हरियाणा CM नशे के खिलाफ दौड़ेंगे:सोनीपत में हाफ मैराथन; 60 हजार लोग हिस्सा ले रहे, 21 किमी की पहली दौड़ को MLA ने झंडी दिखाई

हरियाणा CM नशे के खिलाफ दौड़ेंगे:सोनीपत में हाफ मैराथन; 60 हजार लोग हिस्सा ले रहे, 21 किमी की पहली दौड़ को MLA ने झंडी दिखाई

हरियाणा के सोनीपत में नशे के खिलाफ जागरूक करने और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आज हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। यह मैराथन सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू हो चुकी है। 21 किमी की पहली हाफ मैराथन को विधायक निखिल मदान और DC डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुरथल के दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST) से इस हाफ मैराथन की शुरुआत हुई है। अंत में यहीं पर इसका समापन होगा। एक हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने CM नायब सिंह सैनी खुद पहुंचने वाले हैं। वह भी मैराथन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कुल 3 मैराथन होनी हैं, जिसमें से 21 किमी की मैराथन पूरी हो चुकी है। इसमें हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रहने वाले मोहित ने पहला स्थान पाया। वहीं, यूपी में मथुरा के निवासी बनी सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, चरखी दादरी के हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के सोनीपत में नशे के खिलाफ जागरूक करने और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आज हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। यह मैराथन सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू हो चुकी है। 21 किमी की पहली हाफ मैराथन को विधायक निखिल मदान और DC डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुरथल के दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST) से इस हाफ मैराथन की शुरुआत हुई है। अंत में यहीं पर इसका समापन होगा। एक हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने CM नायब सिंह सैनी खुद पहुंचने वाले हैं। वह भी मैराथन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कुल 3 मैराथन होनी हैं, जिसमें से 21 किमी की मैराथन पूरी हो चुकी है। इसमें हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रहने वाले मोहित ने पहला स्थान पाया। वहीं, यूपी में मथुरा के निवासी बनी सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, चरखी दादरी के हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर