कैथल के गांव बिरथेबहरी में चार आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव बिरथेबहरी निवासी 45 वर्षीय सिंधर सिंह ने राजौंद थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के रामचंद्र, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व सिमरजीत के साथ झगड़ा चल रहा है। उसका बेटा सुखविंदर सिंह गांव के बाहर काम करता है। जब उसका बेटा सुखविंदर घर लौटा तो सिमरजीत ने उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दी। दोनों बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके कुछ देर बाद ही रात साढ़े आठ बजे रामचंद्र, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व सिमरजीत कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर के बाहर पहुंच गए। जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके दोनों बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैथल के गांव बिरथेबहरी में चार आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव बिरथेबहरी निवासी 45 वर्षीय सिंधर सिंह ने राजौंद थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के रामचंद्र, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व सिमरजीत के साथ झगड़ा चल रहा है। उसका बेटा सुखविंदर सिंह गांव के बाहर काम करता है। जब उसका बेटा सुखविंदर घर लौटा तो सिमरजीत ने उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दी। दोनों बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके कुछ देर बाद ही रात साढ़े आठ बजे रामचंद्र, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व सिमरजीत कुल्हाड़ी, डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर के बाहर पहुंच गए। जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके दोनों बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![कैथल में परिवार पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला:फोन पर धमकी देकर आए थे 4 लोग; 2 भाई गंभीर रूप से घायल](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/screenshot20250208-102345_1738990584.png)