कैथल के अनमोल मुक्केबाजी में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व:ईस्ट अफ्रीका टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड

कैथल के अनमोल मुक्केबाजी में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व:ईस्ट अफ्रीका टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड

हरियाणा के पुंडरी स्थित बाबू अनंत राम जनता कॉलेज के छात्र अनमोल को ईस्ट अफ्रीका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। वह 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। बी.एससी. (स्पोर्ट्स) प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल अप्रैल में ब्रसेल्स, बेल्जियम में आयोजित कैपिटल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह टूर्नामेंट वलामसे बॉक्सलिगा द्वारा आयोजित किया गया था। यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता अनमोल ने वर्ष 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि अनमोल की यह उपलब्धि पूरे हरियाणा और भारत के लिए गौरव की बात है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि उनके कॉलेज के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने अनमोल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। हरियाणा के पुंडरी स्थित बाबू अनंत राम जनता कॉलेज के छात्र अनमोल को ईस्ट अफ्रीका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। वह 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। बी.एससी. (स्पोर्ट्स) प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल अप्रैल में ब्रसेल्स, बेल्जियम में आयोजित कैपिटल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह टूर्नामेंट वलामसे बॉक्सलिगा द्वारा आयोजित किया गया था। यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता अनमोल ने वर्ष 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि अनमोल की यह उपलब्धि पूरे हरियाणा और भारत के लिए गौरव की बात है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि उनके कॉलेज के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने अनमोल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर