हरियाणा में कैथल के गांव प्रभावत में एक किसान ने सही दाम ना मिलने के कारण खेत में खड़ी दो एकड़ गोभी की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान ने एक एकड़ फसल 31 जनवरी को नष्ट की और एक एकड़ पर अगले दिन यानि आज ट्रैक्टर चला दिया। किसान कुलदीप सिंह व हरविंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए एक ओर तो सरकार किसानों को गेहूं व धान की बजाय सब्जियों की फसल लगाने के लिए कहती है। दूसरी ओर जब फसल तैयार हो जाती है और मंडियों में पहुंचती है तो उसके रेट लागत की तुलना में कई गुणा कम मिलते हैं। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। लागत भी पूरी नहीं हो रही – किसान किसानों ने कहा कि उन्होंने ये सोचकर गोभी की फसल लगाई थी कि रेट अच्छे मिलेंगे और मुनाफा होगा, लेकिन उनको मुनाफा तो दूर लागत भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने फसल लगाने और उसे तैयार करने के लिए प्रति एकड़ करीब 50 हजार रुपए खर्च करने पड़े। अब मंडी में बेचने गए तो रेट एक रुपया भी नहीं मिला। 30 किलो के थैले का रेट 20 रुपए मिल रहा है। पहले तो फसल तैयार करने पर लागत हुई। अब उसे तुड़वाने के लिए मजदूरी देनी पड़ती है। फिर मंडी तक ले जाने में वाहन और ईंधन लगता है। वहां जाकर रेट नहीं मिलता है। ऐसे में एक प्रकार से सब्जी का कोई दाम नहीं मिलता। यही सोचकर उन्होंने मजबूरी में फसल को नष्ट करना पड़ा। किसानों ने सरकार से अपील की कि सरकार को चाहिए कि फसलों के रेट सही दिए जाएं। खेती को घाटे से बचाने के लिए किसानों का सहयोग करे। हरियाणा में कैथल के गांव प्रभावत में एक किसान ने सही दाम ना मिलने के कारण खेत में खड़ी दो एकड़ गोभी की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान ने एक एकड़ फसल 31 जनवरी को नष्ट की और एक एकड़ पर अगले दिन यानि आज ट्रैक्टर चला दिया। किसान कुलदीप सिंह व हरविंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए एक ओर तो सरकार किसानों को गेहूं व धान की बजाय सब्जियों की फसल लगाने के लिए कहती है। दूसरी ओर जब फसल तैयार हो जाती है और मंडियों में पहुंचती है तो उसके रेट लागत की तुलना में कई गुणा कम मिलते हैं। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। लागत भी पूरी नहीं हो रही – किसान किसानों ने कहा कि उन्होंने ये सोचकर गोभी की फसल लगाई थी कि रेट अच्छे मिलेंगे और मुनाफा होगा, लेकिन उनको मुनाफा तो दूर लागत भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने फसल लगाने और उसे तैयार करने के लिए प्रति एकड़ करीब 50 हजार रुपए खर्च करने पड़े। अब मंडी में बेचने गए तो रेट एक रुपया भी नहीं मिला। 30 किलो के थैले का रेट 20 रुपए मिल रहा है। पहले तो फसल तैयार करने पर लागत हुई। अब उसे तुड़वाने के लिए मजदूरी देनी पड़ती है। फिर मंडी तक ले जाने में वाहन और ईंधन लगता है। वहां जाकर रेट नहीं मिलता है। ऐसे में एक प्रकार से सब्जी का कोई दाम नहीं मिलता। यही सोचकर उन्होंने मजबूरी में फसल को नष्ट करना पड़ा। किसानों ने सरकार से अपील की कि सरकार को चाहिए कि फसलों के रेट सही दिए जाएं। खेती को घाटे से बचाने के लिए किसानों का सहयोग करे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में 5 दिन अच्छी बारिश के संकेत:15 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, कम दवाब के क्षेत्र से टर्फ रेखा उत्तर में बढ़ी
हरियाणा में 5 दिन अच्छी बारिश के संकेत:15 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, कम दवाब के क्षेत्र से टर्फ रेखा उत्तर में बढ़ी पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। सुबह से ही उत्तरी हरियाणा व अन्य जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। यह बारिश अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान हरियाणा के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। अभी तक मानसून द्रोणिका दक्षिण की ओर रहने के कारण हरियाणा राज्य में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा रही थी। हरियाणा में 36% कम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD)के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 94.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (147.5 मिलीमीटर) से अब तक 36% कम हुई है। मानसून के प्रवेश 1 जुलाई से अब तक राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में IMD ने चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकि जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है। अब तक कम बारिश के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार का तापमान 39.4 डिग्री, रोहतक का 38.8 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से दिन के समय उमस से लोग ज्यादा परेशान हैं। 22 जुलाई से 24 जुलाई में अच्छी बारिश होगी : डॉ. खीचड़
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून टर्फ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।
जींद में कुकर्म के दोषी को 20 साल की जेल:कोर्ट ने लगाया 25 हजार जुर्माना; नाबालिग से बनाए थे अप्राकृतिक संबंध
जींद में कुकर्म के दोषी को 20 साल की जेल:कोर्ट ने लगाया 25 हजार जुर्माना; नाबालिग से बनाए थे अप्राकृतिक संबंध जींद में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने वाले दोषी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 25 हजार रुपए जुर्माने भी लगाया है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. चंद्रहास की अदालत ने सुनाया है। 7 अप्रैल 2023 को अलेवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया गया है। जिस पर पुलिस ने गांव संडील निवासी सुमित के खिलाफ 377, 34 व 6 पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुमित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने अदालत में आरोपित के खिलाफ पुख्ता साक्ष्यों सहित चालान पेश किया व समय पर गवाहों को भी सुरक्षित अदालत में पेश करके मामले की पैरवी की गई।
पानीपत में शराब ठेके पर युवक की हत्या:ईंटों और बोतलों से चार बदमाशों ने किया था हमला; उम्रकैद सजायाफ्ता था मृतक
पानीपत में शराब ठेके पर युवक की हत्या:ईंटों और बोतलों से चार बदमाशों ने किया था हमला; उम्रकैद सजायाफ्ता था मृतक हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में बुधवार देर रात चुलकाना गांव स्थित एक शराब ठेके पर युवक की हत्या कर दी गई। यहां पहले से ही घात लगाए कार में बैठे चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जैसे ही मरने वाला युवक अपने साथी संग अपने भाई ठेके के भीतर घुसा, वैसे ही बदमाश भी अंदर आ गए। अंदर आते ही ताबड़तोड़ ईंटें, कांच की बोतलों से उन पर हमला कर दिया। जिस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ठेके पर बैठा कारिंदा मौके से भाग निकला था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। कृष्ण का दोस्त गंभीर घायल
समालखा थाना पुलिस ने बताया कि चुलकाना गांव में सोनू का शराब का ठेका है। जिस पर रात उसका भाई कृष्ण(24) अपने दोस्त विशाल के साथ आया था। ठेके पर उस वक्त सिर्फ सेल्समैन प्रदीप था। इसी दौरान चार अज्ञात युवक एकाएक ठेके के भीतर घुसे और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कृष्ण की मौत हो गई। जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल है। वहीं, कारिंदे प्रदीप ने वहां से भाग कर खुद को बचा लिया। वहीं, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2015 में चुलकाना गांव में जयपाल डॉक्टर के बेटे की हत्या हुई थी। उस हत्या में कृष्ण भी शामिल था। जिसे कोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी है। जिसमें वह फिलहाल बेल पर बाहर आया हुआ था।