मुरादाबाद में घर में घुसकर एक तांत्रिक की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सीने, टांगों और प्राइवेट पार्ट के साथ-साथ पूरा शरीर चाकूओं से गोद डाला। शोर सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची। मगर तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। हत्या के पीछे की वजह तंत्र मंत्र बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एविडेंस इकट्ठा किए। तांत्रिक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में हरियाणा गांव की है। घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटा
हरियाणा गांव के रहने वाला गुलाब सिंह सैनी झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र करते थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी (60) के घर आरोपी घुस गए। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह की गला काट दिया। गुलाब सिंह की बेटी पूजा ने बताया कि, मैं और मेरी तीन बहनें अपनी-अपनी ससुराल में थीं। रविवार सुबह मां बूची देवी ने फोन करके पिता की हत्या की जानकारी दी। पूजा ने कहा कि वारदात में पड़ोसी संदलीपुर गांव के 4 युवक शामिल थे। जिनमें से एक का नाम संजीव है। पूजा का कहना है कि संजीव की बहन बीमार थी। जिस पर उसकी फैमिली के लोग झाड़ फूंक के लिए उसे उसके पिता के पास लाए थे। मेरे पिता के जितना बस में था उतना उन्होंने झाड़ फूंक की, लेकिन वो उस युवती को बचा नहीं सके। इस पर युवती के परिवार ने समझा कि मेरे पिता ने जानबूझकर युवती को मार दिया है। भतीजा रामफल ने बताया कि जब लड़की एक्सपायर हुई थी। तभी आरोपी मारने आए थे। तब मैंने और परिवार के लोगों ने बचा लिया था। आरोपियों ने धमकी दी थी कि कब तक बचाओगे। एक न एक दिन मार देंगे। शनिवार तड़के घर में घुसकर मेरे चाचा को मार दिया। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया
हत्या की जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर फर्श पर खून बिखरा था। सामान भी फैला था। एसपी ग्रामीण आकाश सिंह ने बताया कि तांत्रिक की पत्नी की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या में तंत्र विद्या से जुड़ा एंगल भी खंगाला जा रहा है। ………………. ये खबर भी पढ़िए- प्रोफेसर रविकांत बोले- मैं आंबेडकरवादी, यह मेरी अभिव्यक्ति:लखनऊ में ABVP बोली- वह अर्बन नक्सली, सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट ‘मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं संघी विचार की उपज हैं। ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के हाथ में कलम और किताब दी। नेहरू ने वो अवसर उपलब्ध कराए। महिलाओं ने शिक्षा हासिल करके सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का सलीका सीखा। पिछले दशकों में महिलाओं ने बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए। लेकिन आरएसएस ने अपने हिंदुत्व की प्रयोगशाला के लिए बेटियों के हाथों में त्रिशूल और तलवार पकड़ा दी। पढ़ें पूरी खबर मुरादाबाद में घर में घुसकर एक तांत्रिक की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सीने, टांगों और प्राइवेट पार्ट के साथ-साथ पूरा शरीर चाकूओं से गोद डाला। शोर सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची। मगर तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। हत्या के पीछे की वजह तंत्र मंत्र बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एविडेंस इकट्ठा किए। तांत्रिक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में हरियाणा गांव की है। घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटा
हरियाणा गांव के रहने वाला गुलाब सिंह सैनी झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र करते थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी (60) के घर आरोपी घुस गए। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह की गला काट दिया। गुलाब सिंह की बेटी पूजा ने बताया कि, मैं और मेरी तीन बहनें अपनी-अपनी ससुराल में थीं। रविवार सुबह मां बूची देवी ने फोन करके पिता की हत्या की जानकारी दी। पूजा ने कहा कि वारदात में पड़ोसी संदलीपुर गांव के 4 युवक शामिल थे। जिनमें से एक का नाम संजीव है। पूजा का कहना है कि संजीव की बहन बीमार थी। जिस पर उसकी फैमिली के लोग झाड़ फूंक के लिए उसे उसके पिता के पास लाए थे। मेरे पिता के जितना बस में था उतना उन्होंने झाड़ फूंक की, लेकिन वो उस युवती को बचा नहीं सके। इस पर युवती के परिवार ने समझा कि मेरे पिता ने जानबूझकर युवती को मार दिया है। भतीजा रामफल ने बताया कि जब लड़की एक्सपायर हुई थी। तभी आरोपी मारने आए थे। तब मैंने और परिवार के लोगों ने बचा लिया था। आरोपियों ने धमकी दी थी कि कब तक बचाओगे। एक न एक दिन मार देंगे। शनिवार तड़के घर में घुसकर मेरे चाचा को मार दिया। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया
हत्या की जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर फर्श पर खून बिखरा था। सामान भी फैला था। एसपी ग्रामीण आकाश सिंह ने बताया कि तांत्रिक की पत्नी की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या में तंत्र विद्या से जुड़ा एंगल भी खंगाला जा रहा है। ………………. ये खबर भी पढ़िए- प्रोफेसर रविकांत बोले- मैं आंबेडकरवादी, यह मेरी अभिव्यक्ति:लखनऊ में ABVP बोली- वह अर्बन नक्सली, सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट ‘मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं संघी विचार की उपज हैं। ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के हाथ में कलम और किताब दी। नेहरू ने वो अवसर उपलब्ध कराए। महिलाओं ने शिक्षा हासिल करके सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का सलीका सीखा। पिछले दशकों में महिलाओं ने बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए। लेकिन आरएसएस ने अपने हिंदुत्व की प्रयोगशाला के लिए बेटियों के हाथों में त्रिशूल और तलवार पकड़ा दी। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मुरादाबाद में कुल्हाड़ी से तांत्रिक का गला काटा:बेटी बोली- घर में घुसकर चार युवकों ने मर्डर किया, सीना और प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया
