कैथल के गांव कौल और पबनावा के बीच मोटरसाइकिल पर घर जा रहे प्राइवेट स्कूल के 55 वर्षीय टीचर को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। टीचर कुरुक्षेत्र से अपने गांव कौल लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे नितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता विजय कुमार कुरुक्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। वह रोजाना की तरह बुधवार को स्कूल में गया हुआ था। छुट्टी के बाद दिन में किसी काम से कुरुक्षेत्र रुक गया। अस्पताल में तोड़ा दम रात करीब 8 बजे जब वह वापस आ रहा था और कौल व पबनावा के बीच पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कार ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से भाग गया। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और उसके पिता को अस्पताल लेकर गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कैथल के गांव कौल और पबनावा के बीच मोटरसाइकिल पर घर जा रहे प्राइवेट स्कूल के 55 वर्षीय टीचर को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। टीचर कुरुक्षेत्र से अपने गांव कौल लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे नितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता विजय कुमार कुरुक्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। वह रोजाना की तरह बुधवार को स्कूल में गया हुआ था। छुट्टी के बाद दिन में किसी काम से कुरुक्षेत्र रुक गया। अस्पताल में तोड़ा दम रात करीब 8 बजे जब वह वापस आ रहा था और कौल व पबनावा के बीच पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कार ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से भाग गया। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और उसके पिता को अस्पताल लेकर गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![कैथल में कार की टक्कर से टीचर की मौत:बाइक पर सवार होकर लौट रहा था घर, किसी काम से कुरुक्षेत्र रुका](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/13/img-20250213-wa0005_1739441517.jpg)