कैथल के गांव सौंगल में चार माह का भ्रूण नहर में बहता पाया गया। नहर में नहाने के लिए गए युवाओं ने जैसे ही भ्रूण को देखा तो उसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण काे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ राजौंद थाना में केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि भ्रूण को तीन-चार दिन पहले ही नहर में फेंका गया है। भ्रूण का कुछ हिस्सा गला हुआ पाया गया। नहर में नहाने गए युवकों ने देखा इस संबंध में गांव सौंगल के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। गांव सौंगल निवासी पवन कुमार की शिकायत अनुसार 11 मई को कुछ युवक राजौंद क्षेत्र के गांव सौंगल और भाना के बीच पड़ने वाली नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। शाम के समय उन्हें नहर में भ्रूण दिखाई दिया और पुलिस को सूचना दी। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा है। भ्रूण को किसी अज्ञात महिला या पुरुष द्वारा नहर में फेंका गया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जीवन रक्षक दल के सदस्यों ने भ्रूण का अंतिम संस्कार किया। कैथल के गांव सौंगल में चार माह का भ्रूण नहर में बहता पाया गया। नहर में नहाने के लिए गए युवाओं ने जैसे ही भ्रूण को देखा तो उसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण काे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ राजौंद थाना में केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि भ्रूण को तीन-चार दिन पहले ही नहर में फेंका गया है। भ्रूण का कुछ हिस्सा गला हुआ पाया गया। नहर में नहाने गए युवकों ने देखा इस संबंध में गांव सौंगल के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। गांव सौंगल निवासी पवन कुमार की शिकायत अनुसार 11 मई को कुछ युवक राजौंद क्षेत्र के गांव सौंगल और भाना के बीच पड़ने वाली नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। शाम के समय उन्हें नहर में भ्रूण दिखाई दिया और पुलिस को सूचना दी। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा है। भ्रूण को किसी अज्ञात महिला या पुरुष द्वारा नहर में फेंका गया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जीवन रक्षक दल के सदस्यों ने भ्रूण का अंतिम संस्कार किया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
