कैथल में नगरपालिका चुनाव नामांकन का अंतिम दिन आज:कार्यालयों में जुटेगी उम्मीदवारों की भीड़, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचेंगे मंत्री

कैथल में नगरपालिका चुनाव नामांकन का अंतिम दिन आज:कार्यालयों में जुटेगी उम्मीदवारों की भीड़, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचेंगे मंत्री

हरियाणा के कैथल जिले के कलायत, पूंडरी और सीवन में होने वाले नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन रहेगा। ऐसे में आज नामांकन करने वालों की संख्या अधिक रहेगी और भीड़ जुटेगी। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। नगर पालिका प्रधान के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति की महिला एवं अनुसूचित जाति के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति के लिए आठवीं और अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांचवी पास होना जरूरी है। डीसी प्रीति ने बताया कि नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए दो हजार रुपए, अनुसूचित जाति, बीसी ए, बीसी बी और महिला के लिए एक हजार रुपए की जमानत राशि तय की गई है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए एक हजार रुपए, अनुसूचित जाति, बीसी ए, बीसी बी और महिला के लिए 500 रुपए की जमानत राशि तय की गई है। आज पहुंचेंगे मंत्री भाजपा के सीवन से प्रत्याशी शैली मुंजाल के समर्थन में सोमवार को सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा सीवन पहुंचेंगे। इसके अलावा पूंडरी में ममता सैनी का नामांकन करवाने के समय पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार और कलायत में मैलनपाल राणा के समर्थन में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री और पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मौजूद रहेंगे। इसके साथ डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने बताया कि कल सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरवाया जाएगा। तीनों जगहों पर मंत्रियों के साथ-साथ स्थानीय नेता भी पहुंचेंगे। भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता मेहनत से काम कर रहा है। हरियाणा के कैथल जिले के कलायत, पूंडरी और सीवन में होने वाले नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन रहेगा। ऐसे में आज नामांकन करने वालों की संख्या अधिक रहेगी और भीड़ जुटेगी। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। नगर पालिका प्रधान के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति की महिला एवं अनुसूचित जाति के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति के लिए आठवीं और अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांचवी पास होना जरूरी है। डीसी प्रीति ने बताया कि नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए दो हजार रुपए, अनुसूचित जाति, बीसी ए, बीसी बी और महिला के लिए एक हजार रुपए की जमानत राशि तय की गई है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए एक हजार रुपए, अनुसूचित जाति, बीसी ए, बीसी बी और महिला के लिए 500 रुपए की जमानत राशि तय की गई है। आज पहुंचेंगे मंत्री भाजपा के सीवन से प्रत्याशी शैली मुंजाल के समर्थन में सोमवार को सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा सीवन पहुंचेंगे। इसके अलावा पूंडरी में ममता सैनी का नामांकन करवाने के समय पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार और कलायत में मैलनपाल राणा के समर्थन में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री और पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मौजूद रहेंगे। इसके साथ डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने बताया कि कल सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरवाया जाएगा। तीनों जगहों पर मंत्रियों के साथ-साथ स्थानीय नेता भी पहुंचेंगे। भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता मेहनत से काम कर रहा है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर