जींद पहुंचे दिग्विजय चौटाला:बोले-पानी पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन करेगी JJP; प्रदेश में बढ़ रहा क्राइम

जींद पहुंचे दिग्विजय चौटाला:बोले-पानी पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन करेगी JJP; प्रदेश में बढ़ रहा क्राइम

जींद पहुंचे JJP के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में क्राइम बढ़ता जा रहा है। सरकार क्राइम को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। पानी के मामले में पंजाब के सीएम हरियाणा-पंजाब का भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं। पानी पर जल्द फैसला नहीं किया गया, तो जेजेपी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करने का काम करेगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस समेत हरियाणा की सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है और ये लड़ाई मुद्दों की होनी चाहिए। जींद की अर्बन एस्टेट कॉलोनी में जेजेपी कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी जल्द ही भाजपा की नाकामियों को लेकर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएगी। अफसरशाही हावी होती जा रही- चौटाला दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर भांखड़ा डैम पर ताला लगाया है। वहां पर कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर बंधक बनाया, लेकिन प्रदेश सरकार हरियाणा के किसानों को पानी दिलवाने के लिए कोई काम नहीं कर रही। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर कोई बोल ही नहीं रहा। अफसरशाही हावी होती जा रही है। जनता के चुने प्रतिनिधियों की वैल्यू भाजपा ने कम कर दी है। जात-पात की राजनीति कर रही भाजपा उन्होंने कहा कि इस सरकार के डीएनए में ये है कि हिंदू को मुस्लिम के साथ भिड़ाते हैं, जहां ये स्थिति नहीं हो, वहां पर जाट को गैर-जाट के साथ लड़ाते हैं। सोफिया कुरैशी के बारे में भाजपा नेता का शर्मनाक बयान आया है। काम की राजनीति करने की बजाय जात, पात, धर्म की लड़ाई लड़ाने, राजनीति की जा रही है। अगर पानी पर फैसला जल्द नहीं आता तो वह भाखड़ा व SYL के पानी के लिए आंदोलन करेंगे, ताकि प्रदेश के किसानों को फसलों के लिए प्रर्याप्त पानी मिल सके। इस अवसर पर जिला प्रधान जोरा सिंह, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा भी साथ रहे। जींद पहुंचे JJP के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में क्राइम बढ़ता जा रहा है। सरकार क्राइम को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। पानी के मामले में पंजाब के सीएम हरियाणा-पंजाब का भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं। पानी पर जल्द फैसला नहीं किया गया, तो जेजेपी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करने का काम करेगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस समेत हरियाणा की सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है और ये लड़ाई मुद्दों की होनी चाहिए। जींद की अर्बन एस्टेट कॉलोनी में जेजेपी कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी जल्द ही भाजपा की नाकामियों को लेकर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएगी। अफसरशाही हावी होती जा रही- चौटाला दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर भांखड़ा डैम पर ताला लगाया है। वहां पर कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर बंधक बनाया, लेकिन प्रदेश सरकार हरियाणा के किसानों को पानी दिलवाने के लिए कोई काम नहीं कर रही। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर कोई बोल ही नहीं रहा। अफसरशाही हावी होती जा रही है। जनता के चुने प्रतिनिधियों की वैल्यू भाजपा ने कम कर दी है। जात-पात की राजनीति कर रही भाजपा उन्होंने कहा कि इस सरकार के डीएनए में ये है कि हिंदू को मुस्लिम के साथ भिड़ाते हैं, जहां ये स्थिति नहीं हो, वहां पर जाट को गैर-जाट के साथ लड़ाते हैं। सोफिया कुरैशी के बारे में भाजपा नेता का शर्मनाक बयान आया है। काम की राजनीति करने की बजाय जात, पात, धर्म की लड़ाई लड़ाने, राजनीति की जा रही है। अगर पानी पर फैसला जल्द नहीं आता तो वह भाखड़ा व SYL के पानी के लिए आंदोलन करेंगे, ताकि प्रदेश के किसानों को फसलों के लिए प्रर्याप्त पानी मिल सके। इस अवसर पर जिला प्रधान जोरा सिंह, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा भी साथ रहे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर