कैथल के पुंडरी स्थित ढांड कस्बे में आज नहर से युवक का शव मिला है। घटना खेड़ी मटरवा गांव की है। गांव के 25 वर्षीय तन्मय गाड़तान उर्फ गोलू का शव सिरसा ब्रांच नहर से बरामद हुआ है। तन्मय रोजाना की तरह शाम 6 बजे नहर की तरफ रनिंग के लिए निकला था। वह मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। परिवार को उसका कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सुबह होने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गांव से निकलने वाली सिरसा ब्रांच नहर में खोजबीन शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया। करीब 18 घंटे की तलाश के बाद दोपहर लगभग 1 बजे तन्मय का शव नहर से बरामद किया गया। युवक रनिंग करने के लिए गए थे। ठंडा (कोल्डड्रिंक) भी साथ गए और उसे पीने के लिए नहर किनारे उतरे। ठंडा पीकर नहाने लगे तो पांव फिसल गया। डर के मारे बच्चों ने देर रात तक कुछ नहीं बताया। जानकारी अनुसार, तन्मय गाड़तान उर्फ गोलू समेत 4 युवक रनिंग के लिए गए थे। कोल्डड्रिंक भी वे साथ ले गए थे। उसे पीने के लिए नहर किनारे बैठे थे। ग्रामीणों ने बताया कि ठंडा पीकर वे नहाने लगे, तो गोलू का अचानक से पांव फिसल गया। डर के मारे साथी युवक घर लौट आए और किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह उन्होंने जानकारी दी, इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही कहना है की गोलू को किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव नहीं था वह स्वस्थ था। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या इसकी पुलिस जांच कर रही है। औ कैथल के पुंडरी स्थित ढांड कस्बे में आज नहर से युवक का शव मिला है। घटना खेड़ी मटरवा गांव की है। गांव के 25 वर्षीय तन्मय गाड़तान उर्फ गोलू का शव सिरसा ब्रांच नहर से बरामद हुआ है। तन्मय रोजाना की तरह शाम 6 बजे नहर की तरफ रनिंग के लिए निकला था। वह मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। परिवार को उसका कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सुबह होने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गांव से निकलने वाली सिरसा ब्रांच नहर में खोजबीन शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया। करीब 18 घंटे की तलाश के बाद दोपहर लगभग 1 बजे तन्मय का शव नहर से बरामद किया गया। युवक रनिंग करने के लिए गए थे। ठंडा (कोल्डड्रिंक) भी साथ गए और उसे पीने के लिए नहर किनारे उतरे। ठंडा पीकर नहाने लगे तो पांव फिसल गया। डर के मारे बच्चों ने देर रात तक कुछ नहीं बताया। जानकारी अनुसार, तन्मय गाड़तान उर्फ गोलू समेत 4 युवक रनिंग के लिए गए थे। कोल्डड्रिंक भी वे साथ ले गए थे। उसे पीने के लिए नहर किनारे बैठे थे। ग्रामीणों ने बताया कि ठंडा पीकर वे नहाने लगे, तो गोलू का अचानक से पांव फिसल गया। डर के मारे साथी युवक घर लौट आए और किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह उन्होंने जानकारी दी, इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही कहना है की गोलू को किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव नहीं था वह स्वस्थ था। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या इसकी पुलिस जांच कर रही है। औ हरियाणा | दैनिक भास्कर
