कैथल के गांव पट्टी अफगान में एक मकान के कमरे से 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव बुरी तरह से गली हुई अवस्था में मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत करीब 10 दिन पहले हुई है। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव को कमरे में रखने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के भाई ने दी शिकायत मृतक के भाई पट्टी अफगान निवासी रिछपाल ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने उसके 50 वर्षीय भाई रामपाल की हत्या कर दी। वह उस समय घर पर अकेला था। 28 अप्रैल को जब वह अपने भाई के पास पहुंचा तो देखा कि उसके भाई का शव मृत व गली हुई अवस्था में घर में मिला। शिकायतकर्ता ने शक जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई को जान से मार दिया। बाद में उसके शव को ऐसे ही छोड़ दिया। अज्ञात के खिलाफ केस शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है। कैथल के गांव पट्टी अफगान में एक मकान के कमरे से 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव बुरी तरह से गली हुई अवस्था में मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत करीब 10 दिन पहले हुई है। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव को कमरे में रखने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के भाई ने दी शिकायत मृतक के भाई पट्टी अफगान निवासी रिछपाल ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने उसके 50 वर्षीय भाई रामपाल की हत्या कर दी। वह उस समय घर पर अकेला था। 28 अप्रैल को जब वह अपने भाई के पास पहुंचा तो देखा कि उसके भाई का शव मृत व गली हुई अवस्था में घर में मिला। शिकायतकर्ता ने शक जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई को जान से मार दिया। बाद में उसके शव को ऐसे ही छोड़ दिया। अज्ञात के खिलाफ केस शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
