कैथल के गांव खरकां में गिरवी रखी हुई जमीन पर गेहूं की फसल कटाई को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर डंडे, लाठी, दरांती चली। मामले में एक पक्ष के लोगों ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खरकां निवासी सुखेदव राम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी सतराणा पंजाब में दवाइयों की दुकान है। करीब तीन साल पहले उसने गांव के ही दर्शन राम से तीन एकड़ जमीन गहने (गिरवी) पर ली थी। तब से उस जमीन पर वह फसल उगाता है। गेहूं की करवा रहे थे कटाई उसने करीब छह महीने पहले उस जमीन में गेहूं की बिजाई कर दी। अब गेहूं पक कर तैयार हो गई थी। 21 अप्रैल को शाम के वह, उसका भाई सिन्दरजीत, भाभी स्वर्ण कौर, पत्नी कर्मजीत देवी व बेटा गुरप्रीत राम गहने पर ली हुई जमीन से गेहूं कि कटाई करवा रहे थे। तभी मौके पर दर्शन राम, परमजीत राम, दर्शन की पत्नी महिंद्रो व परमजीत की पत्नी निमो देवी 5/6 अन्य व्यक्तियों को लेकर खेत में आ गए। मौके पर हथियार लेकर आए आरोपी आरोपी अपने साथ हथियार लाठी, डंडे व दरांती लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उनका धमकी दी कि अगर दोबारा खेत में आए तो उनको जान से मार देंगे। इस हमले में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गुहला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। कैथल के गांव खरकां में गिरवी रखी हुई जमीन पर गेहूं की फसल कटाई को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर डंडे, लाठी, दरांती चली। मामले में एक पक्ष के लोगों ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खरकां निवासी सुखेदव राम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी सतराणा पंजाब में दवाइयों की दुकान है। करीब तीन साल पहले उसने गांव के ही दर्शन राम से तीन एकड़ जमीन गहने (गिरवी) पर ली थी। तब से उस जमीन पर वह फसल उगाता है। गेहूं की करवा रहे थे कटाई उसने करीब छह महीने पहले उस जमीन में गेहूं की बिजाई कर दी। अब गेहूं पक कर तैयार हो गई थी। 21 अप्रैल को शाम के वह, उसका भाई सिन्दरजीत, भाभी स्वर्ण कौर, पत्नी कर्मजीत देवी व बेटा गुरप्रीत राम गहने पर ली हुई जमीन से गेहूं कि कटाई करवा रहे थे। तभी मौके पर दर्शन राम, परमजीत राम, दर्शन की पत्नी महिंद्रो व परमजीत की पत्नी निमो देवी 5/6 अन्य व्यक्तियों को लेकर खेत में आ गए। मौके पर हथियार लेकर आए आरोपी आरोपी अपने साथ हथियार लाठी, डंडे व दरांती लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उनका धमकी दी कि अगर दोबारा खेत में आए तो उनको जान से मार देंगे। इस हमले में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गुहला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
