखता है, जिसके लिए उसे नियुक्त किया गया है। डिप्टी सेक्रेटरी की ओर से जारी लेटर की कॉपी… हरियाणा | दैनिक भास्कर
